Responsive Scrollable Menu

Rajasthan: कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, डीए-डीआर में 3% की वृद्धि, दिवाली बोनस का भी ऐलान, आदेश जारी

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की भजनलाल सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते और मंहगाई राहत का लाभ मिलेगा।

नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का एरियर भी मिलेगा। इससे 7 लाख से अधिक कर्मचारी और  5 लाख से अधिक पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।  इस संबंध में वित्त विभाग (नियम प्रभाग) ने  30 अक्टूबर 2026 को आदेश  भी जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक के एरियर की राशि कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा की जाएगी। 1 जनवरी 2004 से पहले भर्ती कर्मचारियों की राशि GPF खाते में जारी होगी। साथ ही 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों की राशि GPF-2004 खाते में आगी। इसके अलावा स्वायत्तशासी निकाय/PSU/बोर्ड के कर्मचारियों की राशि GPF-SAB खाते में जमा होगी।

बढ़े हुए DA का नकद भुगतान 1 नवंबर 2026 से देय होगा, यानी नवंबर माह का वेतन जो दिसंबर 2026 को मिलेगा, उसमें 63 प्रतिशत DA जुड़कर आएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 820 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इस वृद्धि से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में करीब 500 रुपए से लेकर 4500 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि लेवल-1 से लेकर लेवल-24 तक के कर्मचारियों के लिए बढ़ने वाली राशि अलग-अलग होगी।

बोनस का भी ऐलान

भजनलाल सरकार ने राज्य के करीब 6 लाख कर्मचारियों को अधिकतम 7 हजार रुपए तक एडहॉक बोनस देने का भी ऐलान किया है। बोनस की राशि संबंधित पात्रता और निर्धारित नियमों के आधार पर तय होगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत बोनस की 75 प्रतिशत राशि नकद दी जाएगी, जबकि शेष 25 प्रतिशत रकम कर्मचारियों के GPF खातों में जमा की जाएगी। इस बोनस के कारण चालू वित्त वर्ष में करीब 406 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

बोनस किसको मिलेगा?

  • जो कर्मचारी 31 मार्च 2026 को नौकरी में थे और 1 अप्रैल 2026 को भी नौकरी में हैं।
  • पे लेवल L-12 या उससे कम वाले, या ग्रेड पे 4800 या उससे कम वाले कर्मचारी।
  • राज्य सेवा (State Service) के अधिकारी इसके पात्र नहीं हैं।
  • कर्मचारी ने 2025-26 में कम से कम 6 महीने लगातार नौकरी की हो। 12 महीने पर पूरा बोनस, 6-12 महीने पर आधा (Pro-rata) बोनस।

गणना कैसे होगी?

  • 31 मार्च 2026 को मिले वेतन के आधार पर गणना होगी।
  • अधिकतम वेतन सीमा 7000 रुपये महीना मानी जाएगी।
  • वेतन में बेसिक पे + पर्सनल पे + Deputation Allowance + डीए जुड़ेगा, मकान किराया भत्ता (HRA) नहीं जुड़ेगा।
  • बोनस की राशि को नजदीकी रुपये में राउंड ऑफ किया जाएगा।

पैसा कैसे मिलेगा?

  • 75% राशि नकद मिलेगी। 25% राशि GPF खाते में जमा होगी।
  • 1 अप्रैल 2026 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को पूरा पैसा नकद मिलेगा।
  • अगर रिटायर कर्मचारी की मृत्यु हो गई है तो उसके कानूनी वारिस को नकद मिलेगा।

rajasthan government order

rajasthan government order1

rajasthan government order2

Continue reading on the app

Israel Election Results Live: इजरायल में मुस्लिम शासन!|Netanyahu का खेल खत्म?|Israel Iran War | N18G

Israel Election Results LIVE: इजरायल में मुस्लिम शासन!| Netanyahu का खेल खत्म?| Israel Iran War | N18G #Netanyahu #IsraelElection #IsraelPolitics #WorldPolitics #HindiNews #IsraelElection #IsraelElectionResults #BenjaminNetanyahu #Netanyahu #IsraelPolitics दुनिया की सबसे चर्चित और ताकतवर राजनीतिक लड़ाइयों में से एक...इस समय इजराइल से सामने आ रही है...एक बार फिर से इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक बहुत बड़े सियासी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं...ताज़ा चुनावी नतीजों ने वहां की राजनीति में भूचाल ला दिया है...नेतन्याहू की पार्टी 'लिकुड' सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है...लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा उनसे दूर है...अब सवाल ये है कि क्या नेतन्याहू की सरकार बचेगी...उन्होंने अरब पार्टियों पर बहुत बड़ा आरोप क्यों लगाया है...और क्या दक्षिणपंथी दल फिर से एकजुट हो पाएंगे.. --------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, up news today, uttarakhand news, aaj ki taaza khabar, hindi news live, kucha mahajani cash recovery, gyanesh kumar impeachment, mock parliament, anant singh bail cancelled, isro nvs 03 launch, up sir in supreme court, indians stranded karachi port ship, himanshu bhau gang, diljit dosanjh aura tour, israel election results 2026, sara ali khan fatwa, amit shah yogi meeting, pm modi gujarat visit, cyclone arnab

Continue reading on the app

  Sports

हार के गुनहगार... इन 5 वजहों से हार गई टीम इंडिया, नहीं तो हैम‍िल्‍टन टी20 पर होता हमारा कब्‍जा

5 Reasons for Defeat India Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम की. सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारत की हार के पांच बड़े गुनहगार रहे. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा सस्ते में आउट होकर शुरुआत ही बिगाड़ बैठे. वहीं गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युवा प्रिंस यादव बेहद महंगे साबित हुए, जिससे कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. Sun, 1 Nov 2026 17:12:42 +0530

  Videos
See all

Nazia Elahi On CJP: 'तिलचट्टों का प्रोटेस्ट..'ये क्या बोलीं नाजिया ? #shorts #ytshorts #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T12:38:57+00:00

लव जिहाद पर शिकंजा, धर्मांतरण पर वार | Kajal Hindusthani के साथ Special Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T12:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers