कनाडा में पंजाबी मूल की महिला की हत्या:घर में घुसकर युवक ने चाकू मारे, लहूलुहान छोड़कर भागा; गहरी चोटें होने से जान गई
कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की महिला नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं। कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के पास इस घटना के बारे में कोई जानकारी या सुरक्षा कैमरे (CCTV) की फुटेज है, तो वे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करें। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
सेंसेक्स में 300 अंक की तेजी:79,450 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 100 अंक चढ़ा; ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक की तेजी के साथ 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार 10% चढ़ा अमेरिकी बाजार में 4 मार्च को रही बढ़त सोने में 1,000 और चांदी में 5,000 रुपए की तेजी वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपए बढ़कर 2.71 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







