Responsive Scrollable Menu

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भड़के तेजस्वी यादव, कही ये बात

बिहार में बड़ा उलटफेर हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनना चाहते हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाली बात पर तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है.

खबर ब्रेकिंग है, अपडेट की जा रही है.....

Continue reading on the app

ईरान अब कुछ बड़ा करने वाला है! इजरायल को दी सख्त चेतावनी, कहा-सत्ता बदलने का हथकंडा सफल नहीं होगा

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर ईरान अब कठोर कदम उठाने की फिराक में है. वह अमेरिका और इजरायल को बड़ी चोट देने की तैयारी कर रहा है. ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल उसकी मौजूदा व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास करेगा तो वह इजरायल के परमाणु ठिकाने को सीधा टार्गेट करेगा. एक वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी के हवाले से यह बात सामने आई है. अधिकारी ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की किसी भी तरह की कोशिश का जवाब कठोर तरीके से दिया जाएगा. 

कार्रवाई का लक्ष्य ऐसे हालात बनाना है

यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया सैन्य अभियान को लेकर कहा था कि इस कार्रवाई का लक्ष्य ऐसे हालात बनाना है, जिससे ईरानी जनता मौजूदा शासन को पूरी तरह से बदले सके. तेहरान ने इन बयानों को कड़ा विरोध जताया है. इसे आंतरिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप बताया है. 

रणनीति केवल सैन्य अड्डों तक सीमित नहीं 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल की रणनीति केवल सैन्य अड्डों तक सीमित नहीं है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड और उससे जुड़े अर्धसैनिक संगठनों के ठिकानों के साथ पुलिस स्टेशनों को भी टार्गेट बनाया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेहरान में कई पुलिस ठिकानों निशाना बनाया गया. इससे आंतरिक सुरक्षा तंत्र पर असर होगा. 

कार्रवाई का दौर लंबे वक्त तक जारी रहेगा 

विश्लेषकों के अनुसार, इन मामलें में केवल सैन्य क्षमता कम करना नहीं है. बल्कि शासन की पकड़ को भी कमजोर करना है. मध्यम स्तर के कमांडरों, फील्ड इकाइयों और कमांड सेंटरों को निशाना बनाकर पूरे प्रशासनिक तंत्र पर नियंत्रण बनाना है. इससे विरोध प्रदर्शनों को रोकने की क्षमता भी घट जाती है. इजरायली सूत्रों के अनुसार, यह अभियान त​ब तक जारी रहेगा, जब तक वास्तविक राजनीतिक बदलाव नहीं दिखता है. ऐसे में कार्रवाई का दौर अभी लंबे वक्त तक जारी रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बड़ी जंग की ओर बढ़ा US, Doomsday मिसाइल का किया सफल परीक्षण

 

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में कई दिनों तक फंसी रही Zimbabwe क्रिकेट टीम, ICC ने कराई सुरक्षित वतन वापसी

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से फंसी जिम्बाब्वे की पुरुष क्रिकेट टीम अब धीरे-धीरे अपने देश लौटना शुरू कर चुकी है। मौजूद जानकारी के अनुसार खाड़ी क्षेत्र के हवाई मार्ग बंद होने के कारण टीम कई दिनों तक भारत में ही रुकने को मजबूर हो गई थी। यह स्थिति तब बनी जब अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्रीय हवाई मार्गों पर असर पड़ा।

बताया जा रहा है कि टीम को टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान के समाप्त होने के बाद 2 मार्च को भारत से रवाना होना था। हालांकि खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाली उड़ानों में बाधा आने के कारण उनकी यात्रा टल गई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हस्तक्षेप करते हुए टीम के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था कराई।

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि आईसीसी की ओर से नई यात्रा योजना तैयार की गई है, जिसके बाद टीम अब भारत से अपने देश लौट रही है। उपलब्ध उड़ानों और बदले हुए रूट की वजह से खिलाड़ियों को अलग-अलग समूहों में भेजा जा रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को भारत से रवाना हो गया, जबकि अंतिम समूह के शुक्रवार दोपहर तक भारत से निकलने की संभावना बताई जा रही है। टीम को पहले दुबई के रास्ते हरारे पहुंचना था, लेकिन खाड़ी क्षेत्र का हवाई मार्ग प्रभावित होने के कारण अब नया रूट तय किया गया है।

गौरतलब है कि अब जिम्बाब्वे की टीम इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के रास्ते अपने देश लौट रही है। इस बदलाव के चलते यात्रा में अतिरिक्त समय भी लग रहा है, लेकिन इससे खिलाड़ियों के सुरक्षित लौटने का रास्ता साफ हुआ है।

बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में कुछ बड़ी टीमों को चौंकाया भी था। टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सुपर एट तक जगह बनाई थी। हालांकि इसके बाद टीम आगे नहीं बढ़ सकी और पिछले सप्ताह टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

गौरतलब है कि इस हवाई व्यवधान का असर केवल जिम्बाब्वे टीम तक सीमित नहीं रहा। मौजूद जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम भी इसी वजह से भारत में ही फंसी हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि वेस्टइंडीज की टीम कब तक अपने देश लौट पाएगी।
Thu, 05 Mar 2026 22:59:41 +0530

  Videos
See all

Ind Vs Eng Semifinal Match Highlight LIVE: भारत के जीत के बाद देशभर में जश्न,सड़कों पर उतरे लोग #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:38:54+00:00

News Ki Pathshala | Trump को क्यों पब्लिक-पार्टनर सब धो रहे? | Iran Israel War| Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:38:36+00:00

T-20 World Cup Final में पहुंचा India #indiavsengland #indiawins #indiainfinals #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:41:52+00:00

India reach 2026 T20 World Cup final: सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:43:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers