Responsive Scrollable Menu

6 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

6 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

योग और नक्षत्र
आज के दिन वृद्धि योग का प्रभाव रहेगा। यह योग 6 मार्च को पूरे दिन और पूरी रात बना रहेगा तथा अगले दिन यानी 7 मार्च की सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार वृद्धि योग को कार्यों में उन्नति और सफलता देने वाला योग माना जाता है। नक्षत्र की बात करें तो सुबह तक हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। हस्त नक्षत्र को कुशलता और रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है, जबकि चित्रा नक्षत्र सौंदर्य, कला और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है।

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का महत्व
6 मार्च को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्त दिनभर उपवास रखते हैं और शाम के समय गणेश जी की पूजा करके व्रत का समापन करते हैं।

पूजा का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:17 बजे से 06:06 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 06:41 बजे से 06:54 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:26 बजे से 01:14 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:43 बजे से 07:08 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम लगभग 06:46 बजे से 07:08 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
  • मुंबई: सुबह 11:21 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक
  • चंडीगढ़: सुबह 11:07 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
  • लखनऊ: सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
  • भोपाल: सुबह 11:03 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
  • कोलकाता: सुबह 10:20 बजे से 11:48 बजे तक
  • अहमदाबाद: सुबह 11:22 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक
  • चेन्नई: सुबह 10:51 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त
6 मार्च 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय धार्मिक अनुष्ठानों और दैनिक पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

धार्मिक दृष्टि से 6 मार्च 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। वृद्धि योग और अनुकूल नक्षत्र के कारण पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों के लिए दिन शुभ माना जा सकता है। हालांकि राहुकाल के समय में नए कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। श्रद्धा और नियम के साथ भगवान गणेश की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की मान्यता है।

Continue reading on the app

भारत-इंग्लैंड का T20 मैच देखने पहुंचे सेलेब्स:रणबीर-आलिया बेटी राहा के साथ नजर आए; वानखेड़े स्टेडियम में वरुण धवन और अनिल कपूर भी दिखे

बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल देखने पहुंचे। मैच के दौरान परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें राहा रणबीर-आलिया के साथ टीम इंडिया के लिए चीयर करती नजर आईं। रणबीर-आलिया के अलावा मैच में कई सेलेब्स भी स्टेडियम में मौजूद थे। एक्टर वरुण धवन, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर को भी स्टेडियम में देखा गया। एक्टर अहान शेट्टी अपने जीजा और क्रिकेटर के.एल. राहुल के साथ मैच देखते नजर आए। वहीं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखने पहुंचे, जबकि रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मौजूद थे। देखें मैच की तस्वीरें बता दें कि भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final: संजू सैमसन के 26 रन बनाते ही चैंपियन बन जाएगी टीम इंडिया, जानें क्यों?

Sanju Samson: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन के 26 रन कैसे टीम इंडिया की जीत की गारंटी बन सकते हैं? Sat, 07 Mar 2026 10:38:12 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान की सड़क पर लाखों लोग, अचानक मच गया बवाल! | Khamenei | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:00:42+00:00

Donald Trump ने साफ कहा कि Iran से कोई बातचीत नहीं होगी | #middleeastwar #iranusconflict #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:02:15+00:00

Iran की राजधानी तेहरान में भीषण हवाई हमले | #middleeastwar #tehran #airstrike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:12:57+00:00

Medha Roopam UPSC Tips: UPSC क्रैक करने की टिप्स मेधा रूपम से जानिए | UPSC Results | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T05:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers