Responsive Scrollable Menu

Ileana DCruz Birthday: तेलुगु सिनेमा से Bollywood तक छाने वाली Ileana D'Cruz ने तय किया Barfi से शानदार सफर

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज आज 01 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में की जाती है। हालांकि उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है। एक समय ऐसा था, जब वह मॉडलिंग करने और कैमरे के सामने आने से घबराती थीं। लेकिन आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 01 नवंबर 1986 को इलियाना डिक्रूज का जन्म हुआ था। वह गोवा और मुंबई में पली बढ़ी हैं। उनको छोटी उम्र से ही अभियन और मॉडलिंग में इंट्रेस्ट था। उनके पिता का नाम रोनाल्डो डिक्रूज और मां का नाम समीरा डिक्रूज है। जब इलियाना करीब 10 साल की थीं, तो उनकी फैमिली गोवा में शिफ्ट हो गई थी।

फिल्मी सफर

इलियाना ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2006 में तेलुगु फिल्म 'देवदासु' से की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया। तेलुगु के बाद इलियाना ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। वह साउथ इंडियन फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हुईं और फिर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई।

साल 2012 में इलियाना डिक्रूज ने फिल्म 'बर्फी' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रथा। इस फिल्म में इलियाना के साथ रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थीं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और दर्शकों ने इलियाना के अभिनय को पसंद किया। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस फीमेल' का अवॉर्ड भी मिला था। फिर साल 2012 में वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नजर आईं।

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने 'रुस्तम', 'बर्फी', 'मैं तेरा हीरो', 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'पागलपंती', 'मुबारकां', 'रेड', 'हैप्पी एंडिंग' आदि फिल्मों में काम किया।

पर्सनल लाइफ

मई 2023 में इलियाना ने माइकल डोलन से शादी की थी। हालांकि शुरूआत में अभिनेत्री ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ को काफी हद तक गोपनीय रखा था। एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं। उनके बड़े बेटे कुआ फिनिक्स डोलन का जन्म 01 अगस्त 2023 में हुआ था। वहीं दूसरे बेटे का जन्म 19 जून 2025 में हुआ था।

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को झटका, तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से ऋषभ पंत बाहर

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडिया ए के लिए तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. हालांकि, पंत को अब दर्द महसूस नहीं हो रहा है और उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद ही उनकी वापसी की तस्वीर साफ हो पाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

पीवी सिंधु की राह पर चले शुभमन गिल, प्रैक्टिस सेशन में 'टेंपल' डिवाइस के साथ दिखे टीम इंडिया के कप्तान, कनपटी से क्या है कनेक्शन?

shubhman gill pracrtice with new device: टेंपल नाम के इस डिवाइस को सबसे पहले पीवी सिंधु ने बैडमिंटन कोर्ट पर किया और अब शुभमन गिल भी उसी छोटे से डिवाइस के साथ न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज की तैयारी करने दौरान दिखे. इस गैजेट का आविष्कार ज़ोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने किया जो इन दिनों खेल के मैदान पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है. आने वाले समय में शुभमन गिल के बाद और खिलाड़ी भी इसका इस्तेमाल करते देखे जा सकते है Mon, 2 Nov 2026 14:16:55 +0530

  Videos
See all

America Midterm Election: अमेरिका चुनाव में किसका पलड़ा भारी? | Trump | US Congress Election | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T08:45:39+00:00

Breaking News: Ram Mandir Donation Case मामले में Supreme Court ने सभी अर्जियों का किया निपटारा #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T08:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers