Responsive Scrollable Menu

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के नए टी-20 कप्तान बने:राशिद खान की जगह लेंगे; श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इब्राहिम जादरान को टी-20 इंटरनेशनल टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। जादरान स्टार स्पिनर राशिद खान की जगह ली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 और वनडे सीरीज के लिए गुरुवार को अपनी टीमें घोषित कर दीं। बोर्ड के मुताबिक, जादरान अब टी-20 फॉर्मेट में टीम की अगुआई करेंगे और उनकी कप्तानी का पहला असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ सीरीज होगी। जादरान उपकप्तान भी रह चुके राशिद खान लंबे समय से अफगानिस्तान की टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के प्रदर्शन के बाद कप्तानी में बदलाव किया गया है। जादरान हाल के सालों में अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में रहे हैं और पहले टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं। 13 मार्च से शुरू होगी सीरीज 13 मार्च को होने वाले पहले मैच से टी-20 मुकाबले से सीरीज की शुरुआत हो होगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी-20 मैच15 और 17 मार्च को खेले जाएंगे। टी-20 सीरीज के तीनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद 20 मार्च को होने वाले मुकाबले से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। अफगानिस्तान की टी-20 और वनडे टीम टी-20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई। रिजर्व: नांग्याल खारोटी, बिलाल सामी और इजाज अहमदजई। वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल समी। रिजर्व: कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी और बशीर अहमद। --------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

PNB ने डेबिट कार्ड पर घटाई ATM से कैश निकालने की लिमिट, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नियम

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने डेबिट कार्ड पर ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट कम करने का फैसला किया है। बैंक के मुताबिक नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इस बदलाव का असर केवल कुछ खास डेबिट कार्ड वेरिएंट पर पड़ेगा

Continue reading on the app

  Sports

'बजरंगबली फाइनल भी जिताएंगे', टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पीटा, जश्न में डूबी रामनगरी अयोध्या

आईसीसी टी-20 विश्वकप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. फाइनल में भारतीय टीम का समाना न्यूजीलैंड से होगा. आज भारत की जीत के नायक बुमराह रहे. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. जीत की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोकल 18 से लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने बात की. आचार्य सीताराम दास ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की थी. बजरंगबली फाइनल भी जितवाएंगे. Fri, 6 Mar 2026 00:01:56 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Israel : 3 बजते ही इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला ! America | N18G | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:30:11+00:00

Does the US have the weapons to fight Iran 'forever'? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:01:01+00:00

Iran Israel Tension: धड़ाम हुआ सोना, चांदी की भी थमी रफ्तार! Trump & Khamenei Update | N18G |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:00:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बिहार में अगले सीएम की रेस में कौन कौन? #biharnextcm #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:39:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers