Responsive Scrollable Menu

संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने ‘काबिल 2’ की स्क्रिप्ट लिख ली थी। राकेश रोशन और ऋतिक रोशन को यह स्क्रिप्ट पसंद आई थी। दोनों इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। बता दें कि शुक्रवार रात वर्सोवा स्थित घर में गिरने से संजय गुप्ता की मौत हो गई। वह 59 साल के थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय को घर के अंदर गिरने से सिर में चोट लगी थी। इससे काफी खून बहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‘काबिल 2’ पर काम कर रहे थे राकेश और ऋतिक राकेश रोशन ने मिड-डे से बातचीत में कहा, “जब मैं विदेश में था, संजय गुप्ता मुझे यूट्यूब पर चीजें देखने की सलाह भेजते थे। वह अच्छे दोस्त और बहुत अच्छी आत्मा वाले इंसान थे।” उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी चले जाएंगे। मुझे उनके साथ ‘काबिल’ बनाना अच्छा लगा। जब उन्होंने ऋतिक और मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैंने उसी समय उनसे हाथ मिलाया और कहा कि हम इसे आगे बढ़ाएंगे।” राकेश रोशन ने कहा, “संजय अच्छे तकनीशियन और काबिल डायरेक्टर थे। ‘काबिल’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझसे पूछे बिना कभी कोई काम नहीं किया।” उन्होंने आगे कहा, “शूट खत्म होने के बाद मैंने उनसे कहा कि मैं यह फिल्म उतनी अच्छी तरह नहीं बना सकता था, जितनी उन्होंने बनाई। मुझे एक बार भी सेट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी।” राकेश के मुताबिक, संजय शूटिंग से पहले हर चीज पर चर्चा करते थे। उन्होंने कहा कि जब भी वह अगली फिल्म बनाने के बारे में सोचते, संजय को वह फिल्म देने वाले थे। राकेश ने बताया कि संजय पिछले दो साल से दो-तीन विषयों पर काम कर रहे थे। हालांकि, उनमें से किसी को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। उन्होंने कहा, “उन्होंने ‘काबिल 2’ की स्क्रिप्ट लिखी थी। ऋतिक और मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी और हमें पसंद आई थी। हम इस पर काम कर रहे थे कि अचानक यह घटना हो गई।” राकेश ने ‘काबिल’ में संजय के काम को सराहा राकेश रोशन ने कहा कि संजय गुप्ता की टेक्निकल समझ और कमर्शियल फिल्ममेकिंग ने ‘काबिल’ में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि संजय शूटिंग से पहले नियमित रूप से उनके साथ क्रिएटिव फैसलों पर बात करते थे। उनके काम करने के तरीके की वजह से राकेश को फिल्म के सेट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार संजय गुप्ता का अंतिम संस्कार शनिवार शाम वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ। उनके बेटे शिवांश और बेटी दलई ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रात करीब 8:30 बजे पूरी हुई। अभिषेक बच्चन, राजपाल यादव, रजत बेदी और राकेश रोशन श्मशान घाट पहुंचे।

Continue reading on the app

जम्मू हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की कवायद तेज, हितधारकों से परामर्श शुरू

जम्मू हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की कवायद तेज, हितधारकों से परामर्श शुरू

Continue reading on the app

  Sports

Gurnoor Brar Private Chat Leak: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट लीक! शर्टलेस फोटो के साथ फ्लर्टी मैसेजेस वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है. इसी बीच गुरनूर का एक प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस चैट के साथ गुरनूर की एक शर्टलेस फोटो भी है. Sun, 1 Nov 2026 15:21:39 +0530

  Videos
See all

Nazia Elahi News: 'अब इलेक्शन कराने की जरुरत नहीं..' #shorts #naziaelahi #rahulgandhi #indiabloc #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:16:10+00:00

अग्निवीरों को मिल सकता है 2 साल का एक्सटेंशन, योजना में बड़े बदलाव की तैयारी | Agniveer Scheme #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:17:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers