Responsive Scrollable Menu

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली वालों ध्यान दें! रविवार को रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली, कई रास्तों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

दिल्ली में रविवार, 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की प्रस्तावित रैली को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे. रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में आम लोगों को जाम और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में विशेष यातायात व्यवस्था की जानकारी दी है. रविवार को रैली के दौरान वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है. स्थिति के अनुसार, पुलिस जरूरत पड़ने पर यातायात को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट भी कर सकती है. इस दौरान वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी जरूर देख लें.

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जुटेंगे विपक्षी दल

रामलीला मैदान में होने वाली यह रैली INDIA गठबंधन के ‘वोट चोरी’ अभियान का हिस्सा है. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाए हैं. विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। उनका आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं. हालांकि, ये विपक्षी दलों के आरोप हैं.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: पतंजलि योगपीठ पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, योग गुरू बाबा रामदेव से की मुलाकात

मध्य दिल्ली की सड़कों पर बढ़ सकता है दबाव

रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है. पुलिस यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती और जरूरत के मुताबिक डायवर्जन की व्यवस्था कर सकती है. मध्य दिल्ली में आने-जाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें. किसी जरूरी काम से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अस्पताल या व्यावसायिक इलाकों में जाने वाले लोग अपने मार्ग की पहले से योजना बनाएं.

मेट्रो से सफर करना हो सकता है बेहतर विकल्प

रैली के दौरान सड़कों पर संभावित भीड़ को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना सुविधाजनक हो सकता है. खासकर मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को मेट्रो से यात्रा करने पर विचार करना चाहिए. निजी वाहन से जाने वाले लोगों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ी खड़ी करनी चाहिए. इसके अलावा, सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो.

ट्रैफिक अपडेट पर रखें नजर

दिल्ली में रैली के दौरान यातायात की स्थिति समय और भीड़ के अनुसार बदल सकती है. इसलिए वाहन चालकों को सलाह है कि वे निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक एडवाइजरी देखें और उसी के अनुसार अपना रास्ता तय करें. ट्रैफिक प्रतिबंधों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बताया गया है. किसी खास सड़क पर जाने से पहले आधिकारिक अपडेट जरूर जांचें, क्योंकि उपलब्ध जानकारी में सभी सड़कों के लिए विस्तृत डायवर्जन की पुष्टि नहीं है.

ये भी पढ़ें: Explained: पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना, इस बार क्या-क्या किए गए हैं बदलाव...

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: 'आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है', सलमान खान ने स्काउट ओपी को लिया आड़े हाथ, जानें अब क्यों लगी क्लास?

Bigg Boss 20 Weekend ka Vaar Promo: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का इस बार का वीकेंड का वार (Weeken ka Vaar) हाई वोल्टेज होने वाला है. पिछले हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली थी. उन्होंने लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout OP) की नजदीकियों का मुद्दा उठाया था. उन्होंने दोनों को समझाया था कि जिस तरह से स्काउट उन्हें मसाज दे रहे हैं वो बाहर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है. उस दौरान सेट पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रंड काशवी भी आई थीं. उन्होंने स्काउट से गिल से दूर रहन के लिए कहा था. रोहित और काशवी के समझाने के बावजूद स्काउट और लव की दूरियां कम नहीं हुईं. अब वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया था. जिसमें सलमान खान ने इसी मुद्दे को उठाया. उन्होंने इसके लिए स्काउट को लताड़ लगाई. आइए जानते हैं कि प्रोमो में क्या देखने को मिला. 

सलमान खान ने लगाई स्काउट ओपी को लताड़

सलमान खान वीकेंड का वार के प्रोमो में स्काउट को लव गिल का स्टैंड ना लेने पर लताड़ लगाते हुए नजर आए.  उन्होंने कहा कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो. आप जिसे बहन मानते हो, उसे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने  डिफेंड नहीं किया. सलमान खान ने कहा, 'ये बहन नाम ही इस घर में पनौती है. एक बात तो आपने प्रूव कर दिया है. आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो. आप जिसे बहन जैसी दोस्त कहते हो. उसे आप अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए.'

गर्लफ्रेंड से किया फर्जी कमिटमेंट

सलमान खान ने कहा कि आपने अपनी गर्लफ्रेंड को पटाने के लिए फर्जी कमिटमेंट किया. दरअसल, स्काउट काशवी के मना करने के बावजूद लव गिल से बात करते नजर आ रहें. उनके साथ उठ-बैठ रहे हैं, खाना खा रहे हैं. सबकुछ रहे हैं. सलमान ने इसी को लेकर कहा, 'काशवी ने आपसे लव गिल से कट ऑफ करन के लिए कहा था. आपसे लव से दूसरी नहीं सह जा रही थी. ऐसे में अगला फेस आया रिश्ता वहीं, मजास नहीं. आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है, आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है.' 

सलमान ने स्काउट पर साधा निशाना

इसके आगे सलमान खान ने स्काउट पर निशाना साधते हुए तीखे सवाल किए. एक्टर ने कहा, 'लव गिल ने तुम्हें फंसाया है? क्या तुम दूध पीते बच्चे हो? क्या तुम बेवकूफ हो? इस पर स्काउट जवाब देते हैं कि उस समय मैं फ्रीज डाउन हो गया था. वहीं, सलमान ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता, लोग दूसरे पर ब्लेम क्यों डालते हैं. . उस समय तुम्हें कहना चाहिए था कि इसमें गलती मेरी है. ना तुम अपनी गर्लफ्रेंड की साइड पर हो ना तुम अपनी बहन की साइड पर हो. अगर कमिट किया है तो उसको निभाओ.' 

प्रोमो में स्काउट माइक उतार हुए आए नजर 

वीकेंड का वार के प्रोमो में सवाल के तीखे सवाल और लताड़ के बाद स्काउट अपना माइक उतारते हुए नजर आए. इससे समझा जा सकता है कि उनके लिए ये सब बातें सुनना आसान नहीं था. शो में स्काउट कई बार बाहर जाने को लेकर बातें कर नजर आए. ऐसे में जब सलमान ने उनसे तीखे सवाल किए थे तो उन्होंने गुस्से में अपना माइक उतार दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने शो से बाहर जाने के लिए कहा है. हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, ये तो आने-वाले वीकेंड का वार एपिसोड को देखने के बाद ही साफ हो सकेगा. 

ये भी पढ़ें; 'पंजाबियों को मत सिखाओ', दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने सीजेपी पर साधा निशाना, दिपके ने दिया ये जवाब

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद साउथ अफ्रीका ने टीम से 2 खिलाड़ियों को क्यों बाहर कर दिया?

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और अब उसकी तैयारी बांग्लादेश को हराने की है. साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. Mon, 02 Nov 2026 20:38:39 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan | Dhurandhar | Operation Regime Change: जब डिबेट में फराज ने सुनाई शायरी ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:05:37+00:00

Green Crackers Guidelines: पटाखे जलेंगे 'एजेंडाधारी' सुलगेंगे? #shorts #delhincr #supremecourt #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T15:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers