Responsive Scrollable Menu

नीतीश कुमार के नामांकन से पहले JDU कार्यकर्ताओं का हंगामा, जानिए दिल्ली भेजने के पीछे किसे बताया साजिशकर्ता?

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन, 5 मार्च 2026 की सुबह बिहार की राजनीति में नया तनाव दिखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज होते ही जेडीयू कार्यकर्ता पटना स्थित सीएम आवास के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि वे …

Continue reading on the app

Holi 2026 Health Tips: होली पर ज्यादा गुजिया और मिठाइयों से बिगड़ गया है पेट? अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Holi 2026 Health Tips: होली रंगों, मिठाइयों और खुशियों का त्योहार है. इस दिन हर घर में गुजिया, नमकीन और तरह-तरह के पकवान बनते हैं. लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इन स्वादिष्ट चीजों का भरपूर आनंद लेते हैं. लेकिन कई बार मिठाइयों और तले हुए पकवानों का ज्यादा सेवन पेट के लिए परेशानी बन जाता है. ज्यादा घी, चीनी और मसालेदार भोजन की वजह से पेट भारी हो जाता है.

कई लोगों को गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्या भी होने लगती है. अगर होली के बाद आपका पेट भी ठीक महसूस नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ आसान चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. इन घरेलू उपायों से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट को जल्दी राहत मिलती है.

अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें 

गुनगुना पानी पीना शुरू करें

जब हम ज्यादा तला-भुना या मीठा खाते हैं, तो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में ठंडा पानी पीने से समस्या और बढ़ सकती है. इस स्थिति में गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. हर एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पिएं. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. इससे पेट का भारीपन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

अजवाइन और काला नमक का इस्तेमाल

पेट की समस्या में अजवाइन बेहद असरदार मानी जाती है. इसमें मौजूद तत्व पाचन रस को सक्रिय करने में मदद करते हैं.इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन लें और उसमें एक चुटकी काला नमक मिला लें. अब इसे गुनगुने पानी के साथ खा लें. यह नुस्खा गैस और अपच की समस्या में काफी राहत देता है. कई लोगों को कुछ ही समय में आराम महसूस होने लगता है.

अदरक का पानी या हर्बल टी

अगर पेट में भारीपन या एसिडिटी हो रही है, तो दूध वाली चाय से बचना बेहतर है. इसकी जगह अदरक का पानी या हर्बल टी पी सकते हैं. एक कप पानी में थोड़ा कुटा हुआ अदरक डालकर उबाल लें. इसके बाद इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिला लें. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है.

छाछ पीना फायदेमंद

छाछ पेट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं. अगर होली के बाद पेट में जलन या भारीपन महसूस हो रहा है, तो एक गिलास छाछ पी सकते हैं. छाछ में भुना हुआ जीरा पाउडर और थोड़ा काला नमक मिलाकर पीना और भी लाभकारी होता है. इससे पाचन तंत्र को काफी राहत मिलती है.

थोड़ा टहलना जरूरी

त्योहार के दिन लोग अक्सर ज्यादा खाने के बाद आराम करने लगते हैं. लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद सोना पाचन के लिए सही नहीं है. भारी भोजन के बाद हल्की वॉक करना फायदेमंद होता है. घर के अंदर ही 15 से 20 मिनट टहलना काफी है. आप चाहें तो वज्रासन भी कर सकते हैं. इससे पाचन तंत्र कंट्रोल में रहता है और गैस या भारीपन की समस्या कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Holi Cleaning Tips 2026: होली के बाद घर की दीवारों और फर्श से पक्के रंग हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Continue reading on the app

  Sports

6,6,6… संजू सैमसन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में इतनी गेंदों में ठोका तूफानी अर्धशतक

संजू सैमसन को सुपर-8 के दूसरे मैच से प्लेइंग-11 में वापस बुलाया गया था और वहीं से उन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाना शुरू कर दिया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद सैमसन ने सेमीफाइनल में भी तहलका मचा दिया. Thu, 05 Mar 2026 19:44:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्यों चाहिए था ईरान को परमाणु बम? Khamenei | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:33:29+00:00

4 साल के बच्चे के साथ ऐसे कौन करता है? | #maharashtra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:36:50+00:00

Iran Vs Israel Conflict | Tehran में तबाही की वो तस्वीरें, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:35:27+00:00

Bihar News: बिहार में Nitish Kumar के इस्तीफे की खबर सुन रोने लगा Muslim शख्स! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:36:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers