Smriti Mandhana: हाथों में बल्ला...आंखों में वही चमक, स्मृति मंधाना का बार्बी डॉल अवतार देखा या नहीं
Smriti Mandha Barbie Doll: क्रिकेट की दुनिया में शतक पर शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना ने अब एक और इतिहास रच दिया। वह दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्हें अपना खुद का ‘बार्बी’ डॉल मिला है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 से पहले मैटल के 'ड्रीम टीम' अभियान के तहत यह खास सम्मान उन्हें दिया गया।
अब तक बार्बी को अक्सर राजकुमारी या ग्लैमरस किरदार के रूप में देखा जाता था। लेकिन वक्त बदला है। बार्बी ब्रांड अब असली दुनिया की उन महिलाओं को सामने ला रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में नई मिसालें कायम की हैं। स्मृति मंधाना इसी बदलाव की नई पहचान हैं, जहां खूबसूरती से ज्यादा मेहनत, जुनून और उपलब्धियां मायने रखती हैं।
स्मृति का बॉर्बी डॉल अवतार
स्मृति का यह डॉल उनके मैदान वाले अंदाज को दिखाता है- आत्मविश्वास, स्टाइल और आक्रामक खेल। वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20, टेस्ट और वनडे, तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। यही उपलब्धि उन्हें इस खास सूची में अलग खड़ा करती।
लड़कियों को मिलेगी प्रेरणा: मंधाना
स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि यह सम्मान सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों के लिए है जो बड़े सपने देखती हैं। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। अगर मेरी कहानी से एक भी लड़की को यह विश्वास मिले कि वह मैदान पर अपनी जगह बना सकती है, तो वही मेरे लिए सबसे बड़ी जीत होगी।'
दरअसल, इस पहल का मकसद सिर्फ डॉल लॉन्च करना नहीं है, बल्कि रोल मॉडल को बच्चों के करीब लाना है। ताकि जब बच्चियां खिलौनों से खेलें, तो उन्हें लगे कि उनके सपने भी सच हो सकते हैं।
इस साल की ‘ग्लोबल बार्बी ड्रीम टीम’ में कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। टेनिस दिग्गज सेरेना विलियम्स, अमेरिकी रिसर्च एस्ट्रोनॉट केली जेरार्डी, मैक्सिको की रेस कार ड्राइवर रेजिना सिरवेंट अल्वाराडो, इंग्लैंड की फुटबॉलर क्लो केली, जर्मनी की पॉप स्टार हेलेन फिशर, पोलैंड की पर्वतारोही जोया स्कुबिस, और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज सर्फर स्टेफनी गिलमोर भी इस सूची का हिस्सा हैं।
मैटल के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ बार्बी, नाथन बेनार्ड ने कहा, 'बार्बी हमेशा इस सोच को बढ़ावा देती रही है कि लड़कियां कुछ भी बन सकती हैं। एस्ट्रोनॉट से लेकर सीईओ तक, अब समय है कि असली जीवन की नायिकाएं भी बच्चों के सपनों का हिस्सा बनें।'
आज भारत की लाखों बच्चियों के लिए एक बार्बी ऐसी है, जो बिल्कुल स्मृति मंधाना जैसी दिखती है- बल्ला थामे, आत्मविश्वास से भरी और सपनों को सच करने के लिए तैयार।
Orry Ibrahim Controversy: इब्राहिम के बर्थडे पर ओरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; VIDEO
Orry Ibrahim Controversy: इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर नया विवाद छिड़ गया है। इंफ्लुएंसर ओरी ने इब्राहिम के बर्थडे पर एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। अब सोशल मीडिया यूजर्स ओरी और इब्राहिम की दोस्ती को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
क्या हैं क्रिप्टिक वीडियो में?
इब्राहिम के जन्मदिन पर जहां फैंस और दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे, वहीं ओरी ने एक क्रिप्टिक वीडियो पोस्ट कर सबका ध्यान खींच लिया।
वीडियो में ओरी फूलों की प्लेट के साथ बैठे दिखाई देते हैं और कैप्शन लिखा होता है - “जब आपकी मां अचानक पूछे- उस खास दोस्त का क्या हुआ?”। वीडियो में सेलिना गोमेज़ का गाना ‘People You Know’ बजता हैं।
इसके बाद एक पुरानी क्लिप दिखाई जाती है, जिसमें ओरी अपने माथे पर चोट के निशान दिखाते नजर आते हैं। वीडियो में एक और शख्स हैं जो ओरी की नकल करता दिखाई देता है। फैंस के मुताबिक दूसर शख्स इब्राहिम हैं।
यह भी पढ़े - Reveals: कैटरीना का सुपरहिट गाना गाने का श्रेया घोषाल को है अफसोस! बोलीं- 'अब चिकनी चमेली जैसे गाने नहीं गाऊंगी'
वीडियो पर क्या बोलें सोशल मीडिया यूजर्स?
वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के बीच चल रहे विवाद को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी। कई लोगों ने कमेंट किया कि अब उनके रिश्ते में आई दूरी की वजह समझ में आ रही है।
खास बात यह रही कि ओरी ने अपने पोस्ट पर आए कई ऐसे कमेंट्स को लाइक भी किया, जिससे विवाद और चर्चा में आ गया।
ओरी ने अमृता सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने सारा और इब्राहिम की मां अमृता सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अमृता सिंह की वजह से उन्हें मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी।
ओरी और इब्राहिम कभी काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों को अक्सर हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में साथ देखा जाता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों में दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें सामने आने लगी।
यह भी पढ़े - Govinda: इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे गोविंदा; बोले वो ‘डॉल जैसी’ लगती, सुनीता से नहीं करना चाहते थे शादी?
रील से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, कुछ समय पहले ओरी ने एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने “लड़कियों के तीन सबसे खराब नाम” बताते हुए सारा, पलक और अमृता नाम लिए थे। इसके बाद लोगों ने इसे सारा अली खान, पलक तिवारी और अमृता सिंह से जोड़ दिया था। इसके बाद सारा ने ओरी को अनफॉलो कर दिया और बाद में इब्राहिम ने भी ऐसा ही किया।
पिछले साल भी बर्थडे पर शेयर किया था मजेदार पोस्ट
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल भी ओरी ने इब्राहिम के जन्मदिन पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। ओरी ने उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था - “जन्मदिन मुबारक इब्राहिम अली खान, तुम्हारे इस खास दिन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”
यह भी पढ़े - ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा’, Bigg Boss फेम अनुराग ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप; रोते हुए शेयर किया वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















