Fact Check: B-2 बॉम्बर एयरक्राफ्ट जैसा ड्रोन ईरान के पास होने के दावे से AI वीडियो वायरल
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें एक एयरक्राफ्ट को गुफा से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ईरान ने युद्ध […]
The post Fact Check: B-2 बॉम्बर एयरक्राफ्ट जैसा ड्रोन ईरान के पास होने के दावे से AI वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.
Chery Patent: चाइनीज कंपनी ने भारत में कराया प्लग-इन हाइब्रिड SUV का पेटेंट, जानें डिटेल
Chery Patent: चीनी ऑटोमेकर Chery ने अपनी प्रीमियम एसयूवी Jetour T2 i-DM का भारत में पेटेंट फाइल किया है। आमतौर पर किसी मॉडल की पेटेंट फाइलिंग को संभावित एंट्री का शुरुआती संकेत माना जाता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च टाइमलाइन, लोकलाइजेशन या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
दमदार और रग्ड डिजाइन
Jetour T2 i-DM का डिजाइन बॉक्सी और रग्ड स्टाइल में है, जो इसे एक मजबूत रोड प्रेजेंस देता है। इसके एक्सटीरियर में आयताकार हेडलैंप, स्टड-स्टाइल डिटेलिंग वाली ब्लैक ग्रिल, मोटे फ्रंट और रियर बंपर, चौकोर व्हील आर्च और साइड स्टेप्स दिए गए हैं। टेलगेट पर फुल कवर के साथ माउंटेड स्पेयर व्हील और वर्टिकली स्टैक्ड टेल लैंप इसके ऑफ-रोड लुक को और निखारते हैं।
प्रीमियम और टेक-लोडेड केबिन
बाहर से मजबूत दिखने वाली यह एसयूवी अंदर से काफी प्रीमियम और टेक-फोकस्ड है। इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉइस कमांड सपोर्ट, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, टाइप-C यूएसबी पोर्ट्स, 220V पावर आउटलेट और व्हीकल-टू-लोड (V2L) क्षमता जैसे फीचर्स इसे प्लग-इन हाइब्रिड सेगमेंट में खास बनाते हैं।
पावरट्रेन और रेंज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह एसयूवी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 156 PS की पावर और 220 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT) से जोड़ा गया है। इसमें 26.7 kWh की बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज पर लगभग 139 किमी तक की शुद्ध इलेक्ट्रिक रेंज देने का दावा करती है।
क्या बदलेगा भारत का PHEV बाजार?
अगर Jetour T2 i-DM भारत में लॉन्च होती है, तो यह प्रीमियम प्लग-इन हाइब्रिड SUV सेगमेंट में नई दिशा दे सकती है। फिलहाल इस सेगमेंट में विकल्प सीमित हैं, ऐसे में यह मॉडल 2026 के आसपास बाजार में एंट्री कर बड़ा असर डाल सकता है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Vishvasnews
Haribhoomi




















