सांस में तकलीफ से कैसे राहत पाएं? मनीष आचार्य से जानिए Asthma से बचाव के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय
Sans lene Mein Dikkat Hona: अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है या आपको अस्थमा की शिकायत है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित साबित हो सकते हैं. कुछ आसान घरेलू उपायों और सही खानपान से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
The post सांस में तकलीफ से कैसे राहत पाएं? मनीष आचार्य से जानिए Asthma से बचाव के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय appeared first on News24 Hindi.
Toxic: 'धुरंधर 2' से क्लैश होने से बची 'टॉक्सिक', तो अब इन दो फिल्मों से टकराएगी यश की फिल्म
Toxic: साउथ स्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, पहले फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो और फिर टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बड़ा दी थी. लेकिन हाल ही में फिल्म की रिलीज को बड़ा दिया गया, जिसने लोगों को थोड़ा निराश कर दिया है. वहीं, पहले धुरंधर 2 से टॉक्सिक क्लैश होने वाली थी. लेकिन अब दो फिल्मों से इसका सामना होगा. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
मेकर्स ने फिल्म को लेकर किया पोस्ट
यश की ‘टॉक्सिक’ (Toxic) पहले 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी. लेकिन अब फिल्म को लेकर मेकर्स ने बताया कि इसकी डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट मे लिखा- 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल दर्शकों को ध्यान में रखकर रचा है. कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है. कई सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे.'
क्यों बदली टॉक्सिक की रिलीज डेट?
पोस्ट में आगे फिल्म की रिलीज डेट बदलने को लेकर मेकर्स ने कहा- 'मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे. अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है. आपके धैर्य और समर्थन के लिए हम दिल से आभारी हैं और आगे भी आपके प्यार की उम्मीद रखते हैं. अब टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी.'
धुरंधर 2 के बाद किससे होगा क्लैश?
बता दें, पहले टॉक्सिक का क्लैश रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से हो रहा था. दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होने से फिल्म बच गई है. लेकिन अब ये 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी और अब एक नहीं टॉक्सिक दो फिल्मों से भिड़ेगी. दरअसल जून में ‘टॉक्सिक’ के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की एक अनटाइटल फिल्म भी रिलीज होने जा रही है. अब तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Toxic Teaser: टॉक्सिक के टीजर ने मचाया तहलका, रॉ और इंटेंस लुक में छाए यश
ये भी पढ़ें- Toxic को मिली मेगा म्यूजिक डील, यश की फिल्म बनेगी 2026 की सबसे बड़ी साउंडट्रैक सेंसेशन!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation


















