अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते एक्सपोर्ट ठप, 4 लाख टन चावल रास्ते में फंसा, कीमतों में आई गिरावट
US Iran War impact: चावल निर्यात रुकने और नई मांग न होने की वजह से घरेलू बाजार में बासमती चावल के दामों में प्रति क्विंटल 1000 रुपये तक की कमी देखी जा रही है. खुदरा बाजार में भी इसके दाम करीब 10 रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं.
Tamil Nadu Elections: टूटने से बचा DMK और कांग्रेस का गठबंधन, तमिलनाडु में इतने-इतने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे दोनों दल
Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर बांध ली है. इस बीच, DMK यानी द्रविड़ मुनेत्र कषगम और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग गई है. बुधवार को दोनों पार्टियों के बीच आम सहमति बनी है. DMK ने कांग्रेस को 28 विधानसभा सीटें दी हैं. एक राज्यसभा सीट भी DMK ने कांग्रेस को दी है.
पार्टी नेताओं की मानें तो डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वपेरुंथगई के बीच हाल में एक बैठक हुई थी, जिसमें सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर बातचीत हुई.
2021 विधानसभा चुनाव का ऐसा था रिजल्ट
बता दें, तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं. 2021 विधानसभा चुनावों में डीएमके ने 133 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. DMK की लीडरशिप वाली सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस यानी एसपीए ने कुल 159 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, दूसरी ओर एनडीए ने 75 सीटों पर जीत हासिल की थी. एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी एआईडीएमके रही थी, जिसके खाते में 66 सीटें आई थीं.
टूटने वाला था दोनों पार्टी के बीच का गठबंधन
पार्टी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और डीएमके के बीच साल 2004 से गठबंधन जारी है. दोनों पार्टी के बीच इस साल गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया था. हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की थी. दोनों पार्टियों के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों के बीच सीट समझौते की बात बन सकी.
कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सीटें बढ़ाने पर जोर दे रही थी. जब दोनों दलों के बीच बात नहीं बनी तो कांग्रेस आलाकमान ने चिदंबरम को बातचीत के लिए भेजा. कहा जा रहा है कि स्टालिन कांग्रेस को महज 25 सीटें ही देना चाह रहे थे लेकिन चिदंबरम और स्टालिन की मुलाकात की वजह से कांग्रेस को तीन सीटें और मिल पाई, जिसके बाद अब डीएमके कांग्रेस को 25 की बजाए 28 सीटें देने के लिए राजी हो गई.
सेल्वपेरुंथगई ने कहा- हाईकमान और कांग्रेसी कार्यकर्ता खुश
सीटों की शेयरिंग पर तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई ने कहा कि हमें 28 सीटें मिलीं हैं. 40 साल बाद हमें तीन अतिरिक्त सीटें और राज्यसभा की एक सीट मिली है. पार्टी ने 28 सीटों का स्वागत किया है. तमिलनाडु की जनता को कांग्रेस-DMK का गठबंधन चाहिए. इस सीट शेयरिंग से हाईकमान और कांग्रेसी कार्यकर्ता बहुत खुश हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में हम 210 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने वाले हैं.
वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा में किस पार्टी के पास कितने सीटें
वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा में सत्ता पक्ष के पास 158 सीटे हैं तो विपक्ष के पास 67 सीटें हैं. विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी डीएमके है, जिसके पास 133 सीटे हैं. वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस के पास 17, वीसीके के पास 4, सीपीएम के पास 2 और सीपीआई के पास दो सीटे हैं. इसके अलावा, विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल एआईएडीएमके है, जिसके पास 60 सीटें हैं. भाजपा के पास चार तो पीएमके के पास तीन सीटें हैं. इसके अलावा, पीएमके (आर) के खाते में दो सीटें हैं. बता दें, सात सीटें वर्तमान में खाली पड़ी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation

















