झुंझुनूं के इस जैन मंदिर में छिपा है इतिहास का खजाना, 976 साल पुरानी मूर्ति से लेकर 1887 के सिक्के तक हैं मौजूद
Jhunjhunu News: झुंझुनूं के जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ मंदिर में 976 साल पुरानी भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा और 1887 का सिक्का सहित सदियों पुराना इतिहास छिपा है. जिले के विभिन्न स्थानों से मिली ये प्राचीन प्रतिमाएं मंदिर में विराजमान हैं.
क्लास में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला:बचाने आई दूसरी छात्रा भी घायल, आरोपी गिरफ्तार; आंध्र प्रदेश की घटना
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को स्कूल की क्लास के अंदर 10वीं की छात्रा पर पावर चेनसॉ (बिजली से चलने वाली आरी) से हमला किया गया। यह वारदात सुबह 10 बजे की है। हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में छात्रा का दायां हाथ कट गया और चेहरे, गर्दन व कान पर गंभीर चोटें आईं। उसे बचाने पहुंची दूसरी छात्रा भी घायल हो गई। एक हालत सीरियस है। दोनों को इलाज के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। घटना की 3 फोटोज आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लास में पढ़ाई चल रही थी। तभी आरोपी हेमंत उर्फ डुम्मू वहां पहुंचा और छात्रा पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मावरम मंडल के नागलुर गांव का रहने वाला है। घायल छात्राओं में से एक का दूर का रिश्तेदार है। वारदात के बाद वह स्कूल से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान आरोपी को मजदूर समझकर स्कूल में एंट्री दी गई। घटना पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नाराजगी जताई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











