Responsive Scrollable Menu

चांदी 2 दिन में ₹32 हजार सस्ती हुई:₹2.58 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.63 लाख का हुआ

सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए घटकर ₹1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, एक किलो चांदी 13 हजार रुपए गिरकर ₹2.58 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 32 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। सोना इस साल ₹26 हजार और चांदी ₹27 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 26 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 27 हजार रुपए महंगी हुई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Continue reading on the app

15 हजार के बजट में खोज रहे हैं नया मोबाइल? ये हैं शानदार कैमरा और दमदार बैटरी वाले टॉप 5G स्मार्टफोन्स

Redmi 15 5G, TECNO Pova 7 5G, OPPO K13x 5G, Infinix Note 40x 5G और Moto G82 5G 14999 रुपये में दमदार बैटरी, कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ बजट यूजर्स के लिए टॉप विकल्प हैं.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 के दौरान पाकिस्तान खिलाड़ी ने की महिला स्टाफ के साथ गलत हरकत, हुआ बड़ा खुलासा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जिसके कारण खिलाड़ियों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया। अब इन सब के बीच एक चौंकाने वाली खबर ये कि, पाकिस्तान टीम ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे जहां होटल में एक ऐसी घटना हुई जिससे पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद चीमा को सख्त एक्शन लेने की जरूरत पड़ गई है। 
 
श्रीलंका में होटल स्टाफ के साथ पाकिस्तान के एक खिलाड़ी पर कथित तौर पर बुरे व्यवहार का आरोप लग है, जिसके बाद इस खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना श्रीलंका के कैंडी स्थित गोल्डन क्राउन होटल में हुई, जहां पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ठहरी हुई थी।
 
आरोप के अनुसार, पाकिस्तानी टीम के एक खिलाड़ी ने महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ खराब व्यवहार किया जिसके बाद होटल के अधिकारियों ने इसकी शिकायत पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद चीमा से की। इस मामले के बाद नवीद चीमा ने खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया और होटल मैनेजमेंट से माफी भी मांगी। 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर नवीद चीमा की ओऱ से इस मामले को जल्दी निपटाया गया था लेकिन अब उस खिलाड़ी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की डिसिप्लिनरी कमिटी के सामने पेश होने की संभावना है जहां आगे की कार्रवाई हो सकती है।  
Thu, 05 Mar 2026 16:34:09 +0530

  Videos
See all

Burari Holi Violence: होली विवाद में एक की मौत, दूसरा घायल | CCTV | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:14:58+00:00

Ali Khamenei Death? Mojtaba Khamenei को मिली बड़ी जिम्मेदारी! | Iran-Israel War | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:17:20+00:00

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे अमिताभ-जया बच्चन #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:15:04+00:00

Amit Shah On Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अमित शाह ने क्या-क्या कहा? Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T11:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers