टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने के बाद इस तेज गेंदबाज को मिला चांस
Team India Squad Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ODI स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. ये बदलाव प्रसिद्ध कृष्णा के पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद हुआ है. अब स्क्वाड में एक नए तेज गेंदबाज को मौका मिला है. ऐसे में आप भी जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होंगे कि, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह कौन शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम में आया है. तो आइए हम आपको आज इस बारे में बताते हैं.
आकिब नबी को मिला मौका
बीसीसीआई ने आज सुबह टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में बदलाव की अपडेट के बारे में अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर उसे शेयर किया है. पोस्ट में लिखा गया है कि, पहले पहले तीन ODI के लिए आकिब नबी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. मेन्स सिलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन ODI के लिए आकिब नबी को स्क्वॉड में शामिल किया है. दाएं हाथ के पेसर, जो शुरू में सीरीज के चौथे और पांचवें ODI के लिए स्क्वॉड में थे. अब ODI सीरीज की शुरुआत से भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा होंगे'.
???? News ????
— BCCI (@BCCI) October 31, 2026
Auqib Nabi added to #TeamIndia squad for first three ODIs vs New Zealand
Details ???? | #NZvIND https://t.co/32rAdCiiDh
November Rule Change: 1 नवंबर से जेब पर पड़ेगा असर, LPG से लेकर टोल और GST तक बदलेंगे नियम
November Rule Change: अक्टूबर का महीना आज खत्म हो रहा है और कल यानी 1 नवंबर से नए महीने की शुरुआत के साथ कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनका सीधा असर आम लोगों की जेब, रोजमर्रा की जरूरतों और कारोबार पर पड़ सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर जीएसटी नियम, टोल पास और मोबाइल कॉलिंग तक में नए प्रावधान लागू होने की तैयारी है. इसके अलावा ट्रैफिक और शराब की खरीद से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी नवंबर महीने में होने वाले इन बदलावों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए समझते हैं कि 1 नवंबर से क्या-क्या बदलने वाला है.
LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं. इसी सिलसिले में 1 नवंबर 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट सामने आएंगे. इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था. ऐसे में इस बार भी लोगों की नजरें नई कीमतों पर रहेंगी. एलपीजी के अलावा विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी संशोधन हो सकता है.
1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास
हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए भी 1 नवंबर से नया नियम लागू होने जा रहा है. इसके तहत टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों को 1500 रुपये का सालाना टोल पास उपलब्ध कराया जाएगा. इस व्यवस्था का मकसद टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को बार-बार टोल भुगतान से राहत देना है. इससे स्थानीय निजी वाहन चालकों को फायदा मिल सकता है.
दिल्ली और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक के नए नियम
वाहनों की आवाजाही से जुड़े कुछ नियम भी 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं. दिल्ली में दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड पुराने नॉन-BS6 वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने का प्रावधान है. यह फैसला सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत लिया गया है. वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए कनेक्टिंग लिंक पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही को लेकर भी बदलाव किया जा रहा है. महाराष्ट्र हाईवे पुलिस के फैसले के मुताबिक, इस रास्ते पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर स्थायी रोक 1 नवंबर से लागू होगी.
तमिलनाडु में महंगी शराब खरीदने पर डिजिटल पेमेंट जरूरी
शराब खरीदने वालों के लिए तमिलनाडु में भुगतान का तरीका बदलने वाला है. तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) ने 1 नवंबर से 1000 रुपये से अधिक कीमत वाली शराब की बोतलों की खुदरा बिक्री के लिए डिजिटल भुगतान अनिवार्य करने का फैसला किया है. इसके तहत अगर कोई ग्राहक 1000 रुपये से ज्यादा कीमत वाली शराब खरीदता है, तो उसे नकद की जगह डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद महंगी शराब की खरीद पर कैश पेमेंट नहीं किया जा सकेगा.
GST नियमों में बदलाव से कारोबारियों को राहत की उम्मीद
जीएसटी से जुड़े नियमों में भी 1 नवंबर से बदलाव होने जा रहा है. इसका फायदा खासतौर पर छोटे कारोबारियों और व्यापारियों को मिल सकता है।नई व्यवस्था के तहत कुछ मामलों में टैक्स रिफंड की प्रक्रिया को आसान बनाने और मंजूरी में लगने वाला समय कम करने की तैयारी है. इसके अलावा सालाना 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले उन कारोबारियों के लिए नई रिटर्न व्यवस्था लागू की जाएगी, जो सीधे ग्राहकों को सामान या सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।इस बदलाव का उद्देश्य कारोबारियों के लिए कागजी कार्रवाई कम करना और जीएसटी से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाना है.
मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाने की व्यवस्था
मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नवंबर की पहली तारीख से एक अहम बदलाव होने जा रहा है. दूरसंचार विभाग (DoT) के निर्देशों के मुताबिक, कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा लागू करने की तैयारी है. इस सुविधा के तहत मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम भी दिखाई देगा. अभी तक कई लोग अनजान नंबर की पहचान करने के लिए Truecaller जैसे ऐप का इस्तेमाल करते हैं.CNAP सेवा के लागू होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क के जरिए कॉलर की पहचान दिखाने की व्यवस्था होगी. इससे अनजान कॉल और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










