Responsive Scrollable Menu

IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं चुनौती, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

IND vs ENG Semi-finals:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इतिहास रचने से सिर्फ 2 कदम दूर है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक लगातार 2 बार कोई टीम खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है, लेकिन टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती है, जिसे भारतीय टीम को पार करनी होगी, जो आसान नहीं होना वाला है. इंग्लैंड के 5 खिलाड़ी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं. 

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक सेमीफाइनल मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं. वो पूरे टूर्नामेंट में अकेले टीम के लिए वन मैन आर्मी बने हुए हैं. ब्रूक अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 228 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को हैरी ब्रूक को जल्दी पवेलियन भेजना होगा. 

सैम करन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है और टीम के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हुए हैं. उन्होंने 7 पारियों में बल्ले से 149 रन बनाए हैं. जबकि 6 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं. 

आदिल रशिद

इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल रशिद का इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. वो अब तक 7 मैचों में कुल 11 विकेट चटका चुके हैं. उनके पास अच्छा अनुभव है और वो विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 से भी कम की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. ऐसे में वो टीम इंडिया के लिए टेंशन बन सकते हैं. 

विल जैक्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विल जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं. इसी के अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने खतरनाक फॉर्म में हैं. उन्होंने 7 पारियों में कुल 191 रन बनाए हैं. उन्होंने 177 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 7 विकेट भी अपने नाम किए हैं. ऐसे में विल जैक्स टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं. 

फिल साल्ट

फिल साल्ट अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, लेकिन साल्ट अगर टिक गए तो वो मैच को भारत से दूर ले जा सकते हैं. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल मैचों में वानखेड़े स्टेडियम में फिल साल्ट का स्ट्राइक रेट भी 220 का रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को इनसे भी सावधान रहना होगा. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कीर्तिमान बनाएंगे जसप्रीत बुमराह, सिर्फ एक विकेट हैं दूर

Continue reading on the app

IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

IND vs ENG Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को टी20 वर्ल्डकप 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार ऐसा संयोग बना है जब दोनों टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ने वाली हैं. साल 2022 में इंग्लिश टीम ने 10 विकेटों से जीत दर्ज की थी, तो साल 2024 में भारत ने 68 रन से बाजी मारी थी. दोनों बार जो टीम सेमीफाइनल जीती उसी ने आगे जकर ट्रॉफी अपने नाम की. अबकी बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह भिड़ंत होने वाली है, आइए जानते हैं मौसम और पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? 

जब भी मुंबई में कोई मुकाबला होता है तो पहली नजर मौसम पर होती है, ऐसे में हम आपको बता दें कि 5 मार्च के दिन मुंबई का मौसम खेल में कोई बाधा डालता हुआ नजर नहीं आ रहा है. यानि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलने वाला है. हालांकि अच्छी बात ये है कि आईसीसी की ओर से मैच के लिएम रिजर्व-डे रखा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक इसकी जरूरत नहीं पड़ने वाली है क्योंकि ACCUWEATHER की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, जो रात को गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली है. तटीय इलाका होने के कारण ह्यूमिडिटी 34 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें - T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से जुड़े ICC के 3 नियम आपके लिए जानने हैं जरूरी, भारत-न्यूजीलैंड पर गिर सकती है गाज

क्या रंग दिखाएगी वानखेड़े की पिच?

वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. लाल मिट्टी से बनी सतह पर गेंद समान उछाल के साथ बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे रन बनाने में आसानी रहती है. इसके अलावा स्टेडियम की बाउंड्री स्क्वेर से 65 से 70 मीटर बड़ी है, जबकी सामने 70 से 75 मीटर लंबी रहती है. शुरुआत में नई गेंद हरकत करती है, लिहाजा तेज गेंदबाज शुरुआती 4/5 ओवर में असरदार साबित हो सकते हैं.

 जैसे ही गेंद पुरानी होती है स्पिनर खेल में आते हैं लेकिन पिच सपाट होने के चलते अधिक घुमाव नहीं मिलता है. ऐसे में फिंगर स्पिनर की जगह कलाई से घुमाने वाले गेंदबाज उछाल से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. वानखेड़े में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम औसतन 190 से 200 के बीच रन बनाती है, ओस के कारण चेज करना आसान होता है इसीलिए टीमें टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करना पसंद करती हैं.  

इन खिलाड़ियों के लिए मददगार हो सकती है पिच 

टी20 वर्ल्डकप 2026 में अबतक देखा गया है कि वानखेड़े स्टेडियम में तेज गेंदबाज ज्यादा कारगर साबित होने वाले हैं. ऐसे में इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर कहर बरपा सकते हैं, उनकी तेज रफ्तार और गेंदे भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. वहीं भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, मुंबई इंडियंस से खेलने की वजह से वानखेड़े उनका हो, ग्राउंड भी माना जा सकता है. उन्हें बेहतर अंदाजा है कि इस मैदान पर किस तरह की गेंदबाजी करनी होगी. 

भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड - 

भारत - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

इंग्लैंड - हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें - SA vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं साउथ अफ्रीका के ये 3 धुरंधर, किसी भी वक्त पलट देते हैं मैच

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: 499 रन और सबसे ज्यादा छक्के… वानखेडे में बल्लेबाजों ने खेली रनों की होली, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में एक यादगार मुकाबला देखने को मिला, जहां दोनों टीम ने मिलकर रनों की बारिश की. इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगे, सबसे ज्यादा बाउंड्री लगीं और सबसे बड़े शतक का रिकॉर्ड भी बना. Fri, 06 Mar 2026 00:08:44 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:45:05+00:00

West Bengal News: Humayun Kabir को मिली Y+ Security तो उन्होंने क्या बताया? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:23:23+00:00

Iran vs Israel War: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट? | Trump vs Netanyahu | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:01:03+00:00

Nitish Kumar Latest News: Bihar के CM Nitish के लिए क्या बोले Anand Dubey? #shivsenautb #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:29:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers