Responsive Scrollable Menu

Lemon Peels: नींबू ही नहीं इसके छिलके भी हैं कमाल! 5 घरेलू कामों को बना सकते हैं आसान

Lemon Peels Uses: अक्सर हम नींबू का रस इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके भी कई घरेलू कामों में बेहद काम आ सकते हैं? नींबू के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक एसिड और खुशबूदार तेल घर की सफाई से लेकर कई छोटे-छोटे कामों को आसान बना सकते हैं।

दरअसल, नींबू के छिलके एक तरह से नेचुरल क्लीनर की तरह काम करते हैं। इनका इस्तेमाल करने से न सिर्फ घर की सफाई आसान हो जाती है बल्कि कई चीजों में नई चमक भी आ जाती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 घरेलू कामों के बारे में जिनमें नींबू के छिलके बेहद काम के साबित हो सकते हैं।

नींबू के छिलकों के घरेलू उपयोग

किचन की चिकनाई हटाने में मददगार
किचन में गैस स्टोव, टाइल्स या बर्तनों पर अक्सर तेल और चिकनाई जम जाती है। ऐसे में नींबू के छिलकों को हल्के नमक के साथ रगड़ने से चिकनाई आसानी से साफ हो सकती है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड गंदगी को ढीला करने में मदद करता है और सतह पर चमक भी ला देता है।

फ्रिज की बदबू दूर करने का आसान तरीका
कई बार फ्रिज में रखी चीजों की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू के छिलकों को फ्रिज के किसी कोने में रख सकते हैं। इसकी ताजगी भरी खुशबू फ्रिज की बदबू को कम करने में मदद करती है और अंदर का माहौल फ्रेश बना रहता है।

स्टील और कॉपर के बर्तनों में चमक लाएं
स्टील या कॉपर के बर्तन समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं। ऐसे में नींबू के छिलकों पर थोड़ा सा नमक लगाकर बर्तनों पर रगड़ने से उनमें फिर से चमक आ सकती है। यह एक आसान और प्राकृतिक तरीका है जो केमिकल क्लीनर के बिना भी अच्छा परिणाम दे सकता है।

Copper Brass utensils: पीतल-तांबे के बर्तन में कालापन आ गया है? इस तरह से करें क्लीन, मिनटों में चमकेंगे

Udaipur Places: मार्च में उदयपुर विजिट का बना रहे हैं प्लान? इन 7 जगहों को देखना न करें मिस

Aloe Vera Plantation: औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा घर में उगाएं, जानिए प्लांटेशन और देखभाल के टिप्स

Coconut Water: नारियल पानी पीते ही थकान हो जाएगी छूमंतर! गर्मी में सेवन के मिलेंगे 6 बड़े फायदे

माइक्रोवेव और किचन सतह की सफाई
माइक्रोवेव के अंदर जमी गंदगी या बदबू को हटाने के लिए नींबू के छिलके बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। एक बाउल में पानी और नींबू के छिलके डालकर माइक्रोवेव में कुछ मिनट गर्म करें। इससे भाप बनती है जो अंदर जमी गंदगी को ढीला कर देती है और सफाई करना आसान हो जाता है।

घर में प्राकृतिक खुशबू फैलाने के लिए
नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर घर में नेचुरल फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खुशबू कमरे में ताजगी भर देती है। आप चाहें तो इसमें दालचीनी या लौंग भी डाल सकते हैं, जिससे खुशबू और भी बेहतर हो जाती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

Veg Frankie Roll: टेस्टी स्ट्रीट पूड वेज फ्रैंकी रोल बच्चे खूब पसंद करेंगे, जानिए इसे घर पर बनाने का तरीका

Veg Frankie Roll: आपको अगर स्ट्रीट फूड खाना पसंद है तो वेज फ्रैंकी रोल का नाम जरूर सुना होगा। मसालेदार सब्जियों और सॉफ्ट रोटी में लिपटा यह स्वादिष्ट रोल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे घर पर भी बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है।

वेज फ्रैंकी रोल न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह एक क्विक स्नैक के रूप में भी बेहतरीन विकल्प माना जाता है। शाम की हल्की भूख हो या बच्चों के टिफिन के लिए कुछ नया बनाना हो, वेज फ्रैंकी रोल हर मौके पर फिट बैठता है।

वेज फ्रैंकी रोल बनाने के लिए सामग्री

  • 4 रोटियां या पराठे
  • 1 कप पत्ता गोभी (बारीक कटी)
  • 1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 1 प्याज (पतले स्लाइस में कटा)
  • 1 उबला आलू (मसला हुआ)
  • 2 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
  • 1 टेबलस्पून हरी चटनी
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून तेल या बटर
  • थोड़ा सा हरा धनिया

वेज फ्रैंकी रोल बनाने का तरीका

वेज फ्रैंकी रोल एक टेस्टी स्ट्रीट फूड रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इसमें शिमला मिर्च, गाजर और पत्ता गोभी डालकर 2–3 मिनट तक हल्का सा पकाएं।

अब इसमें उबला हुआ आलू डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर सब्जियों को अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपकी फ्रैंकी के लिए टेस्टी स्टफिंग तैयार है।

Copper Brass utensils: पीतल-तांबे के बर्तन में कालापन आ गया है? इस तरह से करें क्लीन, मिनटों में चमकेंगे

Udaipur Places: मार्च में उदयपुर विजिट का बना रहे हैं प्लान? इन 7 जगहों को देखना न करें मिस

Aloe Vera Plantation: औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा घर में उगाएं, जानिए प्लांटेशन और देखभाल के टिप्स

Coconut Water: नारियल पानी पीते ही थकान हो जाएगी छूमंतर! गर्मी में सेवन के मिलेंगे 6 बड़े फायदे

अब तवा गर्म करें और रोटियों को हल्का सा बटर लगाकर सेक लें। इसके बाद रोटी पर थोड़ा सा टोमैटो सॉस और हरी चटनी फैलाएं। अब तैयार की हुई सब्जियों की स्टफिंग रोटी के बीच में रखें। ऊपर से प्याज के स्लाइस और थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें। इसके बाद रोटी को रोल की तरह कसकर लपेट लें।

अगर आप फ्रैंकी को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें पनीर या चीज भी डाल सकते हैं। हल्की सी मेयोनीज डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा रोल को फॉयल पेपर में लपेटकर सर्व करने से यह बिल्कुल स्ट्रीट फूड स्टाइल में लगेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: 499 रन और सबसे ज्यादा छक्के… वानखेडे में बल्लेबाजों ने खेली रनों की होली, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में एक यादगार मुकाबला देखने को मिला, जहां दोनों टीम ने मिलकर रनों की बारिश की. इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगे, सबसे ज्यादा बाउंड्री लगीं और सबसे बड़े शतक का रिकॉर्ड भी बना. Fri, 06 Mar 2026 00:08:44 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: श्रीलंका तक पहुंची महायुद्ध की आग |Khamenei |Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:30:07+00:00

Doha में होटल से मिसाइल इंटरसेप्शन देखती महिला #MiddleEast #DefenseNews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:45:07+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने दाग दी धड़ाधड़ अनगिनत मिसाइलें! | Khamenei| Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:00:49+00:00

Does the US have the weapons to fight Iran 'forever'? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:01:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers