Sonu Sood: दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद की नई पहल, कहा- किसी भी नेशनलिटी के लोग मुझसे करें संपर्क!
Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood ने दुबई में फंसे लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मिडल ईस्ट में कई भारतीय और अन्य देश के लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में सोनू सूद ने फ्री में रहने की जगह मुहैया कराने और अन्य जरूरतों में मदद करने का ऐलान किया है।
वीडियो के जरिए दी जानकारी
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि दुबई में फंसे लोग, चाहे भारतीय हों या किसी और देश के नागरिक, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लिखा, “युद्ध की वजह से दुबई में कई यात्री फंसे हुए हैं। अगर आपके पास रहने की जगह नहीं है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित जगह उपलब्ध करवा रहे हैं। कोई पाबंदी या शर्त नहीं है, सिर्फ इंसानियत के नाते मदद की जा रही है। इंस्टाग्राम पर हमें मैसेज करें।”
यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Reception: ग्रैंड रिसेप्शन में छाए विजय-रश्मिका, अल्लू अर्जुन से राम चरण तक पहुंचे ये स्टार्स; VIDEO
इंस्टाग्राम पर संपर्क करें
सोनू सूद ने कहा कि जिन्हें मदद चाहिए, वे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @sonu_sood पर डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फंसे लोगों को बिल्कुल मुफ्त ठहरने की सुविधा दी जाएगी।
यह भी पढ़े - Holi Songs: रंग बरसे, बलम पिचकारी... इस होली बनाएं परफेक्ट बॉलीवुड प्लेलिस्ट, जो रंगों में घोल दे म्यूज़िक का जादू
पहले भी मदद के लिए रहे आगे
सोनू सूद कोविड-19 महामारी के दौरान भी हजारों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। उन्हें ‘रियल लाइफ हीरो’ कहा जाता है। हाल ही में उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव की भी मदद की पहल की थी।
यह भी पढ़े - Vijay Rashmika: रश्मिका ने अपने हाथों से खिलाया विजय को खाना, शादी के बाद फैंस संग शेयर किए खास पल; VIDEO
मिडल ईस्ट में युद्ध का हाल
ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण है। मिडल ईस्ट में कई लोग फंसे हुए हैं और सैंकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में फिर एक बार सोनू सूद ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।
यह भी पढ़े - Bollywood Holi Celebration: शबाना आजमी की होली पार्टी में रंगों की बौछार, उर्मिला मातोंडकर ने जमकर किया डांस; VIDEO
Lemon Peels: नींबू ही नहीं इसके छिलके भी हैं कमाल! 5 घरेलू कामों को बना सकते हैं आसान
Lemon Peels Uses: अक्सर हम नींबू का रस इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके भी कई घरेलू कामों में बेहद काम आ सकते हैं? नींबू के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक एसिड और खुशबूदार तेल घर की सफाई से लेकर कई छोटे-छोटे कामों को आसान बना सकते हैं।
दरअसल, नींबू के छिलके एक तरह से नेचुरल क्लीनर की तरह काम करते हैं। इनका इस्तेमाल करने से न सिर्फ घर की सफाई आसान हो जाती है बल्कि कई चीजों में नई चमक भी आ जाती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 घरेलू कामों के बारे में जिनमें नींबू के छिलके बेहद काम के साबित हो सकते हैं।
नींबू के छिलकों के घरेलू उपयोग
किचन की चिकनाई हटाने में मददगार
किचन में गैस स्टोव, टाइल्स या बर्तनों पर अक्सर तेल और चिकनाई जम जाती है। ऐसे में नींबू के छिलकों को हल्के नमक के साथ रगड़ने से चिकनाई आसानी से साफ हो सकती है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड गंदगी को ढीला करने में मदद करता है और सतह पर चमक भी ला देता है।
फ्रिज की बदबू दूर करने का आसान तरीका
कई बार फ्रिज में रखी चीजों की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू के छिलकों को फ्रिज के किसी कोने में रख सकते हैं। इसकी ताजगी भरी खुशबू फ्रिज की बदबू को कम करने में मदद करती है और अंदर का माहौल फ्रेश बना रहता है।
स्टील और कॉपर के बर्तनों में चमक लाएं
स्टील या कॉपर के बर्तन समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं। ऐसे में नींबू के छिलकों पर थोड़ा सा नमक लगाकर बर्तनों पर रगड़ने से उनमें फिर से चमक आ सकती है। यह एक आसान और प्राकृतिक तरीका है जो केमिकल क्लीनर के बिना भी अच्छा परिणाम दे सकता है।
Copper Brass utensils: पीतल-तांबे के बर्तन में कालापन आ गया है? इस तरह से करें क्लीन, मिनटों में चमकेंगे
Udaipur Places: मार्च में उदयपुर विजिट का बना रहे हैं प्लान? इन 7 जगहों को देखना न करें मिस
Aloe Vera Plantation: औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा घर में उगाएं, जानिए प्लांटेशन और देखभाल के टिप्स
Coconut Water: नारियल पानी पीते ही थकान हो जाएगी छूमंतर! गर्मी में सेवन के मिलेंगे 6 बड़े फायदे
माइक्रोवेव और किचन सतह की सफाई
माइक्रोवेव के अंदर जमी गंदगी या बदबू को हटाने के लिए नींबू के छिलके बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। एक बाउल में पानी और नींबू के छिलके डालकर माइक्रोवेव में कुछ मिनट गर्म करें। इससे भाप बनती है जो अंदर जमी गंदगी को ढीला कर देती है और सफाई करना आसान हो जाता है।
घर में प्राकृतिक खुशबू फैलाने के लिए
नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर घर में नेचुरल फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खुशबू कमरे में ताजगी भर देती है। आप चाहें तो इसमें दालचीनी या लौंग भी डाल सकते हैं, जिससे खुशबू और भी बेहतर हो जाती है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)

