Responsive Scrollable Menu

ईरान पर हमलों के बीच रूसी तेल खरीदने को लेकर बदला अमेरिका का मूड, भारत को मिली 30 दिनों की छूट

वॉशिंगटन, 6 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में इन दिनों काफी अफरा-तफरी मची हुई है। इस बीच रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका का मूड बदल गया है। अमेरिका लंबे समय से रूस से तेल की खरीद रोकने को लेकर भारत पर दबाव बनाता रहा है। हालांकि, अब उसी अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों का वक्त और दिया है।

अमेरिका के वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के एनर्जी एजेंडा की वजह से तेल और गैस का प्रोडक्शन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। विश्व बाजार में तेल का फ्लो जारी रखने के लिए, वित्त विभाग भारतीय रिफाइनर को रूसी तेल खरीदने की इजाजत देने के लिए 30 दिन की टेम्पररी छूट दे रहा है। यह जानबूझकर किया गया शॉर्ट-टर्म तरीका रूसी सरकार को कोई खास वित्तीय फायदा नहीं पहुंचाएगा क्योंकि यह सिर्फ उन ट्रांजैक्शन को मंजूरी देता है जिनमें समुद्र में पहले से फंसे तेल से जुड़े लेन-देन शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा, भारत अमेरिका का एक जरूरी साझेदार है और हमें पूरी उम्मीद है कि नई दिल्ली अमेरिकी तेल की खरीद बढ़ाएगी। यह कामचलाऊ कदम ईरान की ग्लोबल एनर्जी को बंधक बनाने की कोशिश से पैदा हुए दबाव को कम करेगा।

बता दें, भारत के पास कच्चे तेल का लगभग 50 फीसदी होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से आता है। वहीं ईरान के खिलाफ बीते छह दिनों से जो हमले जारी हैं, उनका असर होर्मुज स्ट्रेट पर भी पड़ने वाला है।

भारत ने हमेशा से एक ही बात दुनिया के सामने रखी है, कि उसके हित में जो होगा, वही फैसला लिया जाएगा। भारत किसी के दबाव में आकर फैसले नहीं लेगा। यही कारण है कि जब यूक्रेन युद्ध के दौरान अमेरिका और नाटो देशों ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए, उस समय में भारत ने अपना हित देखते हुए कम कीमतों पर रूस से कच्चा तेल खरीदा।

ताजा हालात भी कुछ ऐसे हैं कि भारत ने पहले से ही भारी मात्रा में तेल खरीद लिया है, और कई टैंकर फिलहाल समुद्र में हैं। चूंकि भारत दुनिया में तेल के बड़े निर्यातकों में से एक है, इसलिए अगर तेल टैंकरों के इन खेपों को रोक दिया जाएगा, तो वैश्विक बाजार पर इसका असर पड़ेगा। वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता आएगी, जिसके बाद महंगाई बढ़ने की उम्मीद है।

तेल खरीद को लेकर भारत पर अगर असर पड़ेगा, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अमेरिका ने भारत को ये छूट इसलिए दी है ताकि वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता बनी रहे।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Sankashti Chaturthi Vrat Katha: बप्पा को प्रसन्न करने के लिए भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़े ये व्रत कथा, मिलेगी हर संकट से मुक्ति!

Bhalchandra Sankashti Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है. हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है, जिन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान गणेश भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं. इस व्रत में पूजा के साथ व्रत कथा पढ़ना या सुनना भी बहुत जरूरी माना जाता है. माना जाता है कि बिना कथा के व्रत अधूरा माना जाता है. कथा का पाठ करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है.

भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय देवताओं पर बड़ा संकट आ गया. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे. उस समय भगवान शिव, माता पार्वती और उनके दोनों पुत्र भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश भी वहीं उपस्थित थे. देवताओं ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि वे उनके संकट को दूर करने का उपाय बताएं. उनकी बात सुनकर भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों की ओर देखा और कहा कि तुम दोनों में से कौन देवताओं के संकट को दूर कर सकता है.

भगवान शिव और माता पार्वती के सामने खड़ा हुआ ये प्रसन्न 

भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय दोनों ने इस कार्य को करने की इच्छा जताई. अब भगवान शिव और माता पार्वती के सामने यह प्रश्न खड़ा हो गया कि आखिर किसे इस कार्य के लिए भेजा जाए. तब भगवान शिव ने एक उपाय निकाला. उन्होंने दोनों पुत्रों से कहा कि जो सबसे पहले पूरी पृथ्वी की परिक्रमा करके वापस आएगा, वही देवताओं की मदद करने जाएगा. भगवान शिव की बात सुनते ही भगवान कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर सवार होकर पृथ्वी की परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े.

गणेश जी ने माता-पिता की 7 बार ली परिक्रमा 

दूसरी ओर भगवान गणेश ने सोचा कि उनका वाहन तो छोटा सा मूषक है. ऐसे में वे जल्दी पृथ्वी का चक्कर नहीं लगा पाएंगे. कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने एक बुद्धिमान उपाय निकाला. भगवान गणेश उठे और अपने माता-पिता, भगवान शिव और माता पार्वती की सात बार परिक्रमा कर ली. परिक्रमा पूरी करने के बाद वे शांत होकर वहीं बैठ गए और कार्तिकेय के लौटने का इंतजार करने लगे.

बप्पा की बुद्धिमानी से प्रसन्न हुए भगवान शिव और माता पार्वती 

कुछ समय बाद जब भगवान कार्तिकेय वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि गणेश जी पहले से ही वहां मौजूद हैं. तब भगवान शिव ने समझाया कि माता-पिता ही संपूर्ण संसार के समान होते हैं. इसलिए उनकी परिक्रमा करना पूरे जगत की परिक्रमा करने के बराबर माना जाता है. भगवान गणेश की इस बुद्धिमानी से भगवान शिव और माता पार्वती बहुत प्रसन्न हुए. उन्होंने गणेश जी को देवताओं के संकट दूर करने के लिए भेजा. तभी से भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और संकटों को दूर करने वाला देवता माना जाता है.

व्रत कथा पढ़ने का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के समय व्रत कथा अवश्य पढ़नी चाहिए. इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. साथ ही भक्तों के जीवन से बाधाएं और संकट दूर होते हैं.

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी आज, इस विधि से करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Continue reading on the app

  Sports

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं का विरोध जारी, पटना में लगे पोस्टर, बिहार सीएम से पुनर्विचार की मांग

नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने पर जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच नाराजगी जारी है। अब उन्होंने पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए हैं जिसमें मुख्यमंत्री से उनके फैसले पर दोबारा सोचने की अपील की गई है। इन पोस्टरों में कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि लोकतंत्र में जनता के … Fri, 06 Mar 2026 13:01:46 GMT

  Videos
See all

Nitish Kumar Rajya Sabha Live: सीएम पद पर अड़े नीतीश! | Bihar New CM | Nishant Kumar | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:17:27+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha: इकलौते डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत कुमार! | Bihar Breaking News | Bihar CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:15:07+00:00

Iran Vs Israel: भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का हमला #trump #iran #americavsiranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:11:38+00:00

Delhi Uttar Nagar Murder Case:होली का गुब्बारा लगते ही मुसलमनों ने ली हिंदू लड़के की जान?Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T07:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers