Responsive Scrollable Menu

VIDEO: पूर्व सेलेक्टर ने बताया भारतीय टीम के लिए तीन बड़ी परेशानी क्या होगी?

नई दिल्ली. दुनिया की कोई भी टीम लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. भारतीय क्रिकेट टीम ऐसा करने और इतिहास रचने से महज 2 कदम दूर है. पहले टीम इंडिया को सेमीफाइनल की चुनौती पार करनी होगी, जिसमें 5 मार्च को उसे इंग्लैंड से भिड़ना है.भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए इस चुनौती को पार करना आसान नहीं होगा, क्योंकि इंग्लैंड टीम में ऐसे 5 खिलाड़ी हैं, जो भारत को फाइनल में जाने से रोक सकते हैं.फिल साल्टश्रीलंका के खिलाफ आई 62 रनों की पारी को छोड़ दिया जाए, तो अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिल साल्ट का बल्ला खामोश रहा है. मगर साल्ट किस कद के खिलाड़ी हैं, यह पूरी दुनिया देख चुकी है. याद रहे कि अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में वानखेड़े स्टेडियम में फिल साल्ट का स्ट्राइक रेट 220 का है. आदिल रशीद इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्पिन अटैक को लीड कर रहे हैं. 7 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और सबसे बड़ी बात, इस वर्ल्ड कप में उनका इकॉनॉमी रेट 8 से भी नीचे का है. अनुभव वो सबसे महत्वपूर्ण पहलू होगा, जो सेमीफाइनल मैच में आदिल रशीद को इंग्लैंड के लिए तुरुप का इक्का साबित कर रहा होगा.विल जैक्स इसी वर्ल्ड कप में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं. 7 पारियों में 177 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 191 रन बना चुके हैं. उनकी अधिकांश पारियां अहम मौकों पर आई हैं. विल जैक्स गेंद से भी घातक सिद्ध हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने 7 विकेट भी लिए हैं. सब कॉन्टीनेंट की पिचों पर उनकी गेंदबाजी में धार दिखी है.कप्तान हैरी ब्रूक जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी का भार अपने कंधों पर संभाला हुआ है. पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक शतक और एक अर्धशतक समेत 228 रन बना चुके हैं. टीम इंडिया को खासतौर पर उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी. सैम करन अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड टीम के ट्रम्प कार्ड साबित हुए हैं. बल्ले और गेंद, दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया है. 7 पारियों में 149 रन बना चुके हैं और गेंदबाजी में भी 6 विकेट लेकर प्रभावित किया है.

Continue reading on the app

शादी की खुशियों के बीच हुआ मजेदार हादसा, छत से लुढ़ककर टेंट पर गिरा मेहमान, सबकी सांसें थम गईं!

एक खूबसूरत दिन पर परिवार में शादी का जश्न पूरे जोश और खुशियों के साथ मनाया जा रहा था. चारों तरफ हंसी-मजाक, संगीत और रिश्तेदारों की रौनक ने माहौल को और भी खास बना दिया था. मेहमान धूप का आनंद लेते हुए शादी के रंग में रंगे हुए थे। इसी बीच एक मेहमान थोड़ी देर आराम करने के लिए घर की छत पर चला गया, ताकि भीड़भाड़ से दूर कुछ समय सुकून से बैठ सके. बताया जा रहा है कि उसने कुछ ड्रिंक्स भी ली थीं, जिसके बाद उसे हल्की नींद आ गई. आराम करते-करते वह गहरी झपकी में चला गया और अचानक नींद में ही लुढ़ककर नीचे लगे शादी के टेंट पर गिर पड़ा. यह पल देखकर आसपास मौजूद लोग पहले तो घबरा गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि टेंट दीवार के बिल्कुल पास लगाया गया था, जिसकी वजह से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. कुछ ही देर में सबने राहत की सांस ली और जो घटना पहले एक बड़े हादसे जैसी लग रही थी, वही धीरे-धीरे एक मजेदार याद में बदल गई. शादी में मौजूद लोगों ने इस पल को हंसी-मजाक के साथ याद किया और यह घटना पूरे परिवार के लिए एक दिलचस्प किस्सा बन गई. अब यह वीडियो और कहानी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन रही है. लोग इसे देखकर हैरान भी हो रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं. सच कहा जाए तो यह शादी परिवार के लिए एक ऐसी याद छोड़ गई, जिसे वे शायद कभी नहीं भूल पाएंगे.Video Credit: Instagram- @feedingsarcasm

Continue reading on the app

  Sports

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बताई वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद की प्लानिंग, बोले- हम अंडरग्राउंड…

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब पति पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने परिवार और दोस्तों के बीच ग्रैंड वेडिंग की है। शादी के बाद हैदराबाद में इन्होंने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की। अपनी शादी के 6 दिन बाद 4 मार्च 2026 को रश्मिका और विजय ने हैदराबाद के ताज … Thu, 05 Mar 2026 10:04:51 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War | ईरान के पास इतने ड्रोन दुनिया हो रही हैरान! | Khamenei | Iran | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:36:54+00:00

Nitish Kumar News | पटना में फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता #nitishkumar #bihar #jdu #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:38:01+00:00

Iran VS USA- Israel War Updates: तेहरान में पूरी रात धमाक, धुआं- धुआं पूरा शहर #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:33:09+00:00

Nitish Kumar News live : नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा | Breaking news | Bihar Politics | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:37:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers