Responsive Scrollable Menu

ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की तैयारी कर रहे कुर्द विद्रोही समूह

ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की तैयारी कर रहे कुर्द विद्रोही समूह

Continue reading on the app

बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, राज्यसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बिहार में लंबे समय से मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे नीतीश कुमार ने आज आखिरकार अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

नीतीश कुमार ने लिखा है कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। उन्होंने कहा है कि मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Pappu Yadav का बड़ा बयान, 'निशांत कुमार हों अगले मुख्यमंत्री', बिहार में 'नितीश युग' के अंत की आहट? राज्यसभा जा सकते हैं Nitish Kumar

हम आपको बता दें कि माना जा रहा है कि बिहार में अब भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुँचे हैं और वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के समय उपस्थित रहेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन की रूपरेखा के मुद्दे पर भी अमित शाह एनडीए सहयोगियों से बात करेंगे। माना जा रहा है कि नई सरकार में जनता दल युनाइटेड की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। इनमें से एक उपमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को बनाये जाने की संभावना जताई जा रही है। हम आपको बता दें कि फिलहाल राज्य सरकार में दोनों उपमुख्यमंत्री भाजपा कोटे से हैं।

उधर, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा मुख्यमंत्री किसे बनायेगी? इसको लेकर नामों की अटकलें शुरू हो गयी हैं। वर्तमान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताये जा रहे हैं। लेकिन भाजपा जिस तरह से चौंकाने वाली राजनीति करती है उसको देखते हुए मुख्यमंत्री पद पर अप्रत्याशित रूप से चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है। हम आपको यह भी बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से पटना में उनके घर के बाहर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है और सभी लोग मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 के फाइनल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया

IND vs ENG Semifinal: भारत ने रोमांचक और हाई स्कोरिंग सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. Thu, 05 Mar 2026 22:51:31 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel War News: America, Israel और Iran के बीच छिड़ी जंग से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:46:12+00:00

Ind Vs Eng Semifinal Match Highlight LIVE: भारत के जीत के बाद देशभर में जश्न,सड़कों पर उतरे लोग #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:38:54+00:00

India reach 2026 T20 World Cup final: सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:43:30+00:00

T-20 World Cup Final में पहुंचा India #indiavsengland #indiawins #indiainfinals #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T17:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers