Responsive Scrollable Menu

Toxic: 'धुरंधर 2' से क्लैश होने से बची 'टॉक्सिक', तो अब इन दो फिल्मों से टकराएगी यश की फिल्म

Toxic: साउथ स्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, पहले फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो और फिर टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बड़ा दी थी. लेकिन हाल ही में फिल्म की रिलीज को बड़ा दिया गया, जिसने लोगों को थोड़ा निराश कर दिया है. वहीं, पहले धुरंधर 2 से टॉक्सिक क्लैश होने वाली थी. लेकिन अब दो फिल्मों से इसका सामना होगा. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

मेकर्स ने फिल्म को लेकर किया पोस्ट

यश की ‘टॉक्सिक’ (Toxic) पहले  19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी. लेकिन अब फिल्म को लेकर मेकर्स ने बताया कि इसकी डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट मे लिखा- 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा है. कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है. कई सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे.'

क्यों बदली टॉक्सिक की रिलीज डेट?

पोस्ट में आगे फिल्म की रिलीज डेट बदलने को लेकर मेकर्स ने कहा- 'मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे. अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है. आपके धैर्य और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं और आगे भी आपके प्यार की उम्मीद रखते हैं. अब टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.'

धुरंधर 2 के बाद किससे होगा क्लैश?

बता दें, पहले टॉक्सिक का क्लैश रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से हो रहा था. दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होने से फिल्म बच गई है. लेकिन अब ये 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी और अब एक नहीं टॉक्सिक दो फिल्मों से भिड़ेगी. दरअसल जून में ‘टॉक्सिक’ के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की एक अनटाइटल फिल्म भी रिलीज होने जा रही है. अब तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Toxic Teaser: टॉक्सिक के टीजर ने मचाया तहलका, रॉ और इंटेंस लुक में छाए यश

ये भी पढ़ें- Toxic को मिली मेगा म्यूजिक डील, यश की फिल्म बनेगी 2026 की सबसे बड़ी साउंडट्रैक सेंसेशन!

Continue reading on the app

कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग? तो अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खा, जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से हो जाएंगे साफ

Holi Color Removing Tips Clothes: होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा टेंशन लोगों को कपड़े पर रंग लगने की होती है. इस दिन सब लोग एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाते हैं और कुछ लोग केमिकल वाले रंग से भी होली खेलते हैं. होली के दिन रंग लगाने और उड़ाने में मजा तो बहुत आता है, लेकिन इस दौरान अगर गलती से आपके कपड़े पर रंग लग जाए तो उसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि घर पर कुछ आसान तरीकों से आप अपने कपड़ों पर चढ़ा रंग उतार सकते हैं. चलिए हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताते हैं जिसके इस्तेमाल से कपड़े पर लगे जिद्दी से जिद्दी रंग भी चुटकियों में गायब हो जाएंगे. 

कपड़ों पर लगें रंग हटाने के घरेलू नुस्खें 

ठंडे पानी से धोएं 

होली खेलने के बाद अगर गलती से आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग गया है तो सबसे पहले कपड़ों को ठंडे पानी से धो लें, क्योंकि ऐसे कपड़ों को गर्म पानी में नहीं डालना चाहिए. रंग लगे कपड़ों को हमेशा ठंडे बहते पाने के नीचे उल्टी तरफ से धोएं. ऐसा करने से रंग तुरंत हट जाता है और कपड़ों की पहले जैसी चमक आ जाती है. 

सिरका और डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल 

इसके अलावा अगर आपको रंग छुड़ाने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप रंग लगे कपड़ों को एक बाल्टी ठंडे पानी में एक कप सफेद सिरका और थोड़ा सा डिटर्जेंट डाल दें. दाग वाले कपड़े को इसमें लगभग 30 मिनट भिगोकर रखें. फिर नॉर्मल तरीके से धो लें सिरका दाग को तोड़ने में मदद करता है और रंग हल्का कर देता है. 

बेकिंग सोडा और नींबू 

आपने अक्सर देखा होगा बेकिंग सोडा और नींबू कपड़ों से दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और यह दोनों रंग के दाग को भी निकालने में काफी काम आते हैं. जिद्दी दाग पर बेकिंग सोडा छिड़के और उस  पर थोड़ा नींबू का रस डाल लें. फिर कपड़े को हल्के हाथों से रगड़े और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद आप कपड़े को ठंडे पानी से धो लें यह तरीका सफेद या हल्के रंग के कॉटन कपड़ों के लिए असरदार साबित हो सकता है. 

टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें 

वहीं आप रंग लगे कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले रंग लगे कपड़ों पर नॉन-जेल टूथपेस्ट को लगाकर हल्के हाथ से ब्रश की मदद से रगड़ें. कुछ देर तक कपड़े पर लगे रहने के बाद इसे आप  नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें और फिर सुखा लें. टूथपेस्ट वाला  नुस्खा छोटे और हल्के दागों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: Holi 2026 Skin Care Tips: होली के रंग से स्किन पर एलर्जी हो गई हो तो क्या करें? जानिए बचाव के उपाय और इलाज

Continue reading on the app

  Sports

T20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का खुलासा, कहा- ‘मेरी दिल की धड़कन 160-175 तक पहुंच गई थी’

भारत ने टी-20 विश्व कप के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस हाई-स्कोरिंग मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक अविश्वसनीय अहसास बताया, लेकिन साथ ही यह भी खुलासा किया कि मैच के दौरान वह किस कदर तनाव में थे। … Fri, 06 Mar 2026 07:19:50 GMT

  Videos
See all

Iran America War Update: US में युद्ध विरोध प्रदर्शन में हिंसा, वेटरन का हाथ टूटा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:13:36+00:00

Iran America War Update: होली पर दरोगा की कार से मचा बवाल | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:15:04+00:00

Iran Vs Israel War News: Trump की धमकी के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:12:41+00:00

Bihar Breaking: दिल्ली चले नीतीश कुमार... अब होगा बड़ा खेल! | Nitish Kumar | Bihar New CM | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T03:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers