Responsive Scrollable Menu

'इसका ये रोज का है', भाई कलम ने खोली अनुराग डोभाल की पोल, वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा- 'वो बीवी को मारता था'

Anurag Dobhal Brother Kalam Claims He Slams his Wife Ritika Chauhan: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. जी हां, बिग बॉस 17 से चर्चा में आए अनुराग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद अब उनके भाई कलम डोभाल ने भी सोशल मीडिया पर कई सनसनीखेज दावे किए हैं, जिससे ये विवाद और गहरा गया है.

माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो में अनुराग डोभाल ने दावा किया कि उनके माता-पिता ने उनका मानसिक शोषण किया है. उनका कहना है कि ऋतिका चौहान के साथ उनकी इंटरकास्ट शादी की वजह से परिवार ने उनसे दूरी बना ली. अनुराग के अनुसार, उनके माता-पिता उनकी शादी में भी शामिल नहीं हुए थे.
वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 5 दिनों से उन्होंने कुछ नहीं खाया है और अगर भविष्य में उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई.

भाई कलम डोभाल का पलटवार

अनुराग के वीडियो के बाद उनके भाई कलम डोभाल ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रॉडकास्ट चैनल और स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दावा किया कि अनुराग जो कुछ भी सोशल मीडिया पर कह रहे हैं, वह एकतरफा कहानी है और सच्चाई कुछ और है. कलम डोभाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह अपने शब्दों के पक्के इंसान हैं और उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल में सारे सबूत साझा कर दिए हैं.

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फैंस इस मामले में न पड़ें, क्योंकि उनके मुताबिक अनुराग अक्सर व्यूज पाने के लिए इस तरह की चीजें सोशल मीडिया पर करते हैं. कलम ने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग ने पहले उनके और माता-पिता के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था. उनका कहना है कि जब अनुराग कानूनी लड़ाई हार गए, तब उन्होंने सहानुभूति पाने के लिए यह वीडियो साझा किया.

पत्नी पर मारपीट के आरोप

इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर अनुराग डोभाल के नाम से जुड़ा बताया जा रहा है. इस चैट में दावा किया गया है कि अनुराग ने अपनी पत्नी ऋतिका चौहान के साथ मारपीट की थी. वायरल स्क्रीनशॉट में कथित तौर पर अनुराग की तरफ से लिखा गया है कि उनके घर में झगड़ा हुआ और उन्होंने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया. हालांकि इन चैट्स की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

पिछले साल हुई थी शादी

गौरतलब है कि अनुराग डोभाल ने पिछले साल अप्रैल में ऋतिका चौहान के साथ शादी की थी. कुछ समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी बताया था कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. लेकिन अब सामने आए आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.

फिलहाल इस पूरे विवाद पर अनुराग डोभाल या ऋतिका चौहान की ओर से कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: थलपति विजय और तृषा को एक साथ देख फैंस को लगा झटका, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Continue reading on the app

Rang Panchami 2026: 7 या 8 मार्च, कब है रंग पंचमी? नोट कर लें सही तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Rang Panchami 2026 Date: हिंदू धर्म में होली का पर्व पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. लेकिन होली का पूरा उत्सव चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को पूरा होता है. इस पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार कहा जाता है. इस पर्व को देवी-देवताओं की होली के नाम से भी जाना जाता है. इस पर्व से अनेक कथाएं जुड़ी हुई हैं. कहते हैं कि रंग पंचमी के दिन देवता भी धरती पर होली का आनंद लेने के लिए आते हैं. इसलिए इस पंचमी पर भगवान को गुलाल अबीर लगाया जाता है. इस पर्व के साथ ही होली के उत्सव का विधिवत समापन होता है. इस साल रंग पंचमी की तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते हैं कब मनाएं रंग पंचमी पर्व.

रंग पंचमी 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2026 Shubh Muhurat) 

पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट से शुरु होगी. पंचमी तिथि का समापन 08 मार्च को रात 09 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार 08 मार्च को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. 

रंग पंचमी की पूजा विधि

रंग पंचमी पर सूर्योदय से पहले स्नान करें. उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर उसपर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं. चौकी पर ईष्ट देव, गणेश जी, लक्ष्मीनारायण, महादेव, श्रीराधाकृष्ण के श्रीविग्रह स्थापित करें. सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं. चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें. गुलाल-अबीर चरणों में चढ़ाएं. मौसमी फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. इसके अलावा ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करें. श्रद्धा-भक्ति के साथ आरती करें और अपने इच्छा अनुसार ब्राह्मण और गरीबों को दान दें. 

रंग पंचमी पर्व का महत्व (Rang Panchami 2026 Significance) 

शास्त्रों में रंग पंचमी पर्व को देवी-देवताओं की होली के रुप में मनाया जाता है. इस पर्व से अनेक पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं. कहते हैं कि इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा जी और गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी. इसके साथ ही पूतना के वध के बाद ब्रजवासियों ने गुलाल और अबीर उड़ाकर उत्सव मनाया था. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने रति को कामदेव को जीवित करने का आशीर्वाद दिया था. इसके बाद सभी देवी-देवताओं ने आनंद के साथ रंगोत्सव मनाया था. इसलिए इसे देव होली का कहा जाता है. इसलिए चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी पर्व के रुप में मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi Vrat Katha: बप्पा को प्रसन्न करने के लिए भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़े ये व्रत कथा, मिलेगी हर संकट से मुक्ति!

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में हुआ ऐसा तो बदल जाएगी फाइनल की तारीख, जानिए ICC का नियम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. वैसे तो इस फाइनल मैच की तारीख 8 मार्च है लेकिन जरूरत पड़ने पर स्थितियों को देखते हुए तारीख में एक दिन का बदलाव हो सकता है. Sat, 07 Mar 2026 00:00:36 +0530

  Videos
See all

UPSC Topper Anuj Agnihotri कौन हैं? AIIMS छोड़ IAS का सपना किया पूरा! UPSC 2025 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:16:37+00:00

Asaduddin Owaisi on Donald Trump: "क्या इसीलिए अंग्रेज़ों से आज़ादी हासिल की थी...?" #bjpvsowaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:05:56+00:00

Bihar Breaking News: इस तारीख तक सीएम रहेंगे नीतीश कुमार! | Nitish Kumar | Bihar New CM | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:00:57+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान अमेरिका युद्ध की सीधी तस्वीरें | Ali Khamenei Killed | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:09:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers