Responsive Scrollable Menu

मॉर्गन स्टेनली ने करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रमुख निवेश बैंकिंग कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने अपने वैश्विक कर्मचारियों में से करीब 2,500 लोगों की छंटनी की है। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 3 प्रतिशत बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छंटनी मार्च की शुरुआत से शुरू हुई है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी किसी सुधार प्रक्रिया के कारण नहीं की गई है, बल्कि इसके पीछे कंपनी की बदलती व्यावसायिक प्राथमिकताएं, वैश्विक स्तर पर नई लोकेशन रणनीति और कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा जैसे कारण बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह छंटनी बैंक के तीन बड़े डिवीजन-इंस्टिट्यूशनल सिक्योरिटीज, वेल्थ मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट-में की गई है। इससे फ्रंट-ऑफिस, राजस्व से जुड़े पदों और बैक-ऑफिस भूमिकाओं पर असर पड़ा है, हालांकि वित्तीय सलाहकारों को इस फैसले से बाहर रखा गया है।

फिलहाल मॉर्गन स्टेनली ने इस रिपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले भी पिछले साल वसंत में कंपनी ने करीब 2,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

दिलचस्प बात यह है कि यह छंटनी ऐसे समय में हुई है जब कंपनी ने 2025 में रिकॉर्ड 70.6 अरब डॉलर की सालाना आय दर्ज की है। वहीं साल की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय में 47 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के 40 से अधिक देशों में कुल 82,992 कर्मचारी काम कर रहे थे।

हाल ही में जारी अपनी एक रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि नौकरियों पर एआई का लंबी अवधि का असर उतना गंभीर नहीं हो सकता जितना लोग मान रहे हैं। कंपनी के अनुसार कुछ नौकरियां जरूर ऑटोमेट होंगी, लेकिन अधिकांश कर्मचारी पूरी तरह बेरोजगार नहीं होंगे। कई लोग नए प्रकार की नौकरियों में शिफ्ट हो सकते हैं, जिनमें से कुछ भूमिकाएं अभी अस्तित्व में भी नहीं हैं। बैंक का मानना है कि एआई काम करने के तरीके को बदलेगा, लेकिन नौकरियों को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा।

इसी बीच, जैक डोर्सी द्वारा स्थापित पेमेंट कंपनी ब्लॉक ने भी हाल ही में एआई से जुड़े बदलावों के चलते अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग आधी करने की घोषणा की है। कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या 10,000 से घटाकर करीब 6,000 करने की योजना बना रही है।

टेक उद्योग के कई विशेषज्ञों का मानना है कि कंप्यूटर आधारित अधिकांश व्हाइट-कॉलर नौकरियां अगले 12 से 18 महीनों में ऑटोमेशन की ओर बढ़ सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने भी अपने रोबोटिक्स डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी की है, जिसमें कम से कम 100 व्हाइट-कॉलर नौकरियां प्रभावित हुई हैं। इससे पहले जनवरी में कंपनी ने करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की थी।

वहीं, अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल भी अपने एआई डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाने के लिए 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है।

आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

RIL share price : चीन सरकार के फैसले ने दिया बूस्टर डोज, RIL,चेन्नई पेट्रो और MRPL को लगे पंख

Reliance Industries share price : चीन सरकार का अपने देश की तेल कंपनियों को डीजल और गैसोलिन एक्सपोर्ट रोकने का आदेश दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के चलते चीन ने ये फैसला लिया है। चीन सरकार ने देश की तेल कंपनियों को नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करना बंद करने के निर्देश दिए हैं

Continue reading on the app

  Sports

'बजरंगबली फाइनल भी जिताएंगे', टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पीटा, जश्न में डूबी रामनगरी अयोध्या

आईसीसी टी-20 विश्वकप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. फाइनल में भारतीय टीम का समाना न्यूजीलैंड से होगा. आज भारत की जीत के नायक बुमराह रहे. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. जीत की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोकल 18 से लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने बात की. आचार्य सीताराम दास ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की थी. बजरंगबली फाइनल भी जितवाएंगे. Fri, 6 Mar 2026 00:01:56 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान ने दाग दी धड़ाधड़ अनगिनत मिसाइलें! | Khamenei| Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:00:49+00:00

Doha में होटल से मिसाइल इंटरसेप्शन देखती महिला #MiddleEast #DefenseNews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:45:07+00:00

Does the US have the weapons to fight Iran 'forever'? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:01:01+00:00

Iran Israel Tension: धड़ाम हुआ सोना, चांदी की भी थमी रफ्तार! Trump & Khamenei Update | N18G |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers