दावा- रूस जंग में ईरान की मदद कर रहा:अमेरिकी ठिकानों की खुफिया जानकारी मुहैया कराई; युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट्स की लोकेशन दी
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। इस बीच खबर है कि रूस जंग के दौरान ईरान को खुफिया मदद दे रहा है। मॉस्को ने ईरान को मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई। वॉशिंगटन पोस्ट की ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि रूस ईरान को ऐसी टारगेटिंग इंटेलिजेंस दे रहा है, जिससे वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले हफ्ते अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद ईरानी सेना की अमेरिकी ठिकानों का पता लगाने की क्षमता कमजोर हो गई है। इसके बाद वह रूस की मदद ले रहा है। दूसरी तरफ मॉस्को ने भी कहा है कि ईरान और रूस के अधिकारी संपर्क में हैं, हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि रूस तेहरान को खुफिया या सैन्य मदद दे रहा है। ईरान का युद्धपोत भारत में रुका ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। IRIS लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे जहाज भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए। ईरानी युद्धपोत पर हमले का वीडियो… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…
अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग 8वें दिन भी जारी:5000 से ज्यादा बम गिरे, 1200 से अधिक मौतें; 15 तस्वीरों में युद्ध के हालात
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज आठवां दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने शुक्रवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में 5000 से ज्यादा बम गिरा चुके हैं। इससे ईरान में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 15 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात… ईरान के हमले अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले इजराइल के लेबनान में हमले दुबई में बाजार खाली इटली की संसद में ट्रंप का विरोध -------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







