अगर आपके पास है आयुष्मान कार्ड, तो क्या इलाज में होती है देरी? इस केस से समझें
कुछ दिन पहले दिल्ली एम्स में आए एक मामले में बल्लभगढ़ की एक मरीज को इसलिए इलाज में देरी हुई क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत कार्ड था लेकिन हरियाणा के विभागों से मंजूरी न मिलने के चलते सर्जरी शुरू नहीं हो पाई थी. हालांकि एडवोकेट अशोक अग्रवाल ने इस मामले में मरीज की मदद की और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद मरीज को इलाज मिल पाया. जानें स्कीम से इलाज की हकीकत..
तीन दिन बाद बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 24800 के पार; क्यों लौटी रौनक
indian stock market today: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त रैली देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और वैल्यू बाइंग के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूत वापसी की।
करीब 2:50 बजे बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक चढ़कर 80,092 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी-50- 323 अंक की तेजी के साथ 24804 के पार कारोबार करता दिखा। पिछले तीन सत्रों में दोनों इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूटे थे।
निफ्टी पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे, जिनमें 3% तक की तेजी आई। दूसरी ओर टाटा कंजम्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया में हल्की गिरावट देखी गई।
बाजार चढ़ा क्यों?
वैल्यू बाइंग की वापसी: हालिया बिकवाली के बाद निवेशकों ने रियल्टी, मेटल, ऑटो और ऑयल-गैस सेक्टर में सस्ते भाव पर खरीदारी की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले तीन सत्रों में 4.5% टूटे थे, लेकिन गुरुवार को करीब 3% उछल गए।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि युद्ध जैसे हालात में अचानक घटनाएं, जैसे ऑयल फैसिलिटी पर हमला- बाजार को हिला सकती है। अगर कच्चे तेल में उछाल आता है तो असर दिखेगा, लेकिन कुछ दिन स्थिरता रहने पर बाजार में ‘रिस्क-ऑन’ मूड लौट सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां निफ्टी में 1.5% की गिरावट आई थी, वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 12% से ज्यादा टूट गया था।
ग्लोबल बाजारों का साथ: एशियाई बाजारों में मजबूती रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 10% उछला। जापान का निक्केई, शंघाई कंपोजिट और हैंगसेंग भी हरे निशान में रहे। अमेरिकी बाजार भी पिछला सत्र बढ़त के साथ बंद हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने बातचीत के संकेत दिए हैं, जिससे तेल बाजार को स्थिर करने की उम्मीद बढ़ी।
इंडिया VIX में गिरावट: India VIX करीब 10% गिरकर 19.04 पर आ गया। इसे बाजार का ‘फियर गेज’ कहा जाता है। इसमें गिरावट निवेशकों की चिंता कम होने का संकेत है।
रुपया मजबूत: रुपया भी 48 पैसे मजबूत होकर 91.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि ऊंचे कच्चे तेल के दाम और विदेशी फंड की निकासी अभी भी दबाव बनाए हुए हैं।
ऑयल-गैस शेयरों में तेजी: ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड जैसे शेयरों में खरीदारी से ऑयल-गैस इंडेक्स करीब 2% चढ़ा। फिलहाल संकेत साफ हैं कि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन गिरावट निवेशकों को अच्छे शेयर जमा करने का मौका दे रही है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi
















