Responsive Scrollable Menu

कौन हैं करण धनक? जिनसे जिया शंकर ने की सगाई, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की चमचमाती डायमंड रिंग

Jiya Shankar Got Engaged Kaaran Dhanak: पॉपुलर एक्ट्रेस और  बिग बॉस ओटीटी फेम जिया शंकर ने सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने  अपने  बॉयफ्रेंड करण धनक के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल करते हुए सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लगीं.  प्रपोजल के वक्त जिया शंकर भावुक भी हो गई. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की. ऐसे में अब हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर जिया का होने वाला हमसफर करण कौन हैं और क्या करता है.

जिया ने शेयर की सगाई की फोटोज

जिया शंकर ने आखिरकार अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया है और प्रपोजल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस दौरान एक्ट्रेस लाइट येलो कलर के गाउन में नजर आईं. वहीं उनके मंगेतर करण ने ऑफवाइट कलर की शर्ट और पैंट पहनी थी. दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं. वहीं, इस पोस्ट के कैप्शन में जिया ने लिखा- ''तो शायद ये सच है, प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया. भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, फिर भी तुमसे हुई हर बातचीत घर जैसा एहसास कराती थी. ये सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे का साथ चुना.'

जिया ने मंगेतर पर लुटाया प्यार

जिया ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका इंतजार मैं जिंदगी भर करती रही. तुमने मुझे मुश्किल दिनों में भी हंसाया.  एयरपोर्ट पर विदाई के समय तुमने मुझे हमेशा जरा कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो.'म दुनिया में कहीं भी थे, पर घर कभी कोई जगह नहीं रही, घर तो हमेशा तुम ही रहे हो. मेरा शरारती दोस्त, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा ABCD...तुम्हारे साथ जिंदगी सच में एक एडवेंचर है और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी है. मैं तुम्हारे साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और तुम्हें वैसे ही प्यार करने के लिए एक्साइटेड हूं, जैसे तुमने हमेशा मुझे प्यार किया है.'

ये भी पढ़ें- पति से अलग, बेटे से दूरी और अकेलेपन का दर्द, काफी दर्दभरी 'पवित्र रिश्ता' की उषा नाडकर्णी की कहानी

कौन हैं करण धनक?

वहीं, अब सब जानना चाह रहे हैं कि आखिर जिया के मंगेतर करण धनक कौन है और क्या करते हैं. तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वो खुद का हुक्का पार्लर चलाते हैं. इसके अलावा उनका वेप और कैनोबिस का भी बिजनेस बताया जाता है. जिया शंकर और करण धनक के रिश्ते की चर्चाएं तब शुरू हुई थीं, जब उन्होंने साथ में नया साल मनाया था. हालांकि, तब जिया ने उनका चेहरा रिवील नहीं किया था. ऐसे में एक्ट्रेस का नाम कई सेलेब्स संग जोड़ा गया.

जिया के अफेयर को लेकर उड़ी अफवाह

बता दें, जिया शंकर की लव लाइफ लंबे समय से चर्चा में रही है. खासकर अभिषेक मल्हान के साथ उनकी दोस्ती के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग और यहां तक कि सगाई की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं. हालांकि जिया और अभिषेक दोनों ने इन दावों को कई बार खारिज किया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. दरअसल, दोनों बिग बॉस ओटीटी में साथ थे, ऐसे में इनके अफेयर को लेकर फैंस अटकले लगाते थे. वहीं, इसके बाद जिया ने एल्विश यादव संग एक शो होस्ट किया था. ऐसे में उनके साथ भी एक्ट्रेस का नाम जोड़ा गया. हालांकि जिया ने हर किसी के साथ अपने अफेयर को खारिज किया. 

जिया शंकर का वर्कफ्रंट

जिया शंकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी, फिल्मों और ओटीटी में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने मेरी हानिकारक बीवी में डॉ. इरा पांडे, काटेलाल एंड संस में सुशीला और पिशाचिनी में पवित्रा जैसे किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की है. इसके अलावा वो रितेश देशमुख की फिल्म वेड में भी नजर आई थी. फिर उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी. फिर हाल ही में उन्होंने तमिल फिल्म 'Kadhal Reset Repeat' में काम किया है और रियलिटी शो 'एंगेज्ड सीजन 2' को एल्विश यादव के साथ होस्ट भी किया था.

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 से बाहर आते ही श्रेया और शिवांगी की हुई दोस्ती? आफ्टर पार्टी में एक साथ झूमती दिखीं

Continue reading on the app

₹370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणीत मोरे का कमबैक, 'घायल' का किया ऐलान, ट्रोल्स ने घेरा- तुम समय रैना नहीं हो

₹370 बिरयानी विवाद के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने नए स्टैंडअप स्पेशल 'घायल' के साथ वापसी का ऐलान किया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसे अपने संघर्ष और बदलाव की कहानी बताया. हालांकि, उनकी इस घोषणा की तुलना कॉमेडियन समय रैना के कमबैक से होने लगी. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि वह समय रैना की तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि फैंस ने उनकी वापसी का स्वागत किया.

Continue reading on the app

  Sports

अजित आगरकर के कार्यकाल पर बोले Wasim Jaffer, नतीजों के दम पर Chief Selector को बताया पूरी तरह सफल

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर का कार्यकाल एक बार फिर चर्चा में है। हाल के महीनों में टीम चयन को लेकर कई सवाल उठे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि अगर केवल नतीजों के आधार पर देखा जाए तो आगरकर का कार्यकाल सफल माना जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ खिलाड़ियों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ और चयन प्रक्रिया में जो फैसले लिए गए, उन पर बहस होना स्वाभाविक है।

बता दें कि अजित आगरकर को जुलाई 2023 में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता बनाया था। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने एकदिवसीय प्रारूप के विश्व कप का फाइनल खेला, एशिया कप जीता, चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और लगातार दो बार बीस ओवर विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम को कुछ बड़े झटके भी झेलने पड़े हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, आगरकर का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होना था, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें तीन महीने का विस्तार दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें आगे भी जिम्मेदारी मिलती है या नहीं।

अपने वीडियो में वसीम जाफर ने कहा कि किसी भी चयनकर्ता का मूल्यांकन अंत में टीम के प्रदर्शन और परिणामों के आधार पर किया जाता है। उनके अनुसार, भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े खिताब जीते हैं, इसलिए इस नजरिए से आगरकर का कार्यकाल सफल कहा जा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ खिलाड़ियों को लेकर लिए गए फैसलों ने सवाल जरूर खड़े किए हैं।

जाफर ने विशेष रूप से मोहम्मद शमी, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन और औकिब नबी का जिक्र किया। उनका कहना था कि इन खिलाड़ियों के चयन और बाहर किए जाने को लेकर कई बार स्पष्टता नहीं दिखाई दी। उन्होंने कहा कि जब किसी खिलाड़ी को मौका नहीं मिलता या अचानक टीम में शामिल किया जाता है, तो उसके पीछे की वजह साफ होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों का भरोसा भी बना रहता है और चयन प्रक्रिया पर भी सवाल कम उठते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में औकिब नबी को भारतीय टीम में स्थान मिला, जबकि इससे पहले उन्हें नजरअंदाज किया गया था। इसी तरह मोहम्मद शमी और सरफराज खान को लेकर भी लगातार चर्चाएं होती रही हैं। जाफर का मानना है कि इन मामलों पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट संदेश मिल सके।

वसीम जाफर ने भारतीय टीम की सफलता का बड़ा श्रेय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी दिया। उन्होंने कहा कि जब बुमराह टीम में होते हैं तो विरोधी टीम पर लगातार दबाव बना रहता है। वहीं जब वह किसी कारण से नहीं खेलते, तब भारतीय गेंदबाजी साधारण नजर आती है। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के दौरान भी यह अंतर साफ दिखाई दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि चयन समिति में सभी सदस्य मिलकर फैसला लेते हैं। हालांकि मुख्य चयनकर्ता की राय महत्वपूर्ण होती है, लेकिन किसी खिलाड़ी के चयन पर सामूहिक चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाता है। जाफर का मानना है कि उपलब्धियों के आधार पर आगरकर का कार्यकाल सफल जरूर रहा है, लेकिन भविष्य में चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा स्पष्ट बनाने की जरूरत भी बनी हुई हैं।
Fri, 07 Aug 2026 19:59:44 +0530

  Videos
See all

CJP Exposed: ''CJP ने देश के युवाओं का ठेका उठा लिया,पर भलाई से मतलब नहीं'' | AAP | BJP | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:14:26+00:00

Prayagraj News: अतीक अहमद के बेटे अबान की कब्र खोदते परिजन, सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T15:17:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers