Responsive Scrollable Menu

एस जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री अलबुसैदी से पश्चिम एशिया संघर्ष पर की चर्चा

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की।

बातचीत के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री से पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर बातचीत की।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से फोन पर वार्ता की थी। उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा की और ओमान द्वारा भारतीय समुदाय को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर विचार साझा किए और इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए लगातार कूटनीतिक प्रयास जरूरी हैं।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने 2 मार्च को बताया कि तेल टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जहाज पर मौजूद भारतीयों को सुरक्षित और जल्द भारत वापस भेजने की कोशिश कर रहा है।

ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला यह तेल टैंकर ओमान के तट से लगभग 52 समुद्री मील दूर एक मानवरहित सतही पोत द्वारा निशाना बनाया गया।

टैंकर में करीब 59,463 मीट्रिक टन कार्गो था। हमले के बाद इंजन रूम में आग और विस्फोट हुआ, जिसमें भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई।

बचाव अभियान के दौरान जहाज पर मौजूद चालक दल के 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें 16 भारतीय, 4 बांग्लादेशी और 1 यूक्रेनी नागरिक थे। साथ ही रॉयल नेवी ऑफ ओमान का एक जहाज टैंकर की स्थिति पर नजर रख रहा है और आसपास से गुजरने वाले जहाजों को चेतावनी दे रहा है।

पश्चिम एशिया में यह तनाव 28 फरवरी को यूनाइटेड स्टेट्स और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ, जिनका उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमता और सैन्य ढांचे को कमजोर करना था।

इन हमलों में ईरान के शीर्ष नेताओं में से एक सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले कर अमेरिकी ठिकानों, क्षेत्रीय राजधानियों और सहयोगी सेनाओं को निशाना बनाया, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सीआईसी का सुझाव, करदाता अनुकूल व्यवस्था को संस्थागत रूप दे आयकर विभाग

सीआईसी का सुझाव, करदाता अनुकूल व्यवस्था को संस्थागत रूप दे आयकर विभाग

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद भी टेंशन में क्यों थे कप्तान सूर्यकुमार यादव? सामने आई टीम इंडिया की ये बड़ी कमजोरी

Suryakumar Yadav statement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराने के बाद कहा कि फाइनल में पहुंचना अद्भुत एहसास है. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी की परते खुल गई. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 253 रन के बचाव में 246 लुटाए, जिससे सिर्फ 7 रन से जीत मिली. Fri, 6 Mar 2026 00:04:41 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: श्रीलंका तक पहुंची महायुद्ध की आग |Khamenei |Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:30:07+00:00

Does the US have the weapons to fight Iran 'forever'? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:01:01+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने दाग दी धड़ाधड़ अनगिनत मिसाइलें! | Khamenei| Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:00:49+00:00

Iran Israel Tension: धड़ाम हुआ सोना, चांदी की भी थमी रफ्तार! Trump & Khamenei Update | N18G |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers