Responsive Scrollable Menu

असम के किसानों को राहत, गुवाहाटी हवाई अड्डे को अगरवुड चिप्स और तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मिली मंजूरी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को अगरवुड चिप्स और तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है। इससे राज्य के किसानों और निर्यातकों को राहत मिलेगी। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने बताया कि यह मंजूरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुरोध पर दी गई है।

उन्होंने लिखा, असम के लिए बड़ी खबर! मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुरोध पर, मोदी सरकार ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अगरवुड चिप्स और अगरवुड तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है।

मंत्री ने कहा कि इस कदम से उन किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी, जो इस उत्पाद से जुड़े हैं, जिसके उत्पादन में असम सबसे आगे है।

गोयल ने कहा, यह इस खास उत्पाद से जुड़े किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत है, जिसका असम एक प्रमुख उत्पादक है। यह न केवल असम के लिए, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर के लिए लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कदम है, जिससे संभावित बाजार अब और भी करीब आ जाएंगे।

इसके अलावा, उन्होंने असम और पूर्वोत्तर के लोगों को बधाई दी।

यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब असम ने अक्टूबर में दुबई को 123 किलोग्राम अगरवुड (अगर की लकड़ी) के टुकड़े निर्यात किए। राज्य सरकार ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम बताया।

मुख्यमंत्री सरमा ने तब कहा था कि यह निर्यात राज्य के पारंपरिक अगरवुड उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस उद्योग से 50,000 से अधिक किसान और मजदूर जुड़े हुए हैं।

सरमा ने कहा था, असम की सुगंधित विरासत को दुनिया तक ले जा रहे हैं!

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, देश के कुल अगरवुड संसाधनों में से लगभग 81 प्रतिशत हिस्सा असम का है।

एक्विलारिया प्रजाति के पेड़ों में बनने वाली एक सुगंधित लकड़ी अगरवुड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर इत्र, अगरबत्ती, एसेंशियल ऑयल और पारंपरिक सुगंधित उत्पादों को बनाने में किया जाता है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कागजों पर चल रहीं फर्मों से करोड़ों की टैक्स चोरी… मुरादाबाद में GST विभाग के एक्शन में 90 करोड़ के फर्जीवाड़े का फर्दाफाश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जांच में 35 वाहनों के फर्जी ई-वे बिल और करीब 90 करोड़ रुपये की संदिग्ध आउटवर्ड सप्लाई का खुलासा हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

हार के गुनहगार... इन 5 वजहों से हार गई टीम इंडिया, नहीं तो हैम‍िल्‍टन टी20 पर होता हमारा कब्‍जा

5 Reasons for Defeat India Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम की. सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारत की हार के पांच बड़े गुनहगार रहे. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा सस्ते में आउट होकर शुरुआत ही बिगाड़ बैठे. वहीं गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युवा प्रिंस यादव बेहद महंगे साबित हुए, जिससे कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. Sun, 1 Nov 2026 17:12:42 +0530

  Videos
See all

Nazia Elahi On CJP: 'तिलचट्टों का प्रोटेस्ट..'ये क्या बोलीं नाजिया ? #shorts #ytshorts #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T12:38:57+00:00

लव जिहाद पर शिकंजा, धर्मांतरण पर वार | Kajal Hindusthani के साथ Special Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T12:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers