बाजार में लौटी रौनक! Sensex 550 अंक उछला, Nifty 24600 के पार, भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के कारण पिछले कई सत्रों से लहूलुहान हो रहा घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को हरे निशान में लौट आया। वैश्विक बाजारों में आए सुधार और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के भरोसे ने बाजार को शुरुआती कारोबार में ही मजबूती दे दी। इस दौरान वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू शेयर बाजारों में भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.27 अंक उछलकर 79,666.46 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर था।
इसे भी पढ़ें: अब Islamabad भी Iran के खिलाफ युद्ध में कूदा! पाकिस्तान-सऊदी का 'नाटो' पैक्ट एक्टिव, पाकिस्तानी विदेश मंत्री Ishaq Dar की सीधी चेतावनी
सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.86 प्रतिशत उछलकर 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2026: Holi Bhai Dooj का Divine Ritual, तिलक से टलता है अकाल मृत्यु का संकट, जानें सही Puja Vidhi
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर रहा था।
1 पर 4 फ्री शेयर, तीसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंडोम कंपनी, एक साल में 525% उछले हैं शेयर
कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 4 फ्री शेयर देगी। एक साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 525% से अधिक उछल गए हैं। कंपनी तीसरी बार बोनस शेयर दे रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan





















