Responsive Scrollable Menu

Nitish Kumar Nomination: JDU की ओर से नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन कर सकते हैं, अमित शाह रहेंगे मौजूद

बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक खास चौंकाने वाली बात सामने आई है. सूत्रों की मानें तो आज नीतीश कुमार जेडीयू की ओर से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन कर सकते हैं. हालांकि अभी पार्टी की ओर से अधिकारिक ऐलान का इंतजार है. आज भाजपा कोटे से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी नामांकन करेंगे. बताया जा रहा है कि इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहने वाले हैं.   

बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की संभावना 

आपको बता दें कि बुधवार शाम को सीएम आवास एक खास अहम बैठक बुलाई गई. इसमें जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और कद्दावर नेता विजय चौधरी भी उपस्थित हुए. बैठक के बाद विजय चौधरी ने    कहा कि अंतिम निर्णय नीतीश कुमार को लेना है. उनका दिल्ली जाना तय है. नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति से आने वाले शख्स हैं. बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकले अब तेज हो चुकी हैं. राजनीतिक गलियारों में बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की संभावना जारी है. 

नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर से जेडीयू में उबाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने जेडीयू के अंदर काफी हलचल तेज हो चुकी है. इसके कारण पार्टी के तमाम विधायक और नेताओं को आपात स्थिति में पटना बुलाया गया है. नीतीश के बिहार छोड़ने की खबर से पार्टी के कार्यकर्ता भावुक हैं. बड़ी संख्या में सीएम आवास ‘एक अणे मार्ग’ पर जुटने लगे हैं. कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर गहरे आक्रोश के साथ मायूसी देखने को मिली हैं. कार्यकर्ता नीतीश कुमार को बिहार की सक्रिय राजनीति से दूर होते बिल्कुल नहीं देखना चाहते हैं. अब सबकी नजरें जदयू की औपचारिक बैठक पर टिकी हैं. सभी यह जानना चाहते हैं कि नीतीश कुमार का अगला कदम क्या होगा. 

जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने का खास बयान

जेडीयू एमएलसी संजय सिंह का बयान भी सामने आया है. उन्होंने पार्टी के अंदर चल रही हलचल को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता यह चाहते थे कि नीतीश कुमार बिहार में रहकर ही अगुवाई करते रहें. उन्होंने कहा कि नीतीश का इतनी जल्द राज्यसभा जाने का निर्णय उनके लिए पूरी  तरह से अप्रत्याशित है. इस तरह की खबरों से कार्यकर्ता भी परेशान हैं. इसके साथ उन्होंने यह तय किया कि  नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द राजनीति में आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने धान की खरीदारी में बनाया रिकॉर्ड, यूपी के किसानों को मिला बड़ा फायदा

Continue reading on the app

Holi Bhai Dooj 2026: आज है होली भाई दूज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम

Holi Bhai Dooj 2026: आज यानी 05 मार्च 2026 को होली भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. ये त्योहार भाई-बहन के रिश्ते और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. भाई दूज का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है. एक बार ये कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, जबकि दूसरी बार होली के बाद यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है.

इसे भ्राता द्वितीया भी कहते हैं. इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों को घर बुलाती हैं फिर उनका स्वागत करती हैं. वे भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी खुशहाली व लंबी उम्र की कामना करती हैं. भाई भी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. तो आइए जानते हैं कि होली भाई दूज पर आज तिलक लगाने और पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है? 

होली भाई दूज पर तिलक करने के मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 मार्च को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 04 मार्च को शाम 04 बजकर 48 मिनट पर शुरू हो चुकी है. इस तिथि का समापन आज शाम को 05 बजकर 03 मिनट पर हो जाएगा. आज तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर शाम 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. इस पूरे समय में बहनें अपने भाइयों को तिलक कर सकती हैं.  

शास्त्रों के मुताबिक, इन विशेष मुहूर्त में टीका करने से भाई दूज पर्व का पूरा फल प्राप्त होता है. इसलिए बहनें अपनी सुविधा के अनुसार इन मुहूर्त में ही भाई का टीका करें. इन मुहूर्त में टीका करने से भाई को जीवन में उन्नति प्राप्त होती है. उसके जीवन में सुख-शांति-समृद्धि आती है. जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही उसकी सेहत ठीक रहती है.

होली भाई दूज पूजा विधि 

भाई दूज के दिन भाई को तिलक करने से पहले एक साफ पूजा की थाली तैयार कर लें. फिर उसमें एक दीपक जला लें. केसर, लाल चंदन और गंगाजल को मिलाकर तिलक बनाएं और उसे चांदी या पीतल की कटोरी में रख लें. तिलक करने से पहले इस कटोरी को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें. ‘ऊं नमो नारायणाय’ मंत्र का 27 बार जाप करें. फिर भगवान गणेश और विष्णु जी को तिलक करें. अब भाई को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके एक चौकी पर बैठाएं. फिर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक करें. आरती करें और उसकी लंबी उम्र की कामना करें. अंत में भाई को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराएं. 

कैसे मनाएं भाई दूज का त्योहार? 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, होली भाई दूज के दिन प्रात: काल चंद्रमा का दर्शन करें. इसके बाद यमुना के जल से स्नान करें. अपनी बहन के घर जाएं और वहां बहन के हाथों से बना हुई भोजन खाएं. बहनें भाई को भोजन कराए. उनका तिलक करके आरती करें. फिर भाई अपनी बहनों को तोहफा दें. 

यह भी पढ़ें: Lakshmi Jayanti 2026: आज लक्ष्मी जयंती पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए कब और कैसे करें धन की देवी की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

  Sports

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी, जानिए कहां से और कितनी है सचिन के बेटे की कमाई?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट से ही जुड़े हैं और घरेलू क्रिकेट के अलावा IPL में सक्रिय हैं. हालांकि अभी तक उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं हुआ है. Fri, 06 Mar 2026 00:32:53 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: Iran ने ऐसा क्या कर दिया.. Israel-US अब खुद जंग खत्म करने का प्लान बनाएंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:05:43+00:00

Nitish Kumar Latest News: Bihar की CM पद से इस्तीफे की खबर सुन बौखलाई महिला! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:09:49+00:00

Israel-Iran Conflict Breaking News: क्या रुक गया खामेनई का अंतिम संस्कार? | N18G | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:00:16+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Asim Munir ने Afghanistan से फाइनल लड़ाई की रणनीति बनाई #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:11:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers