Responsive Scrollable Menu

November Rule Change: 1 नवंबर से जेब पर पड़ेगा असर, LPG से लेकर टोल और GST तक बदलेंगे नियम

November Rule Change: अक्टूबर का महीना आज खत्म हो रहा है और कल यानी 1 नवंबर से नए महीने की शुरुआत के साथ कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनका सीधा असर आम लोगों की जेब, रोजमर्रा की जरूरतों और कारोबार पर पड़ सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर जीएसटी नियम, टोल पास और मोबाइल कॉलिंग तक में नए प्रावधान लागू होने की तैयारी है. इसके अलावा ट्रैफिक और शराब की खरीद से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है. ऐसे में अगर आप भी नवंबर महीने में होने वाले इन बदलावों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए समझते हैं कि 1 नवंबर से क्या-क्या बदलने वाला है.

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं. इसी सिलसिले में 1 नवंबर 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट सामने आएंगे. इससे पहले अक्टूबर की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था. ऐसे में इस बार भी लोगों की नजरें नई कीमतों पर रहेंगी. एलपीजी के अलावा विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी संशोधन हो सकता है.

1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास

हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए भी 1 नवंबर से नया नियम लागू होने जा रहा है. इसके तहत टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों को 1500 रुपये का सालाना टोल पास उपलब्ध कराया जाएगा. इस व्यवस्था का मकसद टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों को बार-बार टोल भुगतान से राहत देना है. इससे स्थानीय निजी वाहन चालकों को फायदा मिल सकता है.

दिल्ली और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक के नए नियम


वाहनों की आवाजाही से जुड़े कुछ नियम भी 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं. दिल्ली में दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड पुराने नॉन-BS6 वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने का प्रावधान है. यह फैसला सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तहत लिया गया है. वहीं, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए कनेक्टिंग लिंक पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही को लेकर भी बदलाव किया जा रहा है. महाराष्ट्र हाईवे पुलिस के फैसले के मुताबिक, इस रास्ते पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर स्थायी रोक 1 नवंबर से लागू होगी.

तमिलनाडु में महंगी शराब खरीदने पर डिजिटल पेमेंट जरूरी

शराब खरीदने वालों के लिए तमिलनाडु में भुगतान का तरीका बदलने वाला है. तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) ने 1 नवंबर से 1000 रुपये से अधिक कीमत वाली शराब की बोतलों की खुदरा बिक्री के लिए डिजिटल भुगतान अनिवार्य करने का फैसला किया है. इसके तहत अगर कोई ग्राहक 1000 रुपये से ज्यादा कीमत वाली शराब खरीदता है, तो उसे नकद की जगह डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद महंगी शराब की खरीद पर कैश पेमेंट नहीं किया जा सकेगा.

GST नियमों में बदलाव से कारोबारियों को राहत की उम्मीद

जीएसटी से जुड़े नियमों में भी 1 नवंबर से बदलाव होने जा रहा है. इसका फायदा खासतौर पर छोटे कारोबारियों और व्यापारियों को मिल सकता है।नई व्यवस्था के तहत कुछ मामलों में टैक्स रिफंड की प्रक्रिया को आसान बनाने और मंजूरी में लगने वाला समय कम करने की तैयारी है. इसके अलावा सालाना 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले उन कारोबारियों के लिए नई रिटर्न व्यवस्था लागू की जाएगी, जो सीधे ग्राहकों को सामान या सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।इस बदलाव का उद्देश्य कारोबारियों के लिए कागजी कार्रवाई कम करना और जीएसटी से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाना है.

मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाने की व्यवस्था

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नवंबर की पहली तारीख से एक अहम बदलाव होने जा रहा है. दूरसंचार विभाग (DoT) के निर्देशों के मुताबिक, कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा लागू करने की तैयारी है. इस सुविधा के तहत मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम भी दिखाई देगा. अभी तक कई लोग अनजान नंबर की पहचान करने के लिए Truecaller जैसे ऐप का इस्तेमाल करते हैं.CNAP सेवा के लागू होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क के जरिए कॉलर की पहचान दिखाने की व्यवस्था होगी. इससे अनजान कॉल और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 

 

Continue reading on the app

IND vs NZ : हार के बाद पांचवें टी20 में बदल जाएंगे टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कोच ने बताया किन दो खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक 4 मुकाबले हुए हैं. अभी सीरीज 3-1 पर है, इंडियन क्रिकेट टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है. अब इस सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज का अंत 3-2 से करना चाहेगी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज को 4-1 से जीतने का सपना लेकर पांचवें मुकाबले में उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले चौथे मैच में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने 260 रनों का लक्ष्य मेहनाम टीम को दिया और उन्हें 172 पर आउट कर 87 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर सीरीज में शानदार वापसी की. 

अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच 1 नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला गया था. इस मैच की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 12 बजे होगा. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. तो आइए उससे पहले जानते हैं कि, पांचवें टी20 मैच के लिए हार के बाद क्या टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होगा. टीम में कितने खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. 

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बदलवा

दरअसल, भारत के स्पिन-बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि, रिस्ट-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जिन्हें अब तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है उन्हें मौका दिया जा सकता है. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है. वहीं टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी एक बार फिर मौका मिलने की फैंस को उम्मीद होगी.

भारत स्पिन बॉलिंक कौच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, मुझे लगता है कि सबसे अहम बात यह है कि वे खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टीम कॉम्बिनेशन की जरूरतों को देखते हुए यह समझना जरूरी है कि शायद उन्हें मौका न भी मिले. वे इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं. वे पर्दे के पीछे लगातार मेहनत करते रहते हैं. जब भी जरूरत पड़ेगी, वे पूरी तरह तैयार रहेंगे. मुझे लगता है कि बस उन्हें मौका देने की बात है. उम्मीद है कि अगले मैच और आने वाले वनडे मैचों में उन्हें मौके जरूर मिलेंगे'.

बहुतुले ने आगे कहा कि, 'हम हैमिल्टन पहुंचने के बाद तय करेंगे. पिच, मैदान के आकार और वहां के हालात को देखने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2028 न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए टीम चाहती है कि उसके स्पिनर आक्रामक अंदाज में गेंदबाजी करें. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मैच की परिस्थितियों और पिच के हिसाब से रणनीति में बदलाव किया जा सकता है'.

ये भी पढ़ें : IND VS NZ: कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा पांचवां टी-20 मैच? यहां मिलेगी मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डीटेल

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन का कोहराम... सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ बने टी20 के नए 'बादशाह'

Ishan Kishan create history: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. ईशान ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. Sun, 1 Nov 2026 18:00:56 +0530

  Videos
See all

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | UP Election 2027 | BJP | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T13:17:15+00:00

Aar Paar With Rubika Liyaquat Live: Congress Rally LIVE | Rahul Gandhi | Ramleela Maidan | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T13:15:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers