Responsive Scrollable Menu

आंखों का रंग और सूजन बताती है सेहत का हाल, त्रिदोष संतुलन सबसे बड़ा कारण

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। आंखें शरीर का सिर्फ एक अंग नहीं, बल्कि दुनिया को देखने का साधन हैं। बिना आंखों के जीवन की कल्पना करना भी डरावना अनुभव देता है।

आंखों से रंगीन दुनिया को देखना आसान है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आंखें सिर्फ दुनिया का हाल ही नहीं, बल्कि शरीर की आंतरिक परेशानियों का हाल भी बताती हैं। आंखों का बदलता रंग और निकलने वाला पानी शरीर में कई बीमारियों का संकेत देता है। तो चलिए आज हम आपको आंखों के बदलते रंग के पीछे का कारण बताते हैं।

पहले बात करते हैं पीली आंखों की। पीली आंखें पित्त दोष के कारण होती है और यकृत रोग और उच्च बिलीरुबिन में गड़बड़ का संकेत देती है। पीली आंखों की वजह से शरीर में गर्मी और चक्कर आने की परेशानी बढ़ने लगती हैं। इसके लिए आयुर्वेद में आंवला, गिलोय और हल्दी के सेवन की सलाद ही जाती है।

दूसरे नंबर पर है आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल। डार्क सर्कल को हमेशा नींद से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह वात और पित्त दोनों के बढ़ने का संकेत है। यह तनाव, निर्जलीकरण, एलर्जी और एनीमिया की वजह से भी हो सकता है। ऐसा होने पर आहार में खजूर, घी और पानी में भीगी किशमिश का सेवन करना चाहिए।

तीसरे नंबर है पफी आंखें। कई लोगों की आंखे सूजी और फूली-फूली दिखती है। यह कफ दोष की वृद्धि को दिखाता है और गुर्दे पर भार, अत्यधिक नमक और थायरॉइड विकार का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में खीरा और धनिया के पानी का सेवन लाभकारी होता है। सिर्फ आंखें ही नहीं बल्कि पीली पलकें भी शारीरिक अस्वस्थता का संकेत देती हैं। यह एनीमिया और विटामिन बी12 की कमी को दर्शाती हैं। ऐसे में आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार और खट्टे फलों का सेवन जरूर करें।

इसके अलावा, आंखों से पानी बहना भी सिर्फ आंखों का विकार नहीं है, यह पित्त और वात दोष के संतुलन को दिखाता है। यह एलर्जी, संक्रमण और आंखों के सूखापन का संकेत होता है। ऐसे में आहार में बादाम, मशरूम और दूध का सेवन अधिक करें। लाल आंखें भी आंखों की बीमारी का संकेत देता है। यह शरीर में बढ़ते संक्रमण और वात की वृद्धि को दिखाता है। इससे आंखों में लालिमा बनी रहती है और आंखें सूजी दिखती है। कई बार यह किडनी में परेशानी का भी कारण हो सकता है।

--आईएएनएस

पीएस/पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भड़के तेजस्वी यादव, कही ये बात

बिहार में बड़ा उलटफेर हो गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनना चाहते हैं. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाली बात पर तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है.

खबर ब्रेकिंग है, अपडेट की जा रही है.....

Continue reading on the app

  Sports

कमाल-बवाल संजू सैमसन... शतक से चूक कर भी सेमीफाइनल में इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां

Sanju Samson played explosive half century: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. हालांकि, संजू सैमसन अपने शतक से चूक गए. संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए 42 गेंद में 89 रनों की पारी खेली. Thu, 5 Mar 2026 20:06:26 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel Conflict | Tehran में तबाही की वो तस्वीरें, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:35:27+00:00

4 साल के बच्चे के साथ ऐसे कौन करता है? | #maharashtra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:36:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्यों चाहिए था ईरान को परमाणु बम? Khamenei | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:33:29+00:00

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार केसाथ धोखा हुआ’ | Bihar News | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:33:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers