Responsive Scrollable Menu

Israel Iran War: इजरायल पर ईरान और हिजबुल्लाह लगातार कर रहे हमले, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Israel Iran War: इजराइल इस समय दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध का सामना कर रहा है. एक तरफ ईरान लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ लेबनान की सीमा से हिजबुल्ला के हमले जारी हैं. इन हमलों की वजह से पूरे इजराइल में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है. तेल अवीव, जेरूसलम, हाइफा और बेरशेबा जैसे बड़े शहर लगातार मिसाइल हमलों की जद में हैं. देर रात से अब तक मिसाइलों की छह से ज्यादा लहरें इजराइल पर दागी जा चुकी हैं. ग्राउंड जीरो से देखिए न्यूज नेशन के वरिष्ठ संवाददाता मधुरेंद्र कुमार की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ा खतरा

उत्तरी सीमा पर हिजबुल्ला की तरफ से हो रहे हमलों के कारण हाइफा से लेकर जेरूसलम तक खतरा बढ़ गया है. हालात को देखते हुए इजराइली सरकार ने लगभग तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया है. वहीं इजराइल भी जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान के दहिया और बेरूत जैसे इलाकों में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिसके कारण वहां से भी बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं.

लाखों लोग बंकरों में रहने को मजबूर

लगातार सात दिनों से जारी इस युद्ध के बावजूद ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता कमजोर होती नहीं दिख रही है. इजराइल में सायरन बजते ही लोग तुरंत बंकरों की ओर भागते हैं और कई लोग दिन-रात वहीं रहने को मजबूर हैं. हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि लोगों को हर पल नए हमले का डर सता रहा है.

यह भी पढ़ें- तीन महीने पहले ही खामेनेई की हत्या की साजिश रच चुका था इजरायल, एक इंटरव्यू में देरी की वजह सामने आई

Continue reading on the app

Weight Loss Tips By Swami Ramdev: 2 दिन में छह किलो वजन कैसे कम करें? स्वामी रामदेव ने बताया योग को वरदान

Weight Loss Tips By Swami Ramdev:  वजन कम करना कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सही आदतें अपनाकर इसे तेजी से घटाया जा सकता है. आजकल बहुत से लोग अपने मोटापे से परेशान हैं और पतला होने के लिए कई उपाय करते हैं. फिर भी वेट कम नहीं कर पाते हैं. आपको बता दें वजन घटाने के लिए संयम और प्लानिंग की जरूरत होती है. सुबह का समय वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी होता है, क्योंकि यह पूरे दिन के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है. अगर आप 15 दिन में 4 किलो वजन कम करना चाहते हैं, तो हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव में बताया कि कैसे योग से मोटापा कम कर सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं. 

स्वामी रामदेव से जानें योग से क्या होता है? 

फेसबुक लाइव में बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव ने जब नरसिंह से पूछा कि पहले आपका वजन कितना था. तो उन्होंने जबाव देते हुए कहा 94 kg था. फिर स्वामी रामदेव ने पूछा की अब कितना वजन है तो उन्होंने बताया 86.5 है. खास बात यह है कि उन्हें न तो बीपी है, न शुगर और न ही दिल से जुड़ी कोई बीमारी परेशान करती है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि योग करने से हर तरह की बीमारी दूर हो जाती है. साथ ही मोटापा भी 2 दिन में कम हो जाता है. 

यहां देखें लाइव वीडियो

वजन कम करने में योग क्यों है फायदेमंद

स्वामी रामदेव बताते हैं कि योग शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है. योग करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है. नियमित योगाभ्यास करने से शरीर हल्का महसूस होता है और मोटापा नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

सुबह की दिनचर्या पर दें खास ध्यान

वजन कम करने के लिए सुबह की शुरुआत सही तरीके से करना जरूरी है. स्वामी रामदेव के अनुसार सुबह जल्दी उठना चाहिए. उठने के बाद गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है. इसके बाद कम से कम 30 से 45 मिनट योग और प्राणायाम करना चाहिए.

स्वामी रामदेव ने बताया योग को वरदान

स्वामी रामदेव कई ऐसे योगासन बताते हैं जो वजन घटाने में मददगार माने जाते हैं. इनमें सूर्य नमस्कार सबसे प्रभावी माना जाता है. यह पूरे शरीर की एक्सरसाइज की तरह काम करता है. इसके अलावा कपालभाति प्राणायाम पेट की चर्बी कम करने में सहायक माना जाता है.

भस्त्रिका प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है. इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और फैट बर्न होने में मदद मिलती है. नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

खानपान में भी करें बदलाव

योग के साथ-साथ खानपान पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है. स्वामी रामदेव का कहना है कि तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए. दिनभर में हल्का और पौष्टिक भोजन लेना बेहतर रहता है. हरी सब्जियां, फल और सलाद को भोजन में शामिल करना चाहिए. ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए जरूरी है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Yoga Tips: 80 साल की बुजुर्ग महिला ने योग से हराई गठिया जैसी दर्दनाक बीमारी, स्वामी रामदेव ने बताया था इलाज

Continue reading on the app

  Sports

2023 वाला दर्द या मिलेगी आईसीसी ट्रॉफी? अहमदाबाद में पिच को लेकर इस बार कौन सा 'खेला'

ind vs nz final ahmedabad pitch report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के लिए मिक्स मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी. इस पिच में काली मिट्टी से ज्यादा लाल मिट्टी होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को तो भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई. Sat, 7 Mar 2026 07:12:34 +0530

  Videos
See all

UPSC CSE 2025 के topper Anuj Agnihotri ने क्या कहा? #shorts #anujagnihotri #upsctopper #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:23:56+00:00

US, Israel VS Iran War: कुवैत में US के ठिकानों पर Drone attack #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:26:34+00:00

UPSC CSE 2025 | UPSC टॉपर ने एक लाइन में कही सबसे गहरी बात! #shorts #anujagnihotri #upsctopper #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:30:57+00:00

Iran Vs Israel Conflict | रूसी तेल खरीद छूट पर Congress का Modi Govt पर बड़ा हमला ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T01:22:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers