Responsive Scrollable Menu

ईरान में 160 बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन: मालविंदर सिंह कांग

चंडीगढ़, 5 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के आनंदपुर साहिब के सांसद और पंजाब विश्वविद्यालय छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष मालविंदर सिंह कांग ने अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में मारी गईं छात्राओं को लेकर नाराजगी जताते हुए नरसंहार रोकने की मांग की है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के एक्स पर कब्र की फोटो के साथ किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मालविंदर सिंह कांग ने लिखा है, कोई भी रणनीतिक लक्ष्य मीनाब में 160 से अधिक स्कूली छात्राओं के अमेरिकी-इजरायली नरसंहार को उचित नहीं ठहरा सकता। हवाई हमलों में कक्षाओं में ही बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह एक अक्षम्य अत्याचार है। अमेरिका और इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है। इसकी तत्काल स्वतंत्र जांच, दोषियों की पूर्ण जवाबदेही और निर्दोषों के नरसंहार को रोकने की मांग है। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों, छीने गए भविष्य और गहराते नैतिक कलंक के लिए टूट जाता है। बस बहुत हो गया। अब और नहीं।

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, ये कब्रें उन 160 से अधिक मासूम बच्चियों के लिए खोदी जा रही हैं, जो अमेरिका-इजरायल द्वारा एक प्राथमिक विद्यालय पर किए गए बम हमले में मारी गईं। उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गए थे। ट्रंप द्वारा वादा किया गया बचाव असलियत में ऐसा दिखता है। गाजा से लेकर मीनाब तक, निर्दोषों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने जो फोटो शेयर की गई है, वह आसमान से ली गई है। तस्वीर में बच्चियों को दफनाने के लिए खोदी गईं कब्रों को देखा जा सकता है। सभी कब्रें एक ही जगह पर बराबर में खोदी जा रही हैं। कब्रों की संख्या इतनी ज्यादा है कि जगह- जगह लगाए गए निशानों के आधार पर इनको हाथ के बजाय जेसीबी से से खोदना पड़ा। ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे छोटे-छोटे छेद बनाए गए हैं। इस तस्वीर को देखकर किसी का भी कलेजा फट उठेगा।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Holi 2026 Hangover Tips: होली के बाद हैंगओवर से है परेशान? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

Holi 2026 Hangover Tips: होली रंगों, मस्ती और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का त्योहार होता है लेकिन कई बार यह मौज-मस्ती हमें भारी पड़ जाती है. खासकर जब पार्टी में ज्यादा भांग या शराब पी ली जाए. इसका असर अगले दिन होता है, जब हमें सिरदर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, कमजोरी लगना, चक्कर और सुस्ती आती रहती है. ये सभी लक्षण हैंगओवर के होते हैं. अगर आप भी होली के बाद हैंगओवर से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम इस रिपोर्ट में आपको कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप जल्दी राहत पाने में सहायता प्रदान करेंगे.

1.खूब पानी पिएं

होली परशराब या भांग पीने से हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है. यही वजह है कि सिरदर्द और थकान महसूस होती है. हैंगओवर में सबसे जरूरी होता है अपने शरीर में पानी की कमी पूरी करना. होली के बाद दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. इसके अलावा, नारियल पानी, नींबू पानी या ORS का घोल भी पीना फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें-Holi Cleaning Tips 2026: होली के बाद घर की दीवारों और फर्श से पक्के रंग हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

2.पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं

1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं. इसे आपको धीरे-धीरे पीना है. इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलेंगे और पेट हल्का महसूस करेगा. नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है.

3.हल्का भोजन खाएं

होली में तला-भुना खाना, एल्कोहॉल और रंगों से हैंगओवर होता है. ऐसे में आपको तला-भुना और मसालेदार खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. होली के बाद हल्का खाना जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप या उबली सब्जियां खा सकते हैं. केला खाना भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है जो शरीर की कमजोरी दूर करता है.

4.अदरक की चाय पिएं

हैंगओवर में जी मिचला रहा है या उल्टी जैसा लग रहा है तो अदरक की चाय पीना बहुत फायदेमंद होगा. दरअसल, अदरक पाचन को सुधारती है और मतली को कम करती है. आप चाहें तो अदरक का छोटा टुकड़ा नमक के साथ भी चबा सकते हैं. आपको अदरक की चाय बनाने के लिए पानी में अदरक कूट कर डालना है और पकाना है.

5.आराम जरूर करें

त्योहार के बाद अपने शरीर को रिकवर करना बहुत जरूरी होता है. इसलिए होली के बाद आपको भरपूरा आराम करना चाहिए. होली के अगले दिन भी आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए. ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचें. वॉक कर सकते हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है.

6.ठंडे पानी से नहाएं

होली खेलने के बाद तन-मन दोनों को रिलैक्स करने के लिए आपको हल्का ठंडा या सामान्य तापमान वाले पानी से नहाना चाहिए. इससे शरीर तरोताजा महसूस करता है और सिरदर्द भी कम होता है. 

7.कॉफी का सीमित सेवन करें

कई लोग हैंगओवर उतारने के लिए कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा कैफीन बॉडी का नुकसान कर सकती है. अगर सिरदर्द ज्यादा हो तो एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं.

8.पेनकिलर्स न खाएं

अक्सर लोग हैंगओवर से शरीर में दर्द की शिकायत करते हैं और बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर ले लेते हैं. होली के बाद जब शरीर में पहले से शराब मौजूद हो तो हमें दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए. ये शरीर के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है.

इन बातों का रखें ख्याल

जब भी किसी पार्टी में या होली जैसे पर्वों में हमें खाली पेट शराब नहीं पीनी चाहिए. बीच-बीच में पानी पीते रहना चाहिए और शराब का सेवन नियंत्रित तरीके से करना चाहिए. इससे हैंगओवर की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि होली पर रंगों से भी हमारे शरीर को हैंगओवर महसूस होता है. 

ये भी पढ़ें- Holi 2026 Health Tips: होली पर ज्यादा गुजिया और मिठाइयों से बिगड़ गया है पेट? अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Continue reading on the app

  Sports

India vs England Semi Final: सेमीफाइनल से बाहर हुए भारत के ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा का क्या हुआ?

T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होने वाली है और इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. Thu, 05 Mar 2026 15:35:04 +0530

  Videos
See all

भारत से अलग हुए ये देश और बने इस्लामी | Pakistan | Afganistan | islamic country #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:13:46+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live : नीतीश कुमार के नामांकन में भारी भीड़ | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:56:30+00:00

Bihar News | Bihar Politics: Nitish Kumar को लेकर Tejashwi Yadav क्या कह गए? | #trending #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:58:08+00:00

Nitish Kumar Resign Live : नीतीश कुमार का बहुत बड़ा फैसला ! | Bihar Political Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:03:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers