Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़
केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य सरकारों को करों में उनकी हिस्सेदारी के तहत कुल 1.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त किस्त जारी की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान जारी की गई यह दूसरी अतिरिक्त किस्त मजबूत आर्थिक गतिविधियों और बेहतर कर संग्रह का परिणाम है। सीतारमण ने कहा, ‘‘इस राशि के जारी होने से राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने, जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन जुटाने और देश भर में आर्थिक वृद्धि को और गति देने में मदद मिलेगी।’’ यह नियमित मासिक हस्तांतरण के अलावा है और चालू वित्त वर्ष में दी गई दूसरी अतिरिक्त किस्त है।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये जारी किए हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह राशि आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है ताकि राज्य पूंजीगत व्यय में तेजी ला सकें तथा अपने विकास और कल्याण से जुड़े खर्चों को पूरा कर सकें।’’ वर्तमान व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार द्वारा एकत्र किए जाने वाले कुल करों का 41 प्रतिशत हिस्सा एक वित्त वर्ष के दौरान 14 किस्तों में राज्यों के बीच वितरित किया जाता है।
पहले लजाई, फिर घूंघट हटाकर ससुराल में ऐसा नाची दुल्हन, देखती रह गइ ताई, चाची, मामी, लोग बोले- सीमा हैदर तो नहीं
पहले लजाई, फिर घूंघट हटाकर ससुराल में ऐसा नाची दुल्हन, देखती रह गइ ताई, चाची, मामी, लोग बोले- सीमा हैदर तो नहीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama









