Responsive Scrollable Menu

ईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

तेहरान/वाशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर को मार गिराया।

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि दो सीटों वाला यह लड़ाकू विमान “निशाना बनाकर गिरा दिया गया।” हालांकि रिपोर्ट में घटना का समय नहीं बताया गया है। हालांकि इस दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सिरे से खारिज किया है।

एक्स पर एक छोटी सी पोस्ट में सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान में अमेरिकी एफ-15ई विमान के गिरने की अफवाह बेबुनियाद हैं और यह गलत दावा है।

बुधवार को ही इजरायल ने दावा किया था कि उसने ईरान के मानवयुक्त जेट को उसके ही आसमान में मार गिराया है। आईडीएफ ने दावा किया कि उसकी वायुसेना के एफ 35आई अदीर स्टील्थ लड़ाकू विमान ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की और ईरान के एक जेट को मार गिराया।

बुधवार को एक्स पर आईडीएफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट में लिखा, ईरानी जेट को मार गिराया गया: एयरफोर्स के एफ-35आई “अदीर” फाइटर जेट ने ईरानी एयर फोर्स के याक-130 फाइटर जेट को मार गिराया। यह एफ-35 “अदीर” फाइटर जेट द्वारा किसी मानवयुक्त फाइटर एयरक्राफ्ट को मार गिराने की ऐतिहासिक घटना है।

ईरान और इजरायल के बीच तनाव पिछले हफ्तों में तीव्र हो चुका है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और हवाई परिसरों पर हमले और मिसाइल वार किए हैं।

वहीं, हमले के छठे दिन तस्नीम न्यूज एजेंसी ने फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरन अफेयर्स के हवाले से बताया कि ईरान में यूएस-इजरायल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,230 हो गई है।

जनहानि के साथ ही ईरान की कई संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच ईरान ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पेन के ब्रॉडकास्टर टीवीई से बातचीत में यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय संघ के देश अमेरिका और इजरायल के हमलों पर चुप रहे तो उन्हें “जल्द या देर से इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Sasur Bahu News Today: ससुर ने अपनी ही बहू का कर दिया ये हाल, पहुंच गई अस्पताल, पूरे घर में मचा कोहराम

Sasur Bahu News Today: ससुर ने अपनी ही बहू का कर दिया ये हाल, पहुंच गई अस्पताल, पूरे घर में मचा कोहराम

Continue reading on the app

  Sports

शिवम दुबे ने दोहराया धोनी का 19 साल पुराना 'अनचाहा' रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुए रनआउट

Shivam Dube run out thrice: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में शिवम दुबे ने एमएस धोनी का 19 साल पुराना 'अनचाहा' रिकॉर्ड दोहराया. इंग्लैंड के खिलाफ रनआउट होते ही दुबे इस टूर्नामेंट में तीसरी बार इसी तरह आउट हुए. साल 2007 में धोनी भी तीन बार रनआउट हुए थे।. जानिए कैसे सेमीफाइनल का यह मोड़ फैंस को पहले वर्ल्ड कप की याद दिला गया. Thu, 5 Mar 2026 20:45:12 +0530

  Videos
See all

Bihar News: बिहार में Nitish Kumar के इस्तीफे की खबर सुन बौखलाई महिला! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T15:45:02+00:00

Iran Vs Israel War LIVE News: ईरान ने पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान को ठोक दिया | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T15:39:14+00:00

Israel Vs Iran War: Iran में तख्तापलट का नया प्लान बना रहे Donald Trump? | US Attacks | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T15:38:59+00:00

ईरान युद्ध पर ट्रंप की बड़ी जीत, 1979 का बदला हुआ पूरा I Israel Iran War I Breaking I World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T15:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers