Responsive Scrollable Menu

पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. इस घोषणा ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है.

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने गुजरात को दी 400 करोड़ की सौगात, एकतानगर में रेनफॉरेस्ट समेत कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने एकता नगर में 400 करोड़  से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने 307.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने 118.88 करोड़ रुपये की 8 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. यानी पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात को कुल 426.71 करोड़ रुपये की सौगात दी.

पीएम मोदी ने इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बता दें कि राष्ट्रीय एकता दिवस यानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य पहुंचे. जहां उन्होंने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी. उसके बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास पर्यटन और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाली इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें एक IRCTC होटल, 'एकता क्रूज़', रेन फॉरेस्ट अट्रैक्शन, इको-ट्रेल, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ट्रैवलैटर्स और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है.

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को NVS-03 उपग्रह ले जाने वाले GSLV-F18 के सफल प्रक्षेपण के बाद ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत के स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम 'NavIC' को मजबूत करेगा, नेविगेशन सेवाओं में मदद करेगा और महत्वपूर्ण तकनीकों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा. लगभग 2,232 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह, अगली पीढ़ी के नेविगेशन सिस्टम का तीसरा उपग्रह है. इसका उद्देश्य 'इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम' (IRNSS) के तहत सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना है. इसमें एक स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक (परमाणु घड़ी) लगी है और यह मौजूदा L5 और S सिग्नलों के साथ L1 सिग्नल को भी जोड़ता है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

हार के गुनहगार... इन 5 वजहों से हार गई टीम इंडिया, नहीं तो हैम‍िल्‍टन टी20 पर होता हमारा कब्‍जा

5 Reasons for Defeat India Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम की. सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारत की हार के पांच बड़े गुनहगार रहे. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा सस्ते में आउट होकर शुरुआत ही बिगाड़ बैठे. वहीं गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युवा प्रिंस यादव बेहद महंगे साबित हुए, जिससे कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. Sun, 1 Nov 2026 17:12:42 +0530

  Videos
See all

Nazia Elahi On CJP: 'तिलचट्टों का प्रोटेस्ट..'ये क्या बोलीं नाजिया ? #shorts #ytshorts #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T12:38:57+00:00

लव जिहाद पर शिकंजा, धर्मांतरण पर वार | Kajal Hindusthani के साथ Special Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T12:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers