Responsive Scrollable Menu

Orry Ibrahim Controversy: इब्राहिम के बर्थडे पर ओरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; VIDEO

Orry Ibrahim Controversy: इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया है। इंफ्लुएंसर ओरी ने इब्राहिम के बर्थडे पर एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। अब सोशल मीडिया यूजर्स ओरी और इब्राहिम की दोस्ती को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

क्या हैं क्रिप्टिक वीडियो में?

इब्राहिम के जन्मदिन पर जहां फैंस और दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे, वहीं ओरी ने एक क्रिप्टिक वीडियो पोस्ट कर सबका ध्यान खींच लिया।

वीडियो में ओरी फूलों की प्लेट के साथ बैठे दिखाई देते हैं और कैप्शन लिखा होता है - “जब आपकी मां अचानक पूछे- उस खास दोस्त का क्या हुआ?”। वीडियो में सेलिना गोमेज़ का गाना ‘People You Know’ बजता हैं।

इसके बाद एक पुरानी क्लिप दिखाई जाती है, जिसमें ओरी अपने माथे पर चोट के निशान दिखाते नजर आते हैं। वीडियो में एक और शख्स हैं जो ओरी की नकल करता दिखाई देता है। फैंस के मुताबिक दूसर शख्स इब्राहिम हैं।

यह भी पढ़े - Reveals: कैटरीना का सुपरहिट गाना गाने का श्रेया घोषाल को है अफसोस! बोलीं- 'अब चिकनी चमेली जैसे गाने नहीं गाऊंगी'

वीडियो पर क्या बोलें सोशल मीडिया यूजर्स?

Orry Ibrahim Khan feud

वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी। कई लोगों ने कमेंट किया कि अब उनके रिश्ते में आई दूरी की वजह समझ में आ रही है।

खास बात यह रही कि ओरी ने अपने पोस्ट पर आए कई ऐसे कमेंट्स को लाइक भी किया, जिससे विवाद और चर्चा में आ गया।

ओरी ने अमृता सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Oryy Amrita Singh Controversy

कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने सारा और इब्राहिम की मां अमृता सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अमृता सिंह की वजह से उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी।

ओरी और इब्राहिम कभी काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों को अक्सर हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में साथ देखा जाता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों में दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें सामने आने लगी।

यह भी पढ़े - Govinda: इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे गोविंदा; बोले वो ‘डॉल जैसी’ लगती, सुनीता से नहीं करना चाहते थे शादी?

रील से शुरू हुआ विवाद 

दरअसल, कुछ समय पहले ओरी ने एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने “लड़कियों के तीन सबसे खराब नाम” बताते हुए सारा, पलक और अमृता नाम लिए थे। इसके बाद लोगों ने इसे सारा अली खान, पलक तिवारी और अमृता सिंह से जोड़ दिया था। इसके बाद सारा ने ओरी को अनफॉलो कर दिया और बाद में इब्राहिम ने भी ऐसा ही किया।

पिछले साल भी बर्थडे पर शेयर किया था मजेदार पोस्ट

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल भी ओरी ने इब्राहिम के जन्मदिन पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। ओरी ने उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था - “जन्मदिन मुबारक इब्राहिम अली खान, तुम्हारे इस खास दिन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़े - ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा’, Bigg Boss फेम अनुराग ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप; रोते हुए शेयर किया वीडियो

Continue reading on the app

सनातन धर्म को कभी मिटाया नहीं जा सकता: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन धर्म को कभी मिटाया नहीं जा सकता: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Continue reading on the app

  Sports

बीच मैदान पर हार्दिक पांड्या का चुम्मा, झेंप गए अक्षर पटेल, वायरल हुआ ब्रोमांस!

ardik Pandya kissed Axar Patel: इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. हार्दिक ने अक्षर पटेल के हाथों फिल साल्ट को कैच आउट कराया. अक्षर ने जैसे ही कैच लिया हार्दिक ने उन्हें गाल पर किस किया. हार्दिक और अक्षर का ये ब्रोमांस अब वायरल हो रहा है. Thu, 5 Mar 2026 21:34:50 +0530

  Videos
See all

ChakraView | US President Donald Trump को Iran युद्ध के बाद क्यों मिल रहे हैं फतवे? | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T16:02:44+00:00

Sawal Public Ka | Asaduddin Owaisi: 'तपस्या में फिर कमी रह गई' ओवैसी का बड़ा 'खेला'? AIMIM | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T16:11:05+00:00

Bihar Politics: बिहार के राज्य की राजनीति में हलचल तेज, कौन होगा बिहार का CM?| CM Nitish | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T16:03:05+00:00

Rashtra Sarvopari: Trump ने लिखा ईरान का THE END! | Netanyahu | Khamenei Death | Bihar New CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T16:02:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers