Gold Silver Rate 6 August: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए इंदौर-भोपाल समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट
घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में 6 अगस्त 2026 को फिर सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,289 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,28,378 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत 2.25 लाख और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए पर चल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में नरमी से सोने-चांदी के भाव को सहारा मिल रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट स्थिर रखने और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं से भी कीमती धातुओं को मजबूती मिली है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और औद्योगिक क्षेत्रों में चांदी की बढ़ती मांग के कारण इसके दामों में लगातार मजबूती देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी सर्राफा बाजार को समर्थन मिला। ब्रेंट क्रूड करीब $79 प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड $75 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। इससे महंगाई की चिंता भी कम हुई है अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये पर दबाव बना हुआ है, जिससे घरेलू स्तर पर सोने-चांदी के आयात महंगे हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $4,348.40 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। चांदी भी चढ़कर $62.490 प्रति औंस के पार पहुंच गई है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनी हुई है, तब तक सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। अमेरिका के आगामी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर रुख से बुलियन की अगली दिशा तय होगी। लंबी अवधि के निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर SIP मोड पर निवेश की सलाह दी जा रही है।
इंदौर-भोपाल का लेटेस्ट रेट (Gold Silver Rate)
- इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,49,780 रुपये बनी हुई है।
- आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,37, 300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
- 18 कैरेट का दाम 1,12,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,40,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
प्रमुख शहरों का ताजा भाव
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,860 , 22 कैरेट का भाव 1,37,400 और 18 कैरेट का भाव 1,12,450 प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,40,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,40,000 रुपये बनी हुए है।
जरूरी बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
कौन हैं करण धनक? जिनसे जिया शंकर ने की सगाई, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की चमचमाती डायमंड रिंग
Jiya Shankar Got Engaged Kaaran Dhanak: पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम जिया शंकर ने सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड करण धनक के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल करते हुए सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लगीं. प्रपोजल के वक्त जिया शंकर भावुक भी हो गई. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की. ऐसे में अब हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर जिया का होने वाला हमसफर करण कौन हैं और क्या करता है.
जिया ने शेयर की सगाई की फोटोज
जिया शंकर ने आखिरकार अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया है और प्रपोजल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस दौरान एक्ट्रेस लाइट येलो कलर के गाउन में नजर आईं. वहीं उनके मंगेतर करण ने ऑफवाइट कलर की शर्ट और पैंट पहनी थी. दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं. वहीं, इस पोस्ट के कैप्शन में जिया ने लिखा- ''तो शायद ये सच है, प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया. भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, फिर भी तुमसे हुई हर बातचीत घर जैसा एहसास कराती थी. ये सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे का साथ चुना.'
जिया ने मंगेतर पर लुटाया प्यार
जिया ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका इंतजार मैं जिंदगी भर करती रही. तुमने मुझे मुश्किल दिनों में भी हंसाया. एयरपोर्ट पर विदाई के समय तुमने मुझे हमेशा जरा कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो.'म दुनिया में कहीं भी थे, पर घर कभी कोई जगह नहीं रही, घर तो हमेशा तुम ही रहे हो. मेरा शरारती दोस्त, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा ABCD...तुम्हारे साथ जिंदगी सच में एक एडवेंचर है और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी है. मैं तुम्हारे साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और तुम्हें वैसे ही प्यार करने के लिए एक्साइटेड हूं, जैसे तुमने हमेशा मुझे प्यार किया है.'
ये भी पढ़ें- पति से अलग, बेटे से दूरी और अकेलेपन का दर्द, काफी दर्दभरी 'पवित्र रिश्ता' की उषा नाडकर्णी की कहानी
कौन हैं करण धनक?
वहीं, अब सब जानना चाह रहे हैं कि आखिर जिया के मंगेतर करण धनक कौन है और क्या करते हैं. तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वो खुद का हुक्का पार्लर चलाते हैं. इसके अलावा उनका वेप और कैनोबिस का भी बिजनेस बताया जाता है. जिया शंकर और करण धनक के रिश्ते की चर्चाएं तब शुरू हुई थीं, जब उन्होंने साथ में नया साल मनाया था. हालांकि, तब जिया ने उनका चेहरा रिवील नहीं किया था. ऐसे में एक्ट्रेस का नाम कई सेलेब्स संग जोड़ा गया.
जिया के अफेयर को लेकर उड़ी अफवाह
बता दें, जिया शंकर की लव लाइफ लंबे समय से चर्चा में रही है. खासकर अभिषेक मल्हान के साथ उनकी दोस्ती के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग और यहां तक कि सगाई की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं. हालांकि जिया और अभिषेक दोनों ने इन दावों को कई बार खारिज किया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. दरअसल, दोनों बिग बॉस ओटीटी में साथ थे, ऐसे में इनके अफेयर को लेकर फैंस अटकले लगाते थे. वहीं, इसके बाद जिया ने एल्विश यादव संग एक शो होस्ट किया था. ऐसे में उनके साथ भी एक्ट्रेस का नाम जोड़ा गया. हालांकि जिया ने हर किसी के साथ अपने अफेयर को खारिज किया.
जिया शंकर का वर्कफ्रंट
जिया शंकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी, फिल्मों और ओटीटी में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने मेरी हानिकारक बीवी में डॉ. इरा पांडे, काटेलाल एंड संस में सुशीला और पिशाचिनी में पवित्रा जैसे किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की है. इसके अलावा वो रितेश देशमुख की फिल्म वेड में भी नजर आई थी. फिर उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी. फिर हाल ही में उन्होंने तमिल फिल्म 'Kadhal Reset Repeat' में काम किया है और रियलिटी शो 'एंगेज्ड सीजन 2' को एल्विश यादव के साथ होस्ट भी किया था.
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 से बाहर आते ही श्रेया और शिवांगी की हुई दोस्ती? आफ्टर पार्टी में एक साथ झूमती दिखीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News
News Nation









