कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग? तो अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खा, जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से हो जाएंगे साफ
Holi Color Removing Tips Clothes: होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा टेंशन लोगों को कपड़े पर रंग लगने की होती है. इस दिन सब लोग एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाते हैं और कुछ लोग केमिकल वाले रंग से भी होली खेलते हैं. होली के दिन रंग लगाने और उड़ाने में मजा तो बहुत आता है, लेकिन इस दौरान अगर गलती से आपके कपड़े पर रंग लग जाए तो उसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि घर पर कुछ आसान तरीकों से आप अपने कपड़ों पर चढ़ा रंग उतार सकते हैं. चलिए हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताते हैं जिसके इस्तेमाल से कपड़े पर लगे जिद्दी से जिद्दी रंग भी चुटकियों में गायब हो जाएंगे.
कपड़ों पर लगें रंग हटाने के घरेलू नुस्खें
ठंडे पानी से धोएं
होली खेलने के बाद अगर गलती से आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग गया है तो सबसे पहले कपड़ों को ठंडे पानी से धो लें, क्योंकि ऐसे कपड़ों को गर्म पानी में नहीं डालना चाहिए. रंग लगे कपड़ों को हमेशा ठंडे बहते पाने के नीचे उल्टी तरफ से धोएं. ऐसा करने से रंग तुरंत हट जाता है और कपड़ों की पहले जैसी चमक आ जाती है.
सिरका और डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल
इसके अलावा अगर आपको रंग छुड़ाने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप रंग लगे कपड़ों को एक बाल्टी ठंडे पानी में एक कप सफेद सिरका और थोड़ा सा डिटर्जेंट डाल दें. दाग वाले कपड़े को इसमें लगभग 30 मिनट भिगोकर रखें. फिर नॉर्मल तरीके से धो लें सिरका दाग को तोड़ने में मदद करता है और रंग हल्का कर देता है.
बेकिंग सोडा और नींबू
आपने अक्सर देखा होगा बेकिंग सोडा और नींबू कपड़ों से दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और यह दोनों रंग के दाग को भी निकालने में काफी काम आते हैं. जिद्दी दाग पर बेकिंग सोडा छिड़के और उस पर थोड़ा नींबू का रस डाल लें. फिर कपड़े को हल्के हाथों से रगड़े और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद आप कपड़े को ठंडे पानी से धो लें यह तरीका सफेद या हल्के रंग के कॉटन कपड़ों के लिए असरदार साबित हो सकता है.
टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें
वहीं आप रंग लगे कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले रंग लगे कपड़ों पर नॉन-जेल टूथपेस्ट को लगाकर हल्के हाथ से ब्रश की मदद से रगड़ें. कुछ देर तक कपड़े पर लगे रहने के बाद इसे आप नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें और फिर सुखा लें. टूथपेस्ट वाला नुस्खा छोटे और हल्के दागों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Holi 2026 Skin Care Tips: होली के रंग से स्किन पर एलर्जी हो गई हो तो क्या करें? जानिए बचाव के उपाय और इलाज
10 बार CM से राज्यसभा तक, बिहार की सियासत में क्यों और कैसे हुआ ये बड़ा 'खेला'?
Nitish Kumar Rajya Sabha:बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर राज्यसभा जाने की अपनी पुरानी इच्छा जाहिर कर दी. पोस्ट में उन्होंने 20 साल से ज्यादा के समर्थन के लिए बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और लिखा कि अब वे विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों का हिस्सा बनना चाहते हैं.
साथ ही उन्होंने साफ कहा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा यह पोस्ट सुबह वायरल होते ही बिहार की सियासत गर्म हो गई. कई लोग इसे 'नीतीश युग का औपचारिक अंत' बता रहे हैं.
1973 :: Nitish Kumar , Student of Mechanical Engineering In Bihar College of Engineering pic.twitter.com/eK3xQOq4Sc
— indianhistorypics (@IndiaHistorypic) June 4, 2024
नीतीश कुमार का पोस्ट क्यों महत्वपूर्ण है?
नीतीश कुमार 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2005 से लेकर अब तक उन्होंने कई बार गठबंधन बदले लेकिन हर बार सत्ता में बने रहे. अब जब उन्होंने खुद राज्यसभा जाने की बात कही है तो सवाल उठ रहा है कि क्या यह फैसला उनकी अपनी मर्जी से है या BJP की रणनीति का हिस्सा? पोस्ट में भावुकता साफ झलक रही है लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 'राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि चमकाने' की कोशिश बता रहे हैं.
राज्यसभा जाने के पीछे क्या रणनीति?
सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार अब सक्रिय मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी से थोड़ा हटना चाहते हैं. स्वास्थ्य, लगातार गठबंधन की थकान और BJP की मजबूत होती पकड़ तीनों वजहें बताई जा रही हैं. अमित शाह और BJP हाईकमान के साथ इस पर पहले से ही बातचीत चल रही थी. नामांकन जल्द ही दिल्ली में होने की संभावना है.
VIDEO | Patna: JD(U) workers protest outside the party office following reports that CM Nitish Kumar is likely to file nomination for Rajya Sabha polls.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2026
An official announcement regarding Kumar's entry into the Upper House of Parliament is yet to be made. Five Rajya Sabha seats… pic.twitter.com/Zdq2K8ckAI
बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री?
अगर नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं तो बिहार में 1990 के बाद पहली बार BJP का कोई नेता मुख्यमंत्री बन सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये ऐतिहासिक पल होगा. वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. उनके अलावा विजय सिन्हा और नित्यानंद राय के नाम भी चर्चा में हैं. नीतीश के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की भी अटकलें जोरों पर हैं.
JDU कार्यकर्ताओं में हंगामा और विरोध
पोस्ट के बाद JDU के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. कई जगहों पर 'नीतीश नहीं जाएंगे' के नारे लग रहे हैं. कुछ कार्यकर्ता तो भावुक होकर रो भी पड़े. JDU के अंदर फूट साफ दिख रही है. वहीं RJD और कांग्रेस ने इसे “BJP की साजिश” करार दिया है और कहा है कि नीतीश को मजबूर किया जा रहा है.
Q1. नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा कब और कैसे की?
उत्तर: आज सुबह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद यह इच्छा जाहिर की और 20 साल के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.
Q2. क्या नीतीश कुमार आज ही इस्तीफा दे देंगे?
उत्तर: अभी कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नामांकन जल्दी हो सकता है और इस्तीफा उसी के आसपास आएगा.
Q3. बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है?
उत्तर: सबसे मजबूत दावेदार सम्राट चौधरी हैं. विजय सिन्हा और नित्यानंद राय भी रेस में हैं.
Q4. JDU इस फैसले से सहमत है?
उत्तर: नहीं. ज्यादातर कार्यकर्ता नाराज हैं और खुलकर विरोध कर रहे हैं. पार्टी में फूट दिख रही है.
Q5. यह बदलाव बिहार की जनता पर क्या असर डालेगा?
उत्तर: सत्ता का नया केंद्र बनेगा. BJP की नीतियों पर ज्यादा जोर रहेगा, जबकि जातीय और विकास के समीकरण नए सिरे से तय होंगे.
बिहार में पहली बार BJP का CM! नीतीश के इस्तीफे के बाद कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)







