Punjab Anganwadi Recruitment 2026: पंजाब आंगनबाड़ी की 6110 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Punjab Anganwadi Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने पंजाब आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 6110 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा तय की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Punjab Anganwadi Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे 11 मार्च 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Iran Attack: 'आंखों से मिसाइल अटैक देखे...' दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की 72 साल की मां, बताया डरावना मंजर
Malaika Arora Mother: मिडिस-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े परिवारों पर भी पड़ रहा है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की 72 वर्षीय मां जॉयस अरोड़ा इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके चलते वह फिलहाल मुंबई वापस नहीं लौट पा रही हैं।
फ्लाइट कैंसिल होने से दुबई में फंसीं मलाइका की मां
जॉयस अरोड़ा को 3 मार्च को दुबई से मुंबई लौटना था, लेकिन उन्हें अचानक सूचना मिली कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई है। हालात को लेकर उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं, हालांकि आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखना काफी डरावना अनुभव था।
ये भी पढ़ें- US-Iran Conflict: 'बहुत नर्वस और स्ट्रेस्ड हूं...' दुबई में फंसीं लारा दत्ता का छलका दर्द; रोते हुए शेयर किया Video
ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं यहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। लेकिन अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रोके जाते देखना सच में भयावह था। दुबई की सेना हालात को संभालने के लिए शानदार काम कर रही है।”
मलाइका और अमृता लगातार रख रही हैं संपर्क
जॉयस अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा मुंबई में हैं और लगातार उनके संपर्क में बनी हुई हैं। दोनों बहनें दिन में तीन से चार बार फोन करके उनकी कुशलक्षेम पूछती रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब कुछ उड़ान सेवाएं धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही मुंबई लौट पाएंगी।
ये भी पढ़ें- दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद की नई पहल, कहा- किसी भी नेशनलिटी के लोग मुझसे करें संपर्क!
जॉयस दुबई अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने के लिए गई थीं। खास बात यह है कि वहां कुछ दिन बाद 2 मार्च को उनका भी जन्मदिन था, जिसे परिवार के साथ वहीं मनाया गया।
दुबई में फंस चुके कई सितारे
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई थीं। हालांकि बाद में दोनों सुरक्षित भारत लौट आईं। वहीं, लारा दत्ता इन दिनों दुबई में ही अटकी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















