Responsive Scrollable Menu

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ NC के 24 विधायक एकजुट:CM के सलाहकार को हटाने और कैबिनेट में बदलाव की मांग; फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद असंतोष के संकेत मिले हैं। पार्टी के 24 विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। 18 विधायकों ने शुक्रवार को श्रीनगर में लोबाब विधायक कैसर जमशेद लोन के घर बैठक की, जबकि 6 विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी को हटाने और मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की मांग की है। विधायकों का 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला बैठक में विधायकों ने 4 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया। इसकी अगुआई पार्टी के सीनियर लीडर और गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। विधायकों ने नेतृत्व के जवाब का इंतजार करने और उसके बाद आगे की रणनीति तय करने का फैसला किया है। विधायक बोले- पार्टी नहीं छोड़ेंगे बैठक में शामिल विधायकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ने की शपथ भी ली। हालांकि, कुछ लोगों पर पार्टी के आंतरिक कामकाज को कमजोर करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने बैठक को सामान्य मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि कैसर जमशेद लोन ने दोपहर के भोजन पर बुलाया था और इसे राजनीतिक बैठक नहीं माना जाना चाहिए। कैबिनेट विस्तार में कई दावेदारों को नहीं मिली जगह 27 अक्टूबर के कैबिनेट विस्तार में नेशनल कॉन्फ्रेंस के 4 विधायक अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू मंत्री बनाए गए। वहीं, निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। इस विस्तार में कई ऐसे वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बन सके, जिनके नाम की चर्चा थी। इनमें नजीर अहमद गुरेजी और मुबारक गुल भी शामिल हैं। मुबारक गुल को बाद में फारूक अब्दुल्ला ने अली मोहम्मद सागर की जगह पार्टी का महासचिव नियुक्त किया।

Continue reading on the app

₹9 हजार से भी कम में खरीदें 32 इंच का Smart TV, दिवाली सेल में मिल रहा शानदार ऑफर!

इस दिवाली अगर आप घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ₹9,000 से कम मिलने वाला टीवी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ई-कॉमर्स साइट रिलायंस डिजिटल पर इसपर शानदार ऑफर मिल रहा है.

The post ₹9 हजार से भी कम में खरीदें 32 इंच का Smart TV, दिवाली सेल में मिल रहा शानदार ऑफर! appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वह स्टार है लेकिन... वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली पर जैकब डफी का बड़ा बयान, मैदान पर तगड़ी जंग तय

न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी जैकब डफी ने वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. विराट कोहली को लेकर डफी ने कहा कि वह स्टार खिलाड़ी है, लेकिन इसके बावजूद वे सबके साथ विनम्र रहते हैं. जैकब डफी विराट के साथ आरसीबी में ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं और वनडे सीरीज में उनका सामने करने के लिए उत्साहित हैं. Sun, 1 Nov 2026 14:40:30 +0530

  Videos
See all

INDIA Bloc Rally: रैली में दिखा अपार समर्थन, उमड़े लाखों लोग #congress #viral #indiablock #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T09:13:52+00:00

INDIA Bloc Ramlila Maidan Mega Rally: रामलीला मैदान में प्रदर्शन के अनोखे रंग! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T09:13:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers