Responsive Scrollable Menu

विधानसभा चुनाव 2027- UKD ने जारी की पहली लिस्ट:16 कैंडिडेट्स के नाम, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी को टिकट

उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने शनिवार को विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है। द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है। वहीं, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुजवाल, राजपुर से देव चंद उत्तराखंडी और सल्ट से प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे। टिहरी से डीडी पंत और कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती और रामनगर से भुवन चंद्र को टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा UKD के प्रत्याशी होंगे। पूरी लिस्ट देखिए… फाइव-लेयर सिस्टम से टिकट बांटने का दावा UKD केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक प्रत्याशियों के चयन में फाइव-लेयर सिस्टम अपनाया गया है। इसमें संगठन के प्रति निष्ठा, लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने, क्षेत्र में सक्रियता और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों के चयन में संगठनात्मक स्तर पर विचार-विमर्श किया गया है। दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। दूसरी सूची जल्द जारी होगी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक, पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति समर्पण और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्रमुख आधार बनाया है। पहली सूची जारी होने के बाद अब पार्टी की दूसरी सूची का इंतजार है, जिसे जल्द जारी करने की बात कही गई है। क्षेत्रीय दल के सामने 2027 में अपनी जमीन मजबूत करने की चुनौती UKD की पहली सूची जारी होने के बाद अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि पार्टी बाकी सीटों पर किन चेहरों को मौका देती है। राज्य गठन के आंदोलन से निकले इस क्षेत्रीय दल के सामने 2027 में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प के रूप में जगह बनाने की चुनौती है। पहली सूची में पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों को जगह देकर पार्टी ने प्रदेशव्यापी चुनावी तैयारी का संकेत दिया है। हालांकि, प्रत्याशियों की वास्तविक ताकत का आकलन उनके क्षेत्रीय प्रभाव, संगठन की सक्रियता और चुनावी मुकाबले में प्रदर्शन से होगा।

Continue reading on the app

बस के अंदर छिपी है हाई-टेक लैब, चलती-फिरती क्लास में दिखती है साइंस की अनोखी दुनिया

Mobile Science Program India: मोबाइल साइंस प्रोग्राम देश के दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों के स्कूलों तक प्रैक्टिकल शिक्षा पहुंचाने की अनूठी पहल है. पहियों पर चलने वाली इस लैब के जरिए बच्चों को खेल-खेल में साइंस के मॉडर्न एक्सपेरिमेंट सिखाए जा रहे हैं. इससे उनकी समझ और जिज्ञासा बढ़ रही है.

Continue reading on the app

  Sports

चार मुक्केबाजों ने लगाया गोल्डन पंच, 46वें अंतरराष्ट्रीय टैमर मुक्केबाजी टूर्नामेंट लहराया भारत का परचम

46वें अंतरराष्ट्रीय टैमर मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य सहित कुल 14 पदक अपने नाम किया. इस तरह भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा. महिला और पुरुष को मिलाकर आरती धरियाल (54 किग्रा), अंकुशिता बोरो के साथ पवन बर्तवाल (55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता. Mon, 2 Nov 2026 20:19:30 +0530

  Videos
See all

Maulana Jarjis Ansari: मौलाना जर्जिस की 'देशद्रोही' साजिश! #shorts #up #cmyogi #rammandir #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:06:29+00:00

Amish Devgan | Dhurandhar | Operation Regime Change: जब डिबेट में फराज ने सुनाई शायरी ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:05:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers