Responsive Scrollable Menu

West Asia Crisis पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, 'महासागरों में Leadership देने को तैयार रहे India'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि बदलती भू-राजनीति के इस दौर में महासागर एक बार फिर दुनिया के शक्ति संतुलन के केंद्र में आ गए हैं और भारत की जिम्मेदारी है कि वह आत्मविश्वास एवं क्षमता के साथ नेतृत्व प्रदान करे। सिंह ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम ‘‘बेहद असामान्य’’ हैं और क्षेत्र की स्थिति का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में जो हो रहा है, वह बेहद असामान्य है। इस समय इस पर कोई ठोस टिप्पणी करना कठिन है कि पश्चिम एशिया में परिस्थितियां आगे किस दिशा में जाएंगी।’’

अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्ति शृंखला में व्यवधान देख रहे हैं 

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम होर्मुज जलडमरूमध्य या फारस की खाड़ी के पूरे क्षेत्र को देखें तो यह दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जब इस क्षेत्र में अशांति या व्यवधान होता है तो इसका सीधा असर तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हम केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आपूर्ति शृंखला में व्यवधान देख रहे हैं। इन अनिश्चितताओं का सीधा प्रभाव अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार पर पड़ता है।’’ सिंह ने कहा कि मौजूदा स्थिति ने महासागरों के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘बदलती वैश्विक भू-राजनीति के इस दौर में महासागर एक बार फिर दुनिया के शक्ति संतुलन के केंद्र में आ गए हैं। ऐसे समय में एक प्रमुख समुद्री राष्ट्र के रूप में भारत की जिम्मेदारी है कि वह आत्मविश्वास, क्षमता और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ नेतृत्व प्रदान करे।’’

रक्षा मंत्री ने हालांकि दो दिन पहले श्रीलंका के तट के पास अमेरिका द्वारा एक ईरानी युद्धपोत को डुबोए जाने की घटना का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई जिक्र नहीं किया। ईरानी युद्धपोत ‘आईरिस देना’ भारत की मेजबानी में आयोजित ‘मिलन’ बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौट रहा था। इस हमले में कम से कम 87 ईरानी सैन्यकर्मी मारे गए। यह घटना फारस की खाड़ी से बाहर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को दर्शाती है।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए थे जिनमें ईरान के सर्वोच्चा नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इस सैन्य हमले के बाद ईरान ने मुख्य रूप से इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन तथा सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए। पिछले तीन दिनों में दोनों पक्षों की ओर से हमलों और जवाबी हमलों के बीच यह संघर्ष काफी बढ़ गया है।

Continue reading on the app

Russian Oil के लिए America की Permission क्यों? Kejriwal बोले- PM Modi ने देश का सिर झुकाया है

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए रूस से तेल खरीदने के लिए भारतीय रिफाइनरियों को अमेरिका द्वारा दी गई हालिया छूट पर केंद्र सरकार की आलोचना की। X पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने सवाल उठाया कि रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को अमेरिका से अनुमति की क्या जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के महीनों में देश ने प्रधानमंत्री को बार-बार डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकते और खुलकर बोलने में नाकाम होते देखा है।
 

इसे भी पढ़ें: Kejriwal का 'Mission South'! अब Tamil Nadu में DMK के साथ लड़ेगी AAP, BJP के खिलाफ बनाया Plan


केजरीवाल ने 'X' पर लिखा कि अमेरिका कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की अनुमति देने वाला? भारत को अमेरिका से अनुमति की जरूरत ही क्यों है? पिछले कुछ महीनों में देशवासियों ने बड़े दुख के साथ देखा है कि आप हर कदम पर ट्रंप के सामने झुकते रहे हैं, और उनके सामने बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पाए। श्री मोदी, आखिर आपकी ऐसी क्या मजबूरी है कि आप ट्रंप के सामने झुक रहे हैं?

उन्होंने आगे कहा कि भारत हजारों वर्षों के इतिहास और 14 लाख की आबादी वाला एक राष्ट्र है, जिसने अनेक वीर नेताओं और योद्धाओं को जन्म दिया है। केजरीवाल ने कहा कि भारत ने पहले कभी किसी देश के सामने इस तरह सिर नहीं झुकाया और दावा किया कि देश का नेतृत्व इतना कमजोर कभी नहीं दिखा। X' पोस्ट में आगे लिखा गया कि भारत हजारों वर्षों का देश है। भारत 14 लाख लोगों का एक महान राष्ट्र है। भारत ने एक के बाद एक वीर योद्धाओं को जन्म दिया है। भारत ने पहले कभी किसी देश के सामने इस तरह सिर नहीं झुकाया। भारतीय इतिहास में भारत का नेतृत्व इतना कमजोर कभी नहीं रहा। अगर आपको वाकई कोई मजबूरी है जिसका ट्रंप फायदा उठा रहे हैं, तो भारत और भारतीय हितों की खातिर कृपया इस्तीफा दे दें। लेकिन भारत का सिर इस तरह न झुकाएं। सभी देशवासी गहरे दुख में हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Delhi में Holi पर खुलीं शराब की दुकानें, Congress बोली- BJP ने शराब माफिया को दिया बड़ा तोहफा


यह बयान अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे के परिणामस्वरूप तेल और गैस उत्पादन अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति जारी रखने के लिए, वित्त विभाग भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट जारी कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि जानबूझकर उठाया गया यह अल्पकालिक कदम रूसी सरकार को कोई खास वित्तीय लाभ नहीं पहुंचाएगा क्योंकि यह केवल समुद्र में फंसे तेल से संबंधित लेन-देन को ही अधिकृत करता है। भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है, और हमें पूरी उम्मीद है कि नई दिल्ली अमेरिकी तेल की खरीद बढ़ाएगी। यह अस्थायी उपाय ईरान द्वारा वैश्विक ऊर्जा को बंधक बनाने के प्रयास से उत्पन्न दबाव को कम करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final Pitch: फाइनल की पिच से उठ गया पर्दा, 'गंभीर' डर से हुआ खेल! कौन होगा पास...कौन फेल?

IND vs NZ Final Pitch report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पिच को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल मैच के लिए स्टेडियम में 'मिक्स्ड सॉयल' यानी लाल और काली मिट्टी के मिश्रण वाली पिच तैयार की गई है, जिसमें लाल मिट्टी का हिस्सा ज्यादा रहेगा।

बताया जा रहा है कि यह पिच मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल की तरह ही बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है। उस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 का विशाल स्कोर बनाया था। उस मैच में संजू सैमसन ने शानदार 89 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि अहमदाबाद की पिच भी हाई-स्कोरिंग मैच के लिए अनुकूल हो सकती है।

मिक्स्ड सॉयल की पिच तैयार हो रही
रिपोर्ट के अनुसार फाइनल के लिए जिस सेंटर पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, उसमें लाल और काली दोनों तरह की मिट्टी का मिश्रण है। हालांकि इसमें लाल मिट्टी का अनुपात ज्यादा बताया जा रहा है। लाल मिट्टी वाली पिच आम तौर पर बल्लेबाजों को बेहतर उछाल देती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। ऐसे में बल्लेबाज दोनों पारियों में समान उछाल की उम्मीद कर सकते हैं। अनुमान है कि इस पिच पर पार स्कोर करीब 200 रन के आसपास रह सकता।

भारत को अहमदाबाद में मिली थी हार
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है। उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को 213 रन बनाकर हराया था। वहीं न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में अहमदाबाद में एक मैच खेला है, जबकि भारत यहां दो मैच खेल चुका है। भारत का आखिरी मैच यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

पिच में लाल मिट्टी का हिस्सा ज्यादा?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिच में लाल मिट्टी का हिस्सा ज्यादा रखने का फैसला भारत के पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दरअसल, 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी और वह मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर खेला गया था, जो बाद में धीमी हो गई थी।

गंभीर ने अहमदाबाद में पिच को लेकर नाराजगी जताई थी
इसके अलावा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 70 से ज्यादा रन से हार मिली थी। इस हार को टीम मैनेजमेंट ने एक चेतावनी के तौर पर लिया और पिच की प्रकृति को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती गई।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टूर्नामेंट के लीग चरण के दौरान भारतीय टीम मैनेजमेंट कुछ पिचों से खुश नहीं था। गौतम गंभीर की अगुवाई वाला टीम प्रबंधन इस मुद्दे को लेकर स्थानीय क्यूरेटर से भी मिला था और पिच की तैयारियों पर चर्चा की थी।

भारत के लिए फाइनल में टीम की आक्रामक शुरुआत काफी अहम होगी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हाई-रिस्क और हाई-रिवॉर्ड वाली रणनीति अपनाई है। सेमीफाइनल में यह रणनीति सफल भी रही थी।

मध्यक्रम में संजू सैमसन की मौजूदगी टीम को स्थिरता देती है। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी फाइनल में भी भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है, खासकर अगर रात में नई गेंद स्विंग करती है।

Sat, 07 Mar 2026 18:39:35 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh के गाज़ीपुर जंक्शन पर आकार ले रही है एक मज़ार | #gazipur #mazar #jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:32:10+00:00

Halla Bol: आपसे ज्यादा देश से मोहब्बत करते हैं- Tasleem Rehmani | Khamenei Death | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:35:46+00:00

Bihar CM के राज्यसभा जाने पर Rabri Devi ने साधा निशाना-'नीतीश नहीं जाना चाहते, BJP उन्हें भेज रही' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:36:19+00:00

लोकसभा स्पीकर Om Birla की PM Modi ने की तारीफ, बेहतरीन Lok Sabha अध्यक्ष हैं Om Birla | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:40:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers