भारत ने आधुनिक इतिहास में सबसे तेज और सबसे व्यापक स्तर पर गरीबी कम करके दिखाया: पीयूष गोयल
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विश्व बैंक समूह की अक्टूबर 2026 पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ (गरीबी और समानता रिपोर्ट) का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने आधुनिक इतिहास में गरीबी कम करने के सबसे तेज और व्यापक प्रयासों में से एक को करके दिखाया है।
रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र है। इसमें बताया गया है कि 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग लोअर-मिडल-इनकम (निम्न-मध्यम आय) गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। इस दौरान गरीबी दर 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत पर आ गई है।
पीयूष गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लक्षित नीतियों, संरचनात्मक सुधारों और दृढ़ शासन के कारण संभव हो पाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 2011 से 2023 के बीच, 49.6 करोड़ नागरिक लोअर-मिडल-इनकम गरीबी रेखा (4.20 डॉलर प्रतिदिन, 2021 पीपीपी) से ऊपर आ गए हैं, जिससे गरीबी दर 57.7 प्रतिशत से गिरकर 16.1 प्रतिशत हो गई है। यदि 3 डॉलर प्रतिदिन (2021 पीपीपी) के मानक से देखें, तो अत्यधिक गरीबी 27.1 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई है।
2017 से 2023 के बीच कुल रोजगार में 13.4 करोड़ की वृद्धि हुई, जो कामकाजी उम्र की आबादी में हुई वृद्धि से लगभग दोगुनी है। एक्स पर अपनी पोस्ट में गोयल ने लिखा, इस आर्थिक बदलाव में ग्रामीण महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने वेतन पाने वाले कार्यों में प्रवेश किया, जिससे परिवारों में कमाने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ी और परिवारों की आय में भी इजाफा हुआ। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कल्याणकारी लाभ पहुंचे हैं, जिसमें ग्रामीण भारत ने तेजी से प्रगति करते हुए ऐतिहासिक असमानता को व्यवस्थित रूप से कम किया है।
99 प्रतिशत आबादी तक बिजली पहुंचने से अब लोगों के लिए बुनियादी जीवन स्तर को आसान बनाना एक वास्तविकता बना है।
विश्व बैंक का कहना है कि ये परिणाम मजबूत खपत, महिलाओं के नेतृत्व वाले रोजगार और व्यापक सामाजिक हस्तांतरण के कारण मिले हैं। जिसमें लक्षित खाद्य सुरक्षा से लेकर सीधे लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना शामिल है।
गोयल ने कहा, सुशासन को अंततः जनता के भरोसे से मापा जाता है। यही बदलाव एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों के निरंतर विश्वास का आधार है। 140 करोड़ भारतीयों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अडिग है; हम विकास के अवसरों का विस्तार करना और एक आत्मनिर्भर, विकसित भारत का निर्माण करना जारी रखेंगे।
--आईएएनएस
एसडी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Explainer: क्या है CNAP सर्विस? 1 नवंबर से करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा, जानें कैसे करती है काम और क्या होगा फायदा?
Explainer: मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से कॉल आते ही अक्सर मन में सवाल उठता है कि आखिर फोन किसका है? कई लोग ऐसे नंबरों की पहचान करने के लिए Truecaller जैसे ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब अनजान कॉलर की पहचान जानने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप पर निर्बर रहने की जरूरत कम हो सकती है. भारत में 1 नवंबर 2026 से कॉलर नेम प्रेजेंटेशन यानी CNAP (Calling Name Presentation) सर्विस लागू होने जा रही है. इसके तहत मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर भी कॉल करने वाले का नाम दिखाई देगा.
दूरसंचार विभाग (DoT) ने इस सुविधा को लागू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को दिशा-निर्देश दिए हैं. इसका मकसद कॉल करने वाले की पहचान को ज्यादा पारदर्शी बनाना और फर्जी कॉल के साथ साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में मदद करना है.
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि CNAP कोई ऐसा सिस्टम नहीं जो हर अनजान कॉल को अपने आप सुरक्षा या खतरनाक घोषित कर देगा. आइए जानते हैं कि यह तकनीक कैसे काम करेगी और मोबाइल यूजर्स को इससे क्या फायदे मिल सकते हैं.
क्या है CNAP सर्विस?
CNAP का पूरा नाम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन है. आसान भाषा में समझें तो यह ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए फोन पर कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम भी दिखाई देगा. अभी सामान्य तौर पर जब किसी ऐसे नंबर से कॉल आती है, जो आपके मोबाइल में सेव नहीं है, तो स्क्रीन पर केवल उसका नंबर दिखाई देता है. उसकी पहचान जानने के लिए आपको खुद उस नंबर को इंटरनेट या किसी कॉलर आईडी ऐप पर खोजना पड़ता है.
CNAP इस परेशानी को कम करने का प्रयास है. इस व्यवस्था में कॉल करने वाले के नाम की जानकारी टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए प्राप्त होगी. यह नाम उस व्यक्ति या ग्राहक के रिकॉर्ड से जुड़ा होगा, जिसके नाम पर सिम कार्ड जारी किया गया है.
कैसे काम करेगी CNAP सर्विस? एक उदाहरण से समझिए
इसे एक उदाहरण के जरिए आसानी से समझा जा सकता है. मान लीजिए, A नाम का व्यक्ति B को फोन करता है. अगर B ने A का मोबाइल नंबर अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव कर रखा है, तो उसके फोन की स्क्रीन पर पहले की तरह सेव किया हुआ नाम दिखाई देगा.
लेकिन अगर B के फोन में A का नंबर सेव नहीं है, तो CNAP की मदद से कॉल स्क्रीन पर नंबर के साथ सिम कार्ड के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा नाम भी दिखाई दे सकता है. यानी कॉल रिसीव करने से पहले ही B को अंदाजा लग जाएगा कि फोन किसके नाम पर रजिस्टर्ड नंबर से किया जा रहा है.
इस तरह CNAP का काम केवल नंबर दिखाना नहीं, बल्कि टेलीकॉम नेटवर्क के उपलब्ध ग्राहक रिकॉर्ड के आधार पर कॉलर की पहचान बताना है. यह सुविधा फोन में पहले से सेव कॉन्टैक्ट्स और नेटवर्क से मिलने वाली पहचान के बीच अंतर भी बनाए रखेगी.
क्या यह Truecaller की तरह काम करेगी?
CNAP की तुलना अक्सर Truecaller से की जा रही है, लेकिन दोनों के काम करने के तरीके में अंतर है. Truecaller जैसे ऐप आमतौर पर अपने यूजर्स से मिलने वाले डेटा, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और अन्य स्रोतों के आधार पर कॉलर की पहचान बताते हैं. कई बार किसी नंबर के लिए ऐप पर ऐसा नाम भी दिख सकता है, जो सिम कार्ड के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड से मेल न खाता हो.
वहीं इसके उलट CNAP टेलीकॉम ऑपरेटर के पास उपलब्ध ग्राहक रिकॉर्ड पर आधारित होगी. इसलिए इसमें दिखने वाला नाम उस व्यक्ति के नाम से जुड़ा होगा, जिसके नाम पर सिम जारी किया गया है. इस वजह से इसे नेटवर्क आधारित कॉलर पहचान सुविधा कहा जा सकता है.
हालांकि, दोनों प्रणालियों के बीच एक महत्वपूर्म अंतर समझना जरूरी है. सिम जिस व्यक्ति के नाम पर है, जरूरी नहीं कि कॉल भी वही व्यक्ति कर रहा हो. परिवार के किसी सदस्य, कर्मचारी या दूसरे व्यक्ति के इस्तेमाल में भी वह सिम हो सकता है. इसलिए स्क्रीन पर दिखने वाला नाम कॉल करने वाले की वास्तविक पहचान का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए.
4G और 5G यूजर्स को मिलेगी सुविधा
CNAP की शुरुआत 4G और 5G नेटवर्क पर काम करने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए की जा रही है. टेलीकॉम कंपनियों को इस सुविधा को लागू करने के लिए कहा गया है. शुरुआती चरण में इन नेटवर्क के ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा. 2G और 3G यूजर्स के लिे इसे अलग चरण में उलब्ध कराने की योजना है.
इसका मतलब है कि सुविधा का लाभ मिलने का समय आपके नेटवर्क, टेलीकॉम ऑपरेटर और तकनीकी उपलब्धता पर निर्भर कर सकता है. इसलिए 1 नवंबर से हर मोबाइल पर एक साथ यह सुविधा सक्रिय हो जाएगी, ऐसा मानना सही नहीं होगा.
इंटरनेशनल कॉल की पहचान में भी मिलेगी मदद
CNAP का एक अहम पहलू विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल की पहचान से जुड़ा है. उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार, इंटरनेशनल कॉल को अलग तरीके से चिन्हित किया जा सकता है, ताकि यूजर को पता चल सके कि कॉल विदेश से आ रही है.
यह सुविधा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि साइबर अपराधी कई बार विदेशी नंबरों या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का इस्तेमाल करके लोगों को निशाना बनाते हैं. वे खुद को बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी या किसी बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल हासिल करने की कोशिश करते हैं.
अगर यूजर को कॉल के दौरान उसके अंतरराष्ट्रीय होने का संकेत मिल जाता है, तो वह ज्यादा सतर्क रह सकता है. हालांकि, केवल विदेश कॉल होने का मतलब यह नहीं है कि कॉल फर्जी है. विदेश में रहने वाले रिश्तेदार, दोस्त या कारोबारी संपर्क भी फोन कर सकते हैं.
साइबर ठगी रोकने में कितनी कारगर होगी CNAP?
भारत में डिटिल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं. ठग फर्जी कॉल के जरिए लोगों से OTP, बैंक खाते की जानकारी, UPI PIN और अन्य संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश करते हैं. कई मामलों में वे किसी भरोसेमंद संस्था का नाम लेकर लोगों को डराते या लालच देते हैं.
CNAP से ऐसे मामलों में शुरुआती स्तर पर मदद मिल सकती है. अनजान कॉल पर नाम दिखने से यूजर को कॉल करने वाले नंबर से जुड़ी कुछ जानकारी मिल जाएगी. इससे फर्जी पहचान बनाकर कॉल करने वालों के लिए लोगों को भ्रमित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
लेकिन यह सुविधा साइबर ठगी का पूरा समाधान नहीं है. ठग किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, कॉलर आईडी की जानकारी में गड़बड़ी या तकनीकी सीमाएं भी संभव हैं. इसलिए किसी व्यक्ति का नाम स्क्रीन पर दिखने भर से उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए.
मोबाइल यूजर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- CNAP लागू होने के बाद भी कुछ सावधानियां जरूरी रहेंगी.
- किसी अनजान कॉल पर OTP, UPI PIN, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी साझा न करें
- बैंक, पुलिस या सरकारी विभाग का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति की पहचान आधिकारिक माध्यम से जांचें।
- स्क्रीन पर दिख रहे नाम को पहचान का अंतिम प्रमाण न मानें
- किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें
- पैसे भेजने या खाते से जुड़ा कोई बदलाव करने से पहले संबंधित संस्था से सीधे संपर्क करें
क्या CNAP से खत्म हो जाएंगी फर्जी कॉल?
CNAP मोबाइल सुरक्षा की दिशा में एक उपयोग कदम हो सकता है इससे अनजान नंबरों की पहचान करना आसान होगा और लोगों को संदिग्ध कॉल के प्रति सतर्क रहने में मदद मिलेगी. खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, जो बार-बार आने वाली अनजान कॉल से परेशान रहते हैं.
हालांकि, इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि टेलीकॉम कंपनियां इसे कितनी प्रभावी तरीके से लागू करती हैं,और कॉलर की जानकारी कितनी सही दिखाई देती है. साथ ही, साइबर अपराधियों के नए तरीकों से निपटने के लिए नेटवर्क सुरक्षा, शिकायत व्यवस्था और लोगों में जागरूकता भी जरूरी है.
कुल मिलाकर, CNAP मोबाइल यूजर्स को कॉल उठाने से पहले एक अतिरिक्त जानकारी देगी. यह Truecaller का बिल्कुल वैसा ही विकल्प नहीं है, बल्कि टेलीकॉम नेटवर्क पर आधारित पहचान सुविधा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि अनजान कॉल आने पर यूजर पूरी तरह अंधेरे में नहीं रहेगा.
यह भी पढ़ें - 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










.jpg)
