Responsive Scrollable Menu

ये हैं देश की 10 सबसे बेस्ट Electric Car! जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज डिटेल

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मार्केट में 7.5 लाख से लेकर 20 लाख रुपये से ज्यादा तक की कई शानदार EV मौजूद हैं. टाटा नेक्सॉन EV से लेकर महिंद्रा BE 6 और नई मारुति e Vitara तक कौन-सी कार देती है सबसे ज्यादा रेंज और फीचर्स? खरीदने से पहले पूरी लिस्ट जरूर देख लें.

Continue reading on the app

मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी:कहा- इंडिया ने धोखा दिया, काम मिलना बंद हुआ, ईरान आजाद होते ही लौटूंगी; पहले भी विवादों में रहीं एक्ट्रेस

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने का फैसला कर लिया है। 25 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहीं मंदाना का कहना है कि भारत ने उन्हें धोखा दिया है और अब यहां उनकी कोई आवाज नहीं बची है। उन्होंने अपना सारा सामान पैक कर लिया है और जैसे ही ईरान में मौजूदा शासन खत्म होगा, वह वापस अपने देश लौट जाएंगी। दरअसल ईरान-इजराइल युद्ध में 28 फरवरी को हुए मिसाइल हमलों के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी। मंदाना ने सोशल मीडिया पर इस मौत पर खुशी जाहिर की थी और ईरानी शासन की कड़ी आलोचना की थी। इसी विरोध के बाद से मंदाना को भारत में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस का दावा- काम मिलना बंद हुआ बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में मंदाना ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, पिछले दो महीनों में मुझे मुंबई में बहुत अकेलापन महसूस हुआ। ईरान के हक में बोलने और विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की वजह से मैंने अपने कई पुराने दोस्त खो दिए। मुझे महसूस हो रहा है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है। जनवरी 2026 से मुझे काम मिलना बंद हो गया है और मेरे पुराने कॉन्ट्रैक्ट भी कैंसिल कर दिए गए हैं। बैग पैक, सरकार गिरते ही ईरान लौटेंगी मंदाना का कहना है कि वह अब भारत से अपना नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने कहा, जैसे ही ऐलान होगा कि ईरान की मौजूदा सरकार गिर गई है, मैं तुरंत चली जाऊंगी। मैंने अपना बैग पैक कर लिया है। मैं एक ऐसा ईरान देखना चाहती हूं जहां महिलाएं आजाद हों, अपनी मर्जी के कपड़े पहन सकें और किसी भी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकें। मॉडलिंग से शुरू हुआ था मंदाना का करियर मंदाना करीमी का जन्म तेहरान में हुआ था। वह 2010 में पहली बार मॉडलिंग के लिए भारत आई थीं और 2013 से मुंबई में ही बस गईं। उन्होंने 'क्या कूल हैं हम 3', 'मैं और चार्ल्स' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा 'बिग बॉस' और 'लॉकअप' जैसे रियलिटी शोज से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद मंदाना ने साल 2017 में भारतीय बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला। 2021 में उनका तलाक हो गया। मंदाना ने अपने पति और ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा और धर्म परिवर्तन के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

Continue reading on the app

  Sports

T20 WC में करारी हार के बाद पाकिस्तान की सेलेक्शन कमेटी में बदलाव, मिस्बाह उल हक की वापसी

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली नाकामी के बाद अपनी नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान किया है. इस चयन समिति में मिस्बाह उल हक की वापसी हुई है. मिस्बाह पाकिस्तानी टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. Thu, 05 Mar 2026 18:06:55 +0530

  Videos
See all

Dangal: Iran War से भारत की Oil Supply पर क्या असर पड़ेगा?| Oil Price | Israel-Iran War | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:32:41+00:00

Iran Israel War :तेल अवीव पर IRGC काबड़ा हमला | Khamenei | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:35:02+00:00

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: तेजस्वी यादव का बड़ा हमला ! Bihar News | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:32:31+00:00

Nitish Kumar News: 'नीतीश कुमार को भाजपा ने हाईजैक कर..'- तेजस्वी यादव #nitishkumar #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:35:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers