Responsive Scrollable Menu

Shivraj Singh Chauhan Birthday: MP के CM से Modi Cabinet तक, जानें Shivraj Singh Chauhan की अनसुनी Political Power Story

मध्यप्रदेश की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा और जनता के 'मामा' शिवराज सिंह चौहान आज यानी की 05 मार्च को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने तक का सफर तय किया। वर्तमान समय में वह केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शिवराज सिंह चौहान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

वहीं 05 मार्च 1959 को साधारण किसान परिवार में शिवराज सिंह चौहान का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम प्रेम सिंह और मां का नाम सुंदरबाई चौहान था। शिवराज सिंह चौहान ने गांव की मिट्टी से उठकर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। शिवराज ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत की थी। उन्होंने संगठन में सक्रिय भूमिका, फिर विधानसभा औऱ लोकसभा की सीढ़ियां चढ़ते हुए अपनी एक अलग कार्यशैली बनाई।

राजनीतिक सफर

शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनें। लंबे समय तक प्रदेश के नेतृत्व करना अध्याय हो या अन्य जिम्मेदारी, शिवराज ने अपने हर काम को मिशन की तरह लिया। आज शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रहे हैं। यहां उनका फोकस किसानों और गांवों की रीढ़ को मजबूत करने पर है।

'मामा' बने शिवराज

राजनीति में कई नेता अपने पद से पहचाने जाते हैं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान रिश्ते से पहचाने जाते हैं। शिवराज सिंह 'मामा' के नाम से जाने जाते हैं। उनका मानना है कि जिसके दिल में बेटियों के लिए दो माताओं जितना स्नेह हो, वही सच्चा मामा है।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बेटियों औऱ महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिससे इस रिश्ते को जन्म दिया। लाडली लक्ष्मी योजना ने हजारों परिवारों को बेटियों के भविष्य और शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से संबल बनाया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा दिया। धीरे-धीरे बेटियों ने शिवराज को 'मामा' कहना शुरू कर दिया। जिसके बाद यह संबोधन युवाओं और फिर बुजुर्गों तक पहुंचा। आज राजनीति के मंच से लेकर गांव की चौपाल तक शिवराज सिंह चौहान हर जगह 'मामा' कहे जाते हैं।

आमतौर पर लंबा कार्यकाल अपने साथ चुनौतियां भी लेकर आता है। शासन के दौरान कई बार विपक्ष ने शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाए। उनकी नीतियों की आलोचना हुई और चुनावी उतार-चढ़ाव आए। लेकिन शिवराज सिंह ने हर चुनौती को राजनीतिक संघर्ष की तरह लिया।

Continue reading on the app

जंग में ईरान की मदद कर रहा है भारत? अमेरिका के दावों में कितनी सच्चाई है

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस कड़ी में कुछ अमेरिकी चैनलों ने दावा किया है कि इस वॉर में भारत ईरान का समर्थन कर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने ऐसी तमाम रिपोर्ट्स का खंडन किया है। विदेश मंत्रालय ने ओएएन यानी कि अमेरिका स्थित चैनल पर किए गए दावों को बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया। विवाद की शुरुआत तब शुरू हुई जब भड़काऊ रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक रूढ़िवादी अमेरिकी नेटवर्क वन अमेरिका न्यूज़ ने दावा किया कि मुंबई और कोच्ची में भारतीय नौसैनिक सुविधाओं का इस्तेमाल अमेरिकी युद्धपोतों के जरिए ईरानी ठिकानों पर हमले के लिए किया गया था। ओए के उस सेगमेंट को लाखों लोगों ने देखा जिसमें गुमनाम सैन्य सूत्रों का हवाला दिया गया था और यह अनुमान लगाया गया था कि यह खुफिया सहयोग फारस की खाड़ी में तेहरान के प्रभाव के खिलाफ एक बड़े स्तर पर भारत अमेरिकी रणनीतिक बदलाव का हिस्सा था। यह रिपोर्ट एक्स और टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो गई। जिससे अटकलें लगने लगी और दक्षिण एशिया व मिडिल ईस्ट के नेटिजंस ने तीखी प्रतिक्रियाएं मिली। 

इसे भी पढ़ें: भारत से लौट रहे जहाज पर US का हमला, 87 की मौत, अब होगा बड़ा एक्शन

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विदेश मंत्रालय के आधिकारिक फैक्ट चेक अकाउंट के माध्यम से इस बात का खंडन किया गया। साथ ही अमेरिकी चैनल से आने वाली ऐसी निराधार रिपोर्टों के प्रति आगाह किया। भारत की तरफ से दिया गया यह जवाब अमेरिका के साथ मजबूत रक्षा संबंधों और ईरान के साथ भारत के महत्वपूर्ण ऊर्जा संबंधों के बीच संतुलन स्थापित करती है। विदेश मंत्रालय ने जनता से स्रोतों की पुष्टि करने और झूठी खबरों की रिपोर्ट करने का आग्रह किया। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच जो हालिया ड्रोन हमलों और साइबर झड़पों से चिन्हित हैं। नई दिल्ली का स्पष्टीकरण एक स्थिर कार्य शक्ति के रूप में उसकी भूमिका को मजबूत करता है। 

इसे भी पढ़ें: इजरायल का ऐसा ऐलान, खतरे में एर्दोगान, ईरान ने भी पाकिस्तान को तबाही की धमकी दे डाली

उधर अमेरिकी पनडुब्बी के एक ईरानी युद्धपोत को डुबोने की घटना के बाद ईरान ने बृहस्पतिवार तड़के युद्ध के छठे दिन इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइल दागीं। ईरान ने पूरे क्षेत्र में सैन्य और आर्थिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी भी दी है। इस हमले की इजराइल द्वारा घोषणा किए जाने से कुछ ही समय पहले उसकी सेना ने कहा कि उसने लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाते हुए नए हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका और इजराइल ने बुधवार को ईरान के सुरक्षा बलों और प्रशासनिक संस्थानों को निशाना बनाते हुए बमबारी तेज कर दी थी। ईरान पर हमलों की तीव्रता इतनी भीषण थी कि सरकारी टेलीविजन ने घोषणा की कि संघर्ष की शुरुआत में मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए आयोजित शोक समारोह को स्थगित करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: 5000 मिसाइलें...अमेरिका के हथियार खत्म? बुलाई बैठक, पूरी दुनिया हैरान!

अयातुल्ला अली खामेनेई के पूर्ववर्ती अयातुल्ला रुहोल्ला खोमैनी के अंतिम संस्कार में 1989 में लाखों लोग शामिल हुए थे। अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान के प्रमुख नेतृत्व, मिसाइल भंडार और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए युद्ध की शुरुआत की और यह संकेत दिया कि उनका लक्ष्य ईरान में सरकार को गिराना है। सटीक लक्ष्य और समयसीमा में बार-बार बदलाव के कारण इस युद्ध के अनिश्चित काल तक जारी रहने की आशंका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के मोर्चे पर ‘‘शानदार प्रदर्शन’’ के लिए बुधवार को अमेरिकी सेना की प्रशंसा की। वहीं, अमेरिकी सीनेट में उनके सहयोगी रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का साथ दिया और युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया। संघर्ष बढ़ने के साथ ही ईरान ने बहरीन, कुवैत और इजराइल पर हमले किए। तुर्किये ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को तुर्किये के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया। 

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद भी टेंशन में क्यों थे कप्तान सूर्यकुमार यादव? सामने आई टीम इंडिया की ये बड़ी कमजोरी

Suryakumar Yadav statement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराने के बाद कहा कि फाइनल में पहुंचना अद्भुत एहसास है. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी की परते खुल गई. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 253 रन के बचाव में 246 लुटाए, जिससे सिर्फ 7 रन से जीत मिली. Fri, 6 Mar 2026 00:04:41 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on America: 2 बजते ही ईरान ने शुरू की तबाही? Khamenei Death | Trump | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:30:09+00:00

Nitish Kumar Latest News: Bihar की CM पद से इस्तीफे की खबर सुन बौखलाई महिला! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:09:49+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Asim Munir ने Afghanistan से फाइनल लड़ाई की रणनीति बनाई #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:11:54+00:00

Viral News: इंग्लैंड की हार के बाद वायरल हुए भारतीय फैंस का रिएक्शन | #indiavsengland | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:07:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers