Responsive Scrollable Menu

भगवंत मान सरकार का एक्शन, मिडिल ईस्ट में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए 24x7 हेल्पलाइन शुरू की

मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच पंजाब सरकार ने वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है.

सरकार के निर्देश पर तुरंत प्रभाव से 24×7 हेल्पलाइन स्थापित कर दी गई है ताकि संकट में फंसे लोगों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके.

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. जैसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है. वहीं गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को इस पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है.

सरकार का कहना है कि इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी सूचनाओं और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

विदेश मंत्रालय से रहेगा लगातार संपर्क

नोडल अधिकारी को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी लगातार मिलती रहे.

इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन मामलों को विदेश मंत्रालय या अन्य विभागों के सामने उठाने की जरूरत हो, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए.
हेल्पलाइन पर आने वाली कॉलों की होगी निगरानी

पंजाब सरकार ने कहा है कि हेल्पलाइन पर आने वाली हर कॉल का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी नागरिक की समस्या अनसुनी न रह जाए. यदि किसी व्यक्ति के मामले को संबंधित मंत्रालय या किसी अन्य प्राधिकरण के पास भेजने की आवश्यकता होगी, तो नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उस पर तुरंत कार्रवाई हो.

संकट की घड़ी में सरकार का भरोसा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे पंजाब के निवासियों से जुड़ी आपात स्थिति को देखते हुए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य संकट के इस समय प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करना है. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षा तथा मदद के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

Continue reading on the app

चीनी प्रतिनिधि ने चुनिंदा आतंकवाद और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करने की अपील की

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू थ्सोंग ने 4 मार्च को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति के कार्यान्वयन पर आयोजित एक ब्रीफिंग में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के मुद्दे पर किसी भी प्रकार के चुनिंदा दृष्टिकोण और दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध करना चाहिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के मूल कारणों को समाप्त करने के लिए संघर्ष और ग़रीबी को कम करने तथा विभिन्न सभ्यताओं की विविधता और आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

फू थ्सोंग ने कहा कि लगभग 20 वर्ष पहले अपनाई गई संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति ने आतंकवाद को रोकने और उससे मुकाबला करने, सदस्य देशों की आतंकवाद विरोधी क्षमताओं को मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवाद विरोधी प्रयासों में केंद्रीय समन्वय भूमिका निभाते रहने का समर्थन करता है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद कई जटिल कारकों से जुड़ता जा रहा है, जिनमें सशस्त्र संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, सामाजिक असमानता तथा उभरती प्रौद्योगिकियों का दुरुपयोग शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद विरोधी रणनीति की नौवीं समीक्षा को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में लेना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अफ़्रीकी देशों और अफ़्रीकी संघ जैसे क्षेत्रीय संगठनों के साथ सहयोग को गहरा करना आवश्यक है, ताकि अफ़्रीका को अपनी आतंकवाद विरोधी क्षमता को मज़बूत करने में प्रभावी सहायता मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर भारत फाइनल में पहुंच गया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बनाए। जैकब ने इस दौरान 105 रन की बेहतरीन पारी खेली। 

 भारत अब फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 विश्व का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा। सैमसन ने इससे पहले 15 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से 89 रन की पारी खेलने के अलावा इशान किशन (39 रन, 18 गेंद, चार चौके दो छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 और शिवम दुबे (43 रन, 25 गेंद, चार छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंद में 43 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने सात विकेट पर 253 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर है।
 
हार्दिक पंड्या (12 गेंद में 27 रन, तीन चौके, दो छक्के) और तिलक वर्मा (सात गेंद में 21 रन, तीन छक्के) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। भारत की पारी में 19 छक्के लगे जो टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इंग्लैंड की ओर से स्पिनरों विल जैक्स (40 रन पर दो विकेट) और आदिल राशिद (41 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और सैम कुरेन ने क्रमश: 61 और 53 रन लुटाए। आर्चर को एक विकेट मिला जबकि कुरेन की झोली खाली रही।

भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 तथा सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया जो निर्णायक साबित हुआ। वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया जो इस प्रारूप में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पैल है। 

Thu, 05 Mar 2026 23:15:00 +0530

  Videos
See all

Ind Vs Eng Semifinal Match Highlight LIVE: भारत के जीत के बाद देशभर में जश्न,सड़कों पर उतरे लोग #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:38:54+00:00

News Ki Pathshala | Trump को क्यों पब्लिक-पार्टनर सब धो रहे? | Iran Israel War| Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:38:36+00:00

T-20 World Cup Final में पहुंचा India #indiavsengland #indiawins #indiainfinals #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:41:52+00:00

Iran Vs Israel War News: America, Israel और Iran के बीच छिड़ी जंग से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:46:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers